
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : March 5, 2020 5:19 PM IST
कोरोना वायरस से सुरक्षित रहने के लिए टिप्स ।
Precautions for Corona Virus:कोरोना वायरस(coronavirus symptoms) की परेशानी से दुनियाभर के लोग चिंतित हैं। इसकी वजह से 60 से अधिक देशों में लोगों को इंफेक्शन और मृत्यु की चपेट में आना पड़ा है। यह वायरस बहुत तेज़ी से फैलता है। इसीलिए, इससे बचने के लिए ज़रूरी उपाय करना ही इसके खतरे को कम करने में मदद कर सकता है। कोरोनो वायरस के मामलों में भारत(coronavirus in india) में भी धीरे-धीरे(first case of coronavirus) बढ़ोतरी देखी जा रही है। ऐसे में, ये टिप्स सभी को फॉलो करनी चाहिए, जिससे, कोरोना वायरस से बचा जा सके।(Precautions for Corona Virus in hindi)
एक्सपर्ट्स के अनुसार बार-बार साबुन और पानी से हाथ धोते रहने से कोरोना वायरस को फैलने से रोका जा सकता है। इसीलिए, साफ-सफाई का खास तौर पर ख्याल रखें।
एक्सपर्ट्स के अनुसार भीड़ वाली जगहों पर कोरोना वायरस के मरीज़ हो सकते हैं। इनसे, इंफेक्शन फैल सकता है। इसीलिए, भीड वाले स्थानों पर लोगों से दूरी बनाने की कोशिश करें। ऐसी जगहों पर मौजूद लोगों के सम्पर्क में आने या हाथ मिलाने के बाद अपने हाथ को चेहरे के पास ना ले जाएं। इससे, वायरस सांस के माध्यम से शरीर में प्रवेश कर सकता है।
बीमार व्यक्ति के पास जाने से वायरस फैल सकता है। इसीलिए, उनसे निश्चित दूरी बनाकर रहें। वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गैनाइज़ेशन के मुताबिक, किसी बीमार व्यक्ति से 3 फीट की दूरी बनाकर रखें।
बीमार व्यक्ति में क्या लक्षण दिखायी देते हैं उनमें, हल्का बुखार और खांसी या फ्लू जैसी तकलीफें ही दिखायी पड़ती हैं। तो वहीं ऐसा भी हो सकता है कि यह वायरस ऐसे लोगों को भी हो जाए, जो पूरी तरह स्वस्थ दिखते हैं। इसीलिए, यह समझने में परेशानी हो सकती है कि कौन-सा व्यक्ति कोरोना वायरस इंफेक्शन से पीड़ित है।
कई एक्सपर्स्ट का मानना है कि, किसिंग से कोरोना वायरस फैलता है। हालांकि, कोरोना वायरस सेक्सुअली ट्रांसमिटेड वायरस तो नहीं है। इसीलिए, इसके बारे में अभी कुछ कहा नहीं जा सकता।