Tips For Malaria Patients For Fast Recovery: मलेरिया से ठीक होने के बाद ना करें ये 3 ग़लतियां, पड़ सकती है जान खतरे में

यहां पढ़ें उन ग़लतियों के बारे में जो आमतौर पर मलेरिया से पीड़ित लोग करते हैं। यह ग़लतियां देखने में मामूली महसूस होती हैं लेकिन, इनके परिणाम काफी गम्भीर हो सकते हैं। कई मामलों में तो मरीज की जान खतरे में पड़ते देखा गया है। (Tips For Malaria Patients For Fast Recovery)

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : June 29, 2021 4:51 PM IST

Tips For Malaria Patients For Fast Recovery: मच्छरों के काटने से होने वाली सबसे आम बीमारी है मलेरिया। बरसात के मौसम में मलेरिया के मामलों में अचानक से बहुत अधिक बढ़ जाते हैं। मलेरिया मादा एनोफिलीज़ मच्छर के काटने से होती है। मलेरिया के मरीज को अगर समय पर सही उपचार मिल जाए तो इस बीमारी को गम्भीर होने से बचाया जा सकता है। इलाज की कमी या इसमें देरी होने के कारण मलेरिया  प्लासमोडियम फाल्सीपेरम  जैसी गम्भीर बीमारी में तब्दील हो जाती है। यह स्थिति जानलेवा होती है। भारत में बरसात के मौसम में मलेरिया की बीमारी एक बड़े स्वास्थ्य संकट के तौर पर देखी जाती है। इसीलिए, मलेरिया से बचाव करने के प्रयास व्यापक स्तर पर करना ज़रूरी है।

मलेरिया के लक्षणों को पहचानने, समय पर पीड़ित व्यक्ति को इलाज उपलब्ध कराने के साथ-साथ अन्य कई बातों का भी घ्यान रखना चाहिए। यहां पढ़ें उन ग़लतियों के बारे में जो आमतौर पर मलेरिया से पीड़ित लोग करते हैं। यह ग़लतियां देखने में मामूली महसूस होती हैं लेकिन, इनके परिणाम काफी गम्भीर हो सकते हैं। कई मामलों में तो मरीज की जान खतरे में पड़ते देखा गया है। (Tips For Malaria Patients For Fast Recovery in Hindi )

जल्दबाज़ी में इलाज़ खत्म कर देना

लक्षण दिखने के बाद मलेरिया का जल्द से जल्द इलाज शुरू करना महत्वपूर्ण है। क्योंकि, सही इलाज ही मलेरिया के मरीज की जान बचा सकता है। आमतौर पर मलेरिया के रोगी को ठीक होने में 14-20 दिन का समय लगता है। वहीं, इलाज अगर अधूरा रह जाए या मरीज उकताकर दवाइयां लेना जल्दी बंद कर दे तो उससे भी दोबारा मलेरिया होने का खतरा बढ़ जाता है। कई बार ऐसा देखा गया है कि मरीज आराम महसूस करने के बाद दवाइयों का कोर्स पूरा नहीं करते और डॉक्टर की बतायी बातों पर भी ध्यान देना बंद कर देते हैं। लेकिन, मरीज को इस तरीके की लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए। क्योंकि, इससे आप आसानी से मलेरिया की चपेट में दोबारा आ सकते हैं।

यात्रा करना

मलेरिया से ठीक होने के बाद जल्दी यात्रा करने से बचें। क्योंकि, यात्रा के दौरान हो सकता है कि आपका ऐसे स्थानों पर भी आना-जाना हो जहां, मच्छर हैं। ऐसे में मच्छरों के काटने से आपको दोबारा मलेरिया हो सकती है। गौरतलब है कि,  मलेरिया होने के बाद व्यक्ति बहुत अधिक कमज़ोर महसूस करता है। इसी तरह अगर  सही इलाज नहीं मिलता तो इससे पीड़ित व्यक्ति की रोग-प्रतिरोधक क्षमता भी कमज़ोर होने लगती है।जिससे, मौसमी बीमारियां, एलर्जिस और इंफेक्शन्स बार-बार होने लगते हैं। (Health Tips For Malaria Patients For Fast Recovery)

डायट का ख्याल ना रखना (Diet Tips For Malaria Patients For Fast Recovery)

मलेरिया से तेज़ रिकवरी में आपकी डायट की एक बड़ी भूमिका रहती है। इसीलिए, मलेरिया के इलाज के दौरान ही नहीं अस्ताल से घर आने के बाद यानि रिकवरी फेज में भी अपनी डायट का खास ख्याल रखें। मलेरिया के मरीज़ों को तेज़ रिकवरी के लिए इस तरह से डायट प्लान करनी चाहिए-

  • लिक्विड की मात्रा बढ़ाएं। डायट में जूस,दाल, नारियल पानी और सूप की मात्रा बढ़ाएं।
  • विटामिन बी और विटामिन सी वाले फल और सब्ज़ियों का रोज़ाना सेवन करें। इससे इम्यूनिटी बढ़ेगी और जल्द रिकवरी में होगी मदद।
  • प्रोटीन की अधिक मात्रा और कार्बोहाइड्रेट्स की संतुलित मात्रा वाली डायट फॉलों करें। दाल, पनीर, अंडा और पोल्ट्री को अपनी डायट में शामिल करें
  • ओमेगा-3 फैटी एसिड्स से भरपूर फूड्स का सेवन करें।इससे शरीर में सूजन कम होगी।

Blood Donation During Pandemic: कोविड के दौरान क्या ब्लड डोनेशन है सेफ ?, एक्सपर्ट से जानें महामारी के दौरान रक्तदान से जुड़े इस महत्वपूर्ण सवाल का जवाब

क्या कोविड वैक्सीन लेने के बाद रक्तदान करना चाहिए? जानें टीकाकरण के बाद ब्लड डोनेशन के बारे में क्या है एक्सपर्ट्स की राय

How to boost immunity with Yoga: मॉनसून में इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए ये 2 योगासन हैं सबसे कारगर, जानें कैसे करना चाहिए इनका अभ्यास

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.