Managing Stress: स्टडी का दावा, रोज़ाना पार्क में घूमने वाले लोगों में कम होता है तनाव, स्ट्रेस कम करने के लिए रोज़ाना इतनी देर करें वॉक

तनाव से राहत पाने के लिए आपको ज़्यादा कुछ नहीं करना है। आप रोज़ाना सुबह आसपास के पेड़-पौधों को देखने निकल जाएं, आपको तनाव से राहत मिलेगी। एक्सपर्ट्स के अनुसार, पार्क और बाग-बगीचों की हरियाली आपके स्ट्रेस लेवल को तेज़ी से घटाती है। (Tips for Managing Stress )

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : January 15, 2021 9:40 AM IST

Tips for Managing Stress: तनाव अब ज़्यादातर वयस्कों की ज़िंदगी का एक हिस्सा बन गया है। नौकरी, बिजनेस, घर की ज़िम्मेदारियां हों या बच्चों की पढ़ाई और आर्थिक स्थिति, इन सभी कारणों से लोगों को अक्सर तनाव महसूस होता है। वहीं कोरोना काल में लोगों ने सोशल डिस्टेंसिंग और आइसोलेशन के बीच अकेलापन और तनाव भी बहुत अधिक महसूस किया। लेकिन, तनाव से राहत पाने के लिए आपको ज़्यादा कुछ नहीं करना है। आप रोज़ाना सुबह आसपास के पेड़-पौधों को देखने निकल जाएं, आपको तनाव से राहत मिलेगी। एक्सपर्ट्स के अनुसार, पार्क और बाग-बगीचों की हरियाली आपके स्ट्रेस लेवल को तेज़ी से घटाती है। (Tips for Managing Stress )

क्या मॉर्निंग वॉक से कम होता है तनाव ?

वॉकिंग या पैदल चलना सबसे अच्छी एक्सरसाइज में से एक माना जाता है। अगर आप रोज़ सुबह और शाम टहलते (Health Benefits of Walking) हैं तो इससे आपकी सेहत पर बहुत ही सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। प्रकृति के आसपास बिताया समय आपको तनावमुक्त और खुशहाल बनाता है। जिससे, आप मानसिक स्तर पर बेहतर महसूस करते हैं।

जापान स्थित यूनिवर्सिटी ऑफ तसुकुबा (University of Tsukuba) के शोधकर्ताओं द्वारा आयोजित एक स्टडी में यह पाया गया कि तनाव से राहत पाने का सबसे आसान तरीके प्रकृति के समीप रहना है। खासकर, प्रोफेशनल्स को काम की वजह से महसूस होनेवाले तनाव को कम करने में हरियाली और वॉकिंग जैसे तरीके कारगर साबित हो सकते हैं। इस स्टडी में 6 हजार जापानी नागरिकों पर अध्ययन करने के बाद निष्कर्ष निकाला गया कि सप्ताह में 30-60 मिनट की वॉक करने से तनाव से निपटना आसान होता है। (Health Benefits of Walking)

तनाव कम करने के उपाय:

मेडिटेशन करें

रोज़ 10-20 मिनट ध्यान करें। इससे, तनाव कम होगा। मन स्थिर होगा और बेचैनी कम होगी। (Tips for Managing Stress)

योग

21वीं सदी में योग सबसे अच्छे और कारगर हॉलिस्टिक अप्रोच के तौर पर लोकप्रिय हुआ है। यह ना केवल आपको शारीरिक बल्कि, मानसिक स्तर पर स्वस्थ बनाता है। साथ ही आपकी इम्यूनिटी भी बढ़ती है, जो तनाव जैसी मानसिक बीमारियों को भी दूर रखने का कार्य करेगी।

पिकनिक पर जाएं

कोरोना महामारी की वजह से आपको अपने वैकेशन प्लान्स कैंसल करने पड़े और आपको ज़्यादातर समय घर के भीतर बिताना पड़ा। कई लोगों के तनाव की वजह यह सीमित ज़िंदगी भी है। जिसके चलते लॉकडाउन के दौरान, एंग्जायटी, अकेलापन, डिप्रेशन और भविष्य को लेकर असुरक्षा की भावना लोगों के मन में बैठ गयी है। लेकिन, कुछ महीनों बाद जब सब ठीक हो जाए तो आप अपने दोस्तों के साथ पिकनिक या आउटिंग पर जा सकते हैं। इससे ना केवल आपको दोस्तों का साथ और खुशी मिलेगी बल्कि, तनाव भी कम होगा।

स्ट्रेस से बचने के आसान तरीके ( Tips for Managing Stress):

  • हेल्दी डायट अपनाएं
  • ढेर सारा पानी पीएं
  • अल्कोहाल, स्मोकिंग और तम्बाकू सेवन से बचें
  • 8 घंटें की नींद ज़रूर लें
  • अच्छी किताबें पढ़ें, कॉमेडी फिल्में देखें और खुलकर हंसें