कोविड-19 संक्रमण से तेज़ रिकवरी के लिए 'डूज़ एंड डोंट्स', यहां पढ़ें स्टेप-टू-स्टेप गाइड

लोगों को अस्पतालों में सुविधाओं की कमी के चलते अब घर में ही रहकर खुद का इलाज और रिकवर होने जैसे सुझाव दिए जा रहे हैं। आइए समझें होम क्वारंटाइन में रहते हुए कोविड संक्रमित लोग अपना इलाज बेहतर तरीके से कैसे करा  सकते हैं और कैसे हो सकते हैं तेज़ी से रिकवर। (Tips for Fast Covid-19 Recovery)

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : April 29, 2021 4:57 PM IST

Tips for Fast Covid-19 Recovery : भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में नित नये रिकॉर्ड्स बन रहे हैं।देशभर में तेजी से फैल रहे कोरोना वायरस से बीते 24 घंटे में रिकॉर्ड 36 सौ से अधिक मौतें हुई हैं। इस दौरान देशभर में कोरोना के 3.79 लाख से अधिक मामले सामने आए हैं। कोरोना के कारण देशभर में अभी तक दो लाख से अधिक व्यक्तियों की मौत हो चुकी है। हालांकि, देशभर में कोविड-19 संक्रमण के खिलाफ वैक्सीनेशन का कार्यक्रम  चलाया जा रहा है। वहीं, लोगों को अस्पतालों में सुविधाओं की कमी के चलते अब घर में ही रहकर खुद का इलाज और रिकवर होने जैसे सुझाव दिए जा रहे हैं। आइए समझें होम क्वारंटाइन में रहते हुए कोविड संक्रमित लोग अपना इलाज बेहतर तरीके से कैसे करा  सकते हैं और कैसे हो सकते हैं तेज़ी से रिकवर। (Tips for Fast Covid-19 Recovery in Hindi)

कैसे फैलता है कोरोना संक्रमण ?

कोरोना संक्रमण एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति तक आसानी से फैल सकता है। वही, लांसेट में छपी एक लेटेस्ट स्टडी के परिणामों के अनुसार, कोरोना वायरस हवा में तेज़ी से फैलता है।

कोविड को फैलने से कैसे रोका जा सकता है?

कोरोना वायरस संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए मास्क पहनने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने को सबसे बेहतर और कारगर उपाय माना जा रहा है। वहीं, वैक्सीन को भी एक ब़ड़़े हथियार के तौर पर देखा जा रहा है। हालांकि, दुनियाभर की तरह हमारे देश में भी सभी लोगों का टीकाकरण एक साथ संभव नहीं है। एक्सपर्ट्स के अनुसार, टीका लगने तक लोगों को अपने स्तर पर कोविड के प्रसार को रोकने के लिए प्रयास करने होंगे। (Ways to prevent Covid-19 Spread in Hindi)

कोविड-19 के लक्षण क्या हैं? (Symptoms of Covid-19 Infection)

कोविड पॉजिटिव आने के बाद ज़रूर करें ये काम ? (Covid-19 Recovery Do's & Don'ts)

  • घर पर रहें।
  • हाथों को साफ रखें। बार-बार साबुन-पानी से धोएं। सैनिटाइज़र का प्रयोग करें।
  • खांसते और छींकते समय अपना मुंह कवर करें।
  • किसी अलग कमरे में खुद को बंद कर लें और अलग बाथरूम का प्रयोग करें।
  • अपने फोन को वाइप या कपड़े से पोंछकर साफ रखें।
  • जिन भी सतहों या सामान को आप छूते हैं उन्हें डिस्इंफेक्ट करें।
  • इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए अच्छी डायट लें, ढेर सारा पानी पीएं।
  • आराम करें।
  • बिना मास्क पहने कमरे से बाहर ना निकलें।
  • कोविड के लक्षणों पर ध्यान दें और कुछ भी बदलाव होने पर अपने डॉक्टर से सम्पर्क करें।
  • दवाइयां समय पर लें।

 कोविड पॉजिटिव आने पर क्या ना करें?

  • घबराएं नहीं, शांत रहें।
  • सार्वजनिक स्थानों पर ना जाएं और पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल ना करें।
  • हाथ ना मिलाएं, लोगों से गले ना मिले। 6-8 फीट की दूरी पर खड़े होकर लोगों से बात करें।
  • बिना हाथ धोए अपनी आंखें, नाक, मुंह या चेहरे को ना छूएं।
  • किसी और को अपने बर्तनों में खाने-पीने ना दें। दूसरों को अपना तौलिया, बिस्तर और साबुन इस्तेमाल ना करने दें।
  • किसी बूढ़े या उम्रदराज़ व्यक्ति से ना मिलें। मेहमानों को भी घर ना बुलाएं
  • बिना डॉक्टरी सलाह के क्वारंटाइन से बाहर ना निकलें।
Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source