
... Read More
Written By: Anshumala | Published : September 22, 2021 10:47 PM IST
Image credits by: Tips for Healthy Heart: अपने दिल को रखना है लंबी उम्र तक हेल्दी, तो लाइफस्टाइल में शामिल करें ये 5 चीजें
Tips for Healthy Heart: हमारे शरीर में दिल सबसे महत्वपूर्ण अंग है, क्योंकि दिल जब तक धड़कता है, हम सभी जीवित रहते हैं। हालांकि, आज हार्ट डिजीज से दुनिया भर में लाखों लोगों की जान चली जाती है। आज लोगों की लाइफस्टाइल इतनी खराब हो गई है कि कम उम्र में ही लोगों को हार्ट अटैक, हार्ट से संबंधित अन्य समस्याएं हो जाती हैं। यदि आपको हाइपरटेंशन, हाई कोलेस्ट्रॉल और मधुमेह जैसी समस्या है, तो हार्ट संबंधित समस्याएं होने का जोखिम और भी अधिक बढ़ सकता है। यदि आप हार्ट को हेल्दी रखना चाहते हैं, तो जीवनशैली में कुछ बातों को जरूर शामिल करें।
1 हार्ट को आप तभी लंबी उम्र तक हेल्दी और निरोग रख सकते हैं, जब आपकी डाइट में पौष्टिक चीजें शामिल होंगी। हरी सब्जियां, अनाज, फाइबर युक्त खाद्य पदार्थ के सेवन से कोलेस्ट्रॉल लेवल कंट्रोल में रहता है। सब्जियों के सेवन से कोलेस्ट्रॉल नहीं बढ़ता है, जिससे हार्ट डिजीज नहीं होता है।
2 जो लोग मोटापे से ग्रस्त होते हैं, उनमें हार्ट डिजीज होने का खतरा अधिक बढ़ जाता है। इससे डायबिटीज, स्ट्रोक के होने का खतरा भी रहता है। शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ जाता है। ऐसे में जरूरी है कि आप अपना वजन कम करें। इससे ब्लड प्रेशर भी कंट्रोल में रहता है।
3 संपूर्ण स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने के लिए नियमित एक्सरसाइज, योग का अभ्यास जरूरी है। एक्सरसाइज करने से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। दिल अपना कार्य सही तरीके से कर पाता है। ब्लड वेसल्स में किसी भी तरह की समस्या नहीं आती। एक्सरसाइज करने से ब्लड प्रेशर, वजन, कोलेस्ट्रॉल और शुगर लेवल सभी कंट्रोल में रहते हैं। प्रतिदिन आप टहलें, दौड़ें। इससे हार्ट स्वस्थ रहता है।
4 डाइट में उन चीजों को शामिल करें, जो हार्ट के लिए हेल्दी होते हैं। सोडियम, फैट, शुगर का इनटेक कम कर दें। इनसे कोलेस्ट्रॉल, ब्लड प्रेशर बढ़ता है। यदि आप डिब्बा बंद फूड, पैक्ड फूड्स आदि खाते हैं, तो भी दिल को नुकसान पहुंच सकता है। डाइट में लो सोडियम, लो कैलोरी युक्त चीजों को शामिल करके अपने हार्ट को हेल्दी रख सकते हैं।
5 कुछ लोगों की बात-बात में तनाव, एंग्जायटी लेने की आदत होती है। वहीं, स्मोकिंग करने से भी दिल अनहेल्दी रहने लगता है। यह आर्टरीज की कोशिकाओं को नुकसान पहुंचा सकता है। स्मोकिंग ब्लड क्लॉटिंग बढ़ा सकता है। इसके अलावा, जो लोग पर्याप्त नहीं सोते हैं, उनमें भी हार्ट की समस्या हो सकती है।
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.