Diabetic Foot: डायबिटीज़ में बढ़ जाता है पैरों में सूजन और इंफेक्शन का खतरा, इन फुट केयर टिप्स की मदद से डायबिटिक्स रख सकते हैं पैरों को हेल्दी

Foot care in diabetes: डायबिटिक्स के घाव भी जल्द ठीक नहीं होते हैं। जिससे, इंफेक्शन, फूट अल्सर और गैंगरीन जैसी समस्याओं की संभावना भी बहुत अधिक बढ़ जाती हैं। ऐसे में डायबिटिक्स के लिए अपने पैरों की देखभाल करनी चाहिए। पैरों में ज़रा भी सूज़न हो तो डॉक्टर से सम्पर्क करें। इसी तरह, पैरों को हेल्दी रखने के लिए इन 5 बातों का ख्याल रखें।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Published : February 4, 2020 8:10 PM IST

डायबिटिक फुट (Foot care in diabetes) की समस्या डायबिटीज़ के मरीज़ों की एक आम समस्या है। इसमें, मरीज़ के पैरों में सूजन हो जाती है। साथ ही इसमें, घाव हो जाता है। डायबिटिक्स के घाव भी जल्द ठीक नहीं होते हैं। जिससे, इंफेक्शन, फूट अल्सर और गैंगरीन जैसी समस्याओं की संभावना भी बहुत अधिक बढ़ जाती हैं। ऐसे में डायबिटिक्स के लिए अपने पैरों की देखभाल करनी चाहिए। पैरों में ज़रा भी सूज़न हो तो डॉक्टर से सम्पर्क करें। इसी तरह, पैरों को हेल्दी रखने के लिए इन 5 बातों का ख्याल रखें।  (Foot care in diabetes)

High Blood Sugar Levels: डायबिटीज़ में कभी नहीं बढ़ेगा आपका ब्लड ग्लूकोज़ लेवल, बस ध्यान में रखें ये 3 बातें। 

फुट केयर टिप्स, जो डायबिटिक्स के लिए हैं बहुत अहम (Foot care in diabetes):

कसरत करें:

एक्सरसाइज़ करने से हड्डियों और जोड़ों की सेहत सुधरती है। इससे, हाथों-पैरों में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। साथ ही, ब्लड शुगर लेवल भी स्थिर रखना आसान हो जाता है। लेकिन, किसी भी तरह की एक्सरसाइज़ करने से पहले अपने डॉक्टर से विस्तार में चर्चा करें। क्योंकि, डायबिटिक्स के लिए कुछ कठोर एक्सरसाइज़ेस पैरों की सूजन बढ़ा सकती हैं।

Diabetes: डायबिटीक फुट के मरीज़ों को इन बातों का रखना चाहिए ध्यान ।

नमक का सेवन कम करें:

डायट में बदलाव करने से भी कई तरह के फायदे आपको मिल सकते हैं। डायबिटिक्स को नमक का सेवन कम मात्रा में करना चाहिए। साथ ही, ऐसे खाद्य चुनें जिनमें नैचुरली सोडियम की मात्रा कम हो। क्योंकि सोडियम की अधिक मात्रा से ब्लड प्रेशर बढ़ जाता है और पैरों में सूजन भी होने लगती है।

आरामदायक जूते पहनें:

अगर, आपको डायबिटीज़ है तो बहुत कसे हुए जूते ना पहनें। आप खुद के साइज़ से थोड़े बड़े जूते खरीदें। इससे, जब आपके पैरों में सूजन होगी तो तकलीफ कम होगी। इसी तरह, ब्लड सर्कुलेशन भी धीरे-धीरे कम होगा। इसी तरह ऐसी महिलाएं जिन्हें डायबिटीज़ है। उन्हें, हाई हील्स वाले जूते नहीं पहनने चाहिए। अपने लिए ऐसे जूते चुनें। जो, आराम दायक हो और जिनकी फीटिंग आपके पैरों को ज़्यादा तकलीफ ना पहुंचाए।

Sore Cuticles: जब क्यूटिकल्स में हो दर्द तो करें ये घरेलू उपाय ।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source