
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : August 19, 2020 5:38 PM IST
हेल्दी हार्ट के लिए टिप्स , दिल की बीमारियों से बचने के उपाय ।
Heart Health: आपके काम करने की जगह और आसपास का माहौल आपकी शारीरिक, मानसिक और सोशल हेल्थ को प्रभावित करता है। जिसकी वजह से दिल की बीमारियां जटिल होने का खतरा बढ़ जाता है। अच्छी डायट, एक्सरसाइज और धूम्रपान जैसी आदतों को छोड़ने से दिल को हेल्दी बनाया जा सकता है। चूंकि, इन दिनों ज़्यादातर लोग लॉकडाउन की वजह से घर से ही काम कर रहे हैं। ऐसे में लगातार बैठे रहने और बिल्कुल भी बाहर ना निकलने से लोगों के लिए हेल्दी लाइफस्टाइल (Healthy Lifestyle) अपनाना थोड़ा मुश्किल हो गया है। ऐसे में स्ट्रोक और हाई ब्लड प्रेशर जैसी समस्याएं भी बढ़ रही हैं। हम यहां लिख रहे हैं कुछ हेल्थ टिप्स, जिनकी मदद से आप वर्क फ्रॉम होम के दौरान अपने दिल की सेहत का ख्याल रख सकते हैं। (Tips for Healthy Heart)
फिजिकल एक्टीविटीज़ की कमी दिल की बीमारियों को बढ़ाने में योगदान देती है। क्योंकि, इससे मोटापा, हाइपरटेंशन और डायबिटीज़ का खतरा बढ़ जाता है। इसीलिए, ऐसी आदतें अपनाएं जो, दिल के लिए बीमारियों के ख़तरे को कम कर दें। सीढ़ियां चढ़ें-उतरें, काम के दौरान हर घंटे 5 मिनट का ब्रेक लेकर घर में टहलें। खुद के लिए पानी की बोतल साथ रखने की बजाय गिलास से पानी पीएं। इससे, आपको बार-बार कुर्सी से उठकर पानी लेने जाना पड़ेगा। जिससे, थोड़ी वॉक हो जाएगी। सक्रिय रहने से आपकी सेहत को कई फायदे हो सकते हैं। इससे, आपको एनर्जी मिलेगी, तनाव कम होगा और शरीर में सर्कुलेशन बेहतर रहेगा। (Tips for Healthy Heart)
दिल को सदा हेल्दी और जवां रखने के लिए हेल्दी डायट खानी चाहिए। आपको बस इस बात का ध्यान रखना है कि आप जितनी कैलोरी लेते हैं, उतनी ही कैलोरी बर्न भी करते हैं। इसीलिए, एक्सरसाइज़ करें और अच्छी डायट लें। ताज़े फल और मौसमी सब्ज़ियां अपनी डायट में शामिल करें। इसके अलावा साबुत अनाज, अंकुरित अनाज, लीन मीट, दालें, मछली, दूध और हेल्दी फैट्स को भी अपनी डायट में जगह दें। (Tips to boost Heart Healthy)
तम्बाकू और धूम्रपान दिल की बीमारियां बढ़ा सकता है। इसीलिए, तम्बाकू का सेवन ना करने से आप दिल को भी हेल्दी रख सकते हैं। धूम्रपान छोड़ने से ब्लड में बैड कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम होता है। इससे, रक्त के थक्के नहीं बनते और आर्टरीज़ ब्लॉक नहीं होतीं। (Ways to Keep Healthy Heart)
कोरोना काल में ना कराएं डेंटल ट्रीटमेंट्स, फैल सकता है कोविड-19 इंफेक्शन
चेहरे पर दिखने लगी हैं झुर्रियां, तो करें ये उपाय, स्किन दिखने लगेगी यंग