World Heart Day 2020: दिल को सेहतमंद रखना है, तो फॉलो करें ये 5 हेल्दी हार्ट टिप्स

एक रिपोर्ट की मानें, तो दिल को यदि स्वस्थ रखा जाए, तो 75 वर्ष से कम उम्र के लोगों में होने वाले 80% हार्ट स्ट्रोक और हार्ट अटैक को रोका जा सकता है। यदि आप चाहते हैं कि आपका दिल निरोग रहे, तो फॉलो करें ये 5 हेल्दी हार्ट टिप्स (Healthy Heart Tips in hindi)…

WrittenBy

Written By: Anshumala | Updated : September 28, 2020 3:06 PM IST

Tips for Healthy Heart in Hindi: हाल के कुछ वर्षों में युवाओं में दिल से संबंधित बीमारियों का खतरा काफी बढ़ा है। 30 से 40 वर्ष के लोगों में हार्ट अटैक, कार्डियक अरेस्ट के कारण होने वाली मृत्यु दर भी बढ़ी है। इसकी मुख्य वजह है बेतरतीब जीवनशैली, अनहेल्दी ईटिंग हैबिट्स, फिजिकल एक्सरसाइज की कमी की वजह से आज दिल के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। एक रिपोर्ट की मानें तो दिल को यदि स्वस्थ रखा जाए, तो 75 वर्ष से कम उम्र के लोगों में होने वाले 80 % हार्ट स्ट्रोक और हार्ट अटैक रोके जा सकते हैं। यदि आप चाहते हैं कि आपका दिल निरोग रहे, तो फॉलो करें ये 5 हेल्दी हार्ट टिप्स (Healthy Heart Tips in hindi)…

दिल को स्वस्थ रखना है तो रहें जागरूक

दिल से संबंधित कई गंभीर रोग ऐसे हैं, जो अचानक मृत्यु का कारण बन जाते हैं। शायद यही वजह है कि कार्डियक अरेस्ट को 'साइलेंट किलर' का नाम दिया गया है। इन बीमारियों से बचना है, तो आपको अपने दिल की सेहत, उससे संबंधित समस्याओं, लक्षणों, संकेतों के प्रति जागरूक होना होगा। कुछ हेल्टी हार्ट टिप्स अपनाने होंगे। लोगों को दिल की सेहत और बेहतर जीवनशैली के प्रति जागरूक करने के लिए ही प्रत्येक वर्ष विश्व हृदय संघ (World Heart Association) 29 सितंबर को ‘विश्व हृदय दिवस 2020’ (World Heart Day 2020 in hindi) का आयोजन करता है। इस दिवस के अवसर पर जानें, 5 हेल्दी हार्ट टिप्स, जिन्हें अपनाकर आप दिल की बीमारियों से लंबी उम्र तक बचे रह सकते हैं-

1 शरीर में बढ़ती चर्बी और वजन पर रखें कंट्रोल

वजन और शरीर में चर्बी बढ़ने से भी हृदय रोग होने का खतरा बढ़ जाता है। शरीर में फैट बढ़ने से कोलेस्ट्रॉल लेवल भी बढ़ जाता है, जो दिल की लिए सही नहीं है। हेल्दी हार्ट पाना है, तो अपने वजन पर काबू रखना होगा। कोलेस्ट्रॉल लेवल आई होने से डायबिटीज, धमनी रोग का खतरा और हाई ब्लड प्रेशर हो सकता है।

2 हर साल कराएं अपने दिल की जांच

बॉडी का रूटीन चेकअप 6 महीने से एक साल के अंतराल में कराते रहना चाहिए। यदि आपको कोई भी लक्षण नजर आ रहे हैं, जिससे आपको लगता है कि हार्ट की समस्या हो सकती है, तो तुरंत चेकअप कराएं। सांस लेने में तकलीफ महसूस करना, सीने में भारीपन, बेचैनी, चक्कर आना की स्थिति में डॉक्टर से मिलें।

3 खानपान में करें पोषक तत्वों को शामिल

किसी भी अंग को सुचारू रूप से अपना काम करने के लिए शरीर में आवश्यक पोषक तत्वों का जाना जरूरी है। ऐसे में आप खाना ना स्किप करें। सभी जरूरी न्यूट्रिएंट्स (diet for healthy heart) को अपनी भोजन में शामिल करें। एक शोध के अनुसार, हर दिन 5-7 बादाम का सेवन करने से एलडीएल (बैड) कोलेस्ट्रॉल और हार्ट अटैक होने की संभावना को कम की जा सकती है। आप हरी पत्तेदार सब्जियां, साबुत अनाज, साल्मन फिश, एवेकाडो, फिश ऑयल, अखरोट, अखरोट, बीन्स, डार्क चॉकलेट का सेवन जरूर करें।

4 शारीरिक रूप से रहें एक्टिव

कुछ लोग लगातार बैठे रहते हैं। बैठे-बैठे टीवी देखना, काम करना और अनहेल्दी फूड्स का सेवन करना, ये सभी आदतें आपके दिल (Healthy heart tips) को बीमार कर सकती हैं। दिल को स्वस्थ रखने के लिए आपको शारीरिक रूप से सक्रिय रहना होगा। आप हर दिन टहलने जाएं, दौड़ें, योग, वर्कआउट, एक्सरसाइज करें। अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन के अनुसार, हर सप्ताह कम से कम 150 मिनट मध्यम तीव्रता का व्यायाम करेंगे, तो हार्ट हेल्दी और फिट रहेगा।

5 डेली एक्सरसाइज करने से दिल भी रहेगा फिट

हर दिन आधा घंटा एक्सरसाइज जरूर करें। इससे शरीर के सभी अंगों में ब्लड सर्कुलेशन प्रॉपर तरीके से होगा और आप हेल्दी रह पाएंगे। एक्सरसाइज करने से तनाव, मोटापा भी कम होता है। दिल का दौरा पड़ने के मुख्य कारणों में से एक होता है फिजिकल एक्टिविटी में कमी। इसके कारण दिल की मांसपेशियां समय से पहल कमजोर होने लगती हैं। चाहते हैं हेल्दी और लंबी उम्र तक जीना, तो बेहतर है कि आप एक्सरसाइज करें।

Daily Health Tips : दिल को स्वस्थ रखने के लिए डेली हेल्थ टिप्स

Healthy Heart Tips : दिल की बीमारियों से बचना है, तो अपनाएं ये हेल्दी हैबिट्स

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source