
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Published : February 13, 2020 9:06 PM IST
Tips for Cleaning Nasal Congestion: सर्दियों का मौसम हो या बरसात का, अक्सर सर्दी-ज़ुकाम होने पर नाक बंद (Stuffy Nose) हो जाती है। नाक में म्यूकस के बहुत अधिक निर्माण और सर्द हवाओं के कारण, म्यूकस के सूखने से यह परेशानी और भी बढ़ जाती है। बंद नाक (Tips for Cleaning Nasal Congestion) की वजह से सांस लेने मे परेशानी होती है। कई बार इसके चलते बात करने में दिक्कत और सिरदर्द भी होते हैं। बंद नाक से राहत पाने के लिए इन घरेलू नुस्खों की मदद ली जाती सकती है। (Tips for Cleaning Nasal Congestion in hindi)
Flue Remedies for Babies: जब बच्चों को हो सर्दी-ज़ुकाम, तो ये 2 नुस्खे करें ट्राई
सर्दी-ज़ुकाम से जुड़ी सभी परेशानियों में काली मिर्च का सेवन फायदेमंद होता है। इसमें, पीपरैन नामक तत्व होते हैं। जो, खाने में तीखापन बढ़ाते हैं। साथ ही ये शरीर में तरल पदार्थों के संचार को भी बढ़ाते हैं। गर्मा-गर्म दाल या सूप पर ऊपर से काली मिर्च का पाउडर छिड़के और उसका सेवन करें। दरअसल, काली मिर्च के तत्व शरीर में पहुंचते ही तुरंत काम शुरु कर देते हैं। जिससे, जमा म्यूकस नर्म हो जाता है और बंद नाक खुल जाती है। (Tips for Cleaning Nasal Congestion)
नाक को आराम दिलाने और बंद नाक (Stuffy Nose home remedies) को खोलने के लिए यह भी एक आज़माया हुआ नुस्खा है। एक प्याज़ को छीलकर काटें और उसे सूघें। प्याज़ सूंघने से म्यूकस पिघलने लगता है। जिससे, बंद नाक खुल जाती है।
घरेलू नुस्खों (Nasal Congestion home remedies) के अलावा सलाइन सोल्यूशन का इस्तेमाल भी बंद नाक खोलने का एक असरदार तरीका है। इससे, बैक्टेरिया और कीटाणु भी खत्म हो जाते हैं। साथ ही बंद नाक खुलने से सांस लेने में होने वाली दिक्कत से भी आराम मिलता है।
Cold and Cough Remedies: सर्दी-ज़ुकाम से राहत पाने के लिए आज़माएं ये 3 चीज़ें।