Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

Tips for Healthy Teeth: पार्टी और दावत का खाना पहुंचाता है दांतों को नुकसान, शादियों के सीजन के लिए ओरल केयर टिप्स

Oral care Tips: त्योहारों के समय अलग-अलग तरह के पकवान खाए जाते हैं। जो, दांतों की सेहत के लिए काफी नुकसान दायक साबित हो सकता है। साथ ही, मिठाइयां, मसालेदार नमकीन, अल्कोहल और कार्बोनेटेड ड्रिंक्स जैसी चीज़ों का भी सेवन पार्टियों और शादियों में होता है। जो दांतों की रंगत, दांतों की एनेमल परत और मसूड़ों को क्षति पहुंचती है।

Tips for Healthy Teeth: पार्टी और दावत का खाना पहुंचाता है दांतों को नुकसान, शादियों के सीजन के लिए ओरल केयर टिप्स
शादियों के सीजन के लिए ओरल केयर टिप्स।

Written by Sadhna Tiwari |Published : January 5, 2020 5:41 PM IST

दांतों की देखभाल ( Tips for Healthy Teeth) और साफ-सफाई का ख्याल हमेशा रखना चाहिए। लेकिन,  त्योहारों, शादियों और पार्टियों के समय खासतौर पर दांतों की साफ-सफाई करनी चाहिए। इससे, दांतों को हेल्दी और स्ट्रॉन्ग रखना आसान हो जाता है। लेकिन, त्योहारों के समय अलग-अलग तरह के पकवान खाए जाते हैं। जो, दांतों की सेहत के लिए काफी नुकसान दायक साबित हो सकता है। साथ ही, मिठाइयां, मसालेदार नमकीन, अल्कोहल और कार्बोनेटेड ड्रिंक्स जैसी चीज़ों का भी सेवन पार्टियों और शादियों में होता है। जो दांतों की रंगत, दांतों की एनेमल परत और मसूड़ों को क्षति पहुंचती है।

शादियों के सीजन में दांतों का ऐसे रखें ख्याल ( Tips for Healthy Teeth):

बहुत देर तक ना करें ब्रश ( Tips for Healthy Teeth):

जी हां, अच्छी तरह साफ-सफाई से दांत हेल्दी रहते हैं। लेकिन, अमेरिकन डेंटल एसोसिएशन का कहना है कि दांतों की सफाई करते समय बहुत ज़ोर नहीं लगाना चाहिए। इसी तरह 2-3 मिनट से ज़्यादा देर तक ब्रश नहीं करना चाहिए। क्योंकि, इससे दांतों की सेंसिटिविटी की समस्या बढ़ सकती है।

Healthy Teeth: रोज़ पीते हैं नींबू पानी तो हो जाएं सावधान, इससे हो सकता है दांतों को नुकसान !

Also Read

More News

मीठी चीज़ें खाने से बचें

सर्दियों के मौसम में मीठी चीज़ें कम खानी चाहिए। अक्सर, शादियों में मिठाई के अलावा गाजर का हलवा और चाय-कॉफी, शर्बत जैसी चीज़ों का भी सेवन बहुत अधिक किया जाता है। जिससे, बहुत अधिक मात्रा में शक्कर शरीर में प्रवेश करता है। इसी तरह, हम पानी भी कम मात्रा में पीते हैं। इसीलिए, अधिक मात्रा में शक्कर का सेवन और कम मात्रा में पानी का सेवन दांतों में कैविटीज़ की समस्या को बढ़ा देता है।

बोतलबंद ड्रिंक्स पीने से बचें:

जैसा कि, सर्दियों के मौसम में बहुत अधिक भूख लगती है। इसीलिए, अक्सर हम शादियों और पार्टियों के दौरान बहुत अधिक अनहेल्दी चीज़ें खा लेते हैं। तो, वहीं, फास्ट फूड और जंक फूड जैसी चीज़ों के साथ अक्सर कोल्ड्रिंक और सोडा जैसी चीज़ें भी खा लेते हैं। जिससे, दातों को बहुत नुकसान होता है। इनके सेवन से भी बचें।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Toothache Reasons: हार्ट अटैक का संकेत हो सकता है दांत का दर्द, जानें और कौन-सी बीमारियों के चलते होती है दांतों में तकलीफ