Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
दांत आपके शरीर का एक ऐसा हिस्सा है, जो इतना ज्यादा महत्वपूर्ण है कि इसका अंदाजा लगाना बहुत ही मुश्किल है। जब कभी आपके दांत में दर्द होता है तो आपके लिए चैन से बैठना मुश्किल हो जाता है और तो और आप कुछ खा-पी भी नहीं सकते हैं। दांतों के दर्द से बचने और दांतों को मजबूत बनाने के लिए दिन में दो बार ब्रश करने की जरूरत पड़ती है और ऐसा करना भी चाहिए। लेकिन आप अपने दांतों और मंसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए ब्रश के अलावा ये काम भी कर सकते हैं। जी हां, ब्रश रखने के लिए अलावा ऐसे बहुत से काम हैं, जो आपके दांतों को स्वस्थ रख सकते हैं। तो आइए जानते हैं ऐसे कौन से काम है, जो आप दांत को स्वस्थ बनाने के लिए कर सकते हैं।
दांतों को स्वस्थ रखने के लिए कभी भी मुंह में बहुत ज्यादा गर्म चीजें खाने से बचें। ऐसा करने से आपको सेंसेटिविटी का अहसास हो सकता है। गर्म चीजें खाने से आपके मुंह की खाल जल सकती है और मुंह में छाले पड़ सकते हैं। और तो और दांत भी खराब हो सकते हैं।
अपने दांतों को ब्रश किए बिना कभी नहीं सोएं खासकर जब तक कि आपके पास ऐसा न करने के लिए एक मजबूत वैध कारण न हो। हमेशा रात को सोने से पहले दांतों को साफ करना बहुत ही जरूरी होता है इसलिए ब्रश करके ही सोएं।
चाय और सॉफ्ट ड्रिंक के सेवन से बचें क्योंकि वे हमारे स्वस्थ दांतों के सच्चे दुश्मन होते हैं। ये आपके दांतों और मंसूड़ों को नुकसान पहुंचाते हैं और आपके दांतों को कमजोर करते हैं।
अगर आपके दांतों में खाने का कुछ हिस्सा फंस जाए तो उन्हें बाहर निकालने के लिए टूथ पिक का इस्तेमाल न करें क्योंकि ये आपके दांतों को नुकसान पहुंचाता है और उन्हें कमजोर करने का काम करता है। अगर गलती से ये आपके मंसूड़ों में लग जाए तो खून भी आ सकता है।
शरीर में पानी की कमी होने से दांतों के कमजोर होनी की समस्या होती है। इसलिए शरीर में पानी की पर्याप्त मात्रा होना बहुत ही जरूरी है। प्यास लगने पर अपने शरीर को प्रचुर मात्रा में पानी प्रदान करें ताकि आपके दांत कमजोर न पड़ें। जब शरीर में पानी होगा तो इससे अधिक लार का उत्पादन करने में मदद मिलती है जिससे पीएच संतुलित रहता है और नुकसान पहुंचाने वाले बैक्टीरिया कम से कम पैदा होते हैं।
कभी भी नींबू / बेकिंग सोडा को सीधे अपने दांतों पर न लगाएं। ये आपके दांतों को कमजोर करने का काम करता है और आपके मंसूड़ों को नुकसान भी पहुंचाता है।
कभी भी अपने सामने के दांतों से ढक्कन खोलने की कोशिश न करें क्योंकि ऐसा करने से आपके दांतों को नुकसान पहुंचता है और गलती से आपके दांत और मसूड़ों के छिलने का कारण बन सकता है।