Covid-19 Patient: होम क्वॉरेंटाइन में रह रहे कोविड-19 संदिग्धों की देखभाल करने के टिप्स

यदि आपके घर का कोई सदस्य कोविड-19 का इलाज करा कर घर लौटा है, तो उसकी देखभाल करने में जरा सी भी लापरवाही ना बरतें। जानें, खुद को सुरक्षित रखते हुए किस तरह कोरोनावायरस संदिग्धों या ठीक हो चुके मरीज की सेवा करनी चाहिए....

WrittenBy

Written By: Anshumala | Updated : April 5, 2020 7:21 PM IST

Tips for caring covid-19 patient : देश-दुनिया में कोविड-19 महामारी (Covid-19 pandemic) काफी तेजी से फैल रही है। भारत में कोविड-19 संक्रमित लोगों की कुल संख्या 3,374 है, जिसमें मरने वालों की संख्या 77 है। हालांकि, अब तक 267 लोगों का इलाज करके, उन्हें हॉस्पिटल से डिस्चार्ज भी किया जा चुका है। जो लोग हॉस्पिटल से घर जा रहे हैं, उन्हें घर पर भी खुद को 14 दिनों के लिए अलग रहने की सलाह दी जा रही है।

कुछ लोग ऐसे भी हैं, जिनमें सर्दी-जुकाम के लक्षण नजर आने के कारण घरों पर ही होम क्वॉरेंटाइन (Home Quarantine) में रहने की सलाह दी गई है। जिनके घरों में कोरोना के संदिग्ध मरीज हैं, उनकी देखभाल करने में घर वालों को खास सावधानी बरतने की जरूरत है। जानें, घर में कोरोना संदिग्ध (Coronavirus suspected) या हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हो चुके मरीज की देखभाल करने के टिप्स (Tips for caring covid-19 patient)...

Coronavirus Tips: आपके घर के इन 6 चीजों में छिपा हो सकता है कोरोनावायरस

1. यदि आपके यहां कोई कोरोना संदिग्ध है या हॉस्पिटल से डिस्चार्ज होकर घर लौटा है, तो उस व्यक्ति को अलग कमरा दें। कमरे में अटैच्ड टॉयलेट हो, इस बात का ध्यान रखें। कमरे की साफ-सफाई का पूरा ध्यान रखें।

2. घर में कोई बच्चा, बुजुर्ग और पालूत जानवर है, तो उसे कमरे में जाने से रोकें। जो देखभाल कर रहा है, उसे भी कमरे के अंदर बार-बार जाने से बचना चाहिए। मास्क लगाकर ही कमरे में जाएं।

3. यदि संदिबग्ध व्यक्ति को खांसी, सर्दी है, तो मास्क लगाने को कहें। उससे एक फीट दूर रहकर ही बात करें। घर के अन्य सदस्यों को भी मास्क लगाने के लिए कहें। ध्यान रखें कि कोई भी बच्चा या बुजुर्ग अपने मुंह, आंख, नाक पर हाथ ना लगाए।

Coronavirus Prevention: एक्ट्रेस यामी गौतम ने कोविड-19 को लेकर लोगों को दी ये सलाह, देखें वीडियो

4. जब भी आप कमरे से बाहर आएं, तो हाथों को साबुन से 20 सेकंड तक साफ करें। सैनिटाइजर का इस्तेमाल भी बार-बार करें। ग्लव्स पहनते हैं, तो उसे भी गर्म पानी में साफ करें।

5. हर दिन मरीज के कमरे की साफ-सफाई करें। चादर, तकिया कवर सब बदलते रहें। बाथरूम की सफाई करें, कमरे में पोछा लगाएं।

6. मरीज का गिलास, कप, प्लेट, तौलिया आदि चीजें सब अलग हों। गैजेट जैसे लैपटॉप, मोबाइल, रिमोट कंट्रोल उसकी पहुंच से दूर रखें। इससे वायरस के फैलने का खतरा रहता है। कई बार, हॉस्पिटल से आने के बाद भी कोविड-19 के लक्षण नजर आ सकते हैं, तो बेहतर है कि आप सतर्क रहें।

7. मरीज के डॉक्टर से बात करते रहें। उसकी सेहत के बारे में बताते रहें। कोई लक्षण दिखे, तो तुरंत फोन करें। जो लोग संदिग्ध हैं, उनके लक्षणों पर भी नजर बनाए रखें। तेज बुखार हो, तो डॉक्टर के पास तुरंत लेकर जाएं।

Covid-19 Updates: उप्र में बढ़े कोरोना के मरीज, संख्या हुई 234, देश में कुल 3,374 मामले, हो चुकी हैं 77 मौतें

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source