Tips for Better Sleep: अच्छी सेहत के लिए अच्छी नींद हैं ज़रूरी, 2021 में नींद से जुड़ी परेशानियों से बचें ऐसे

मौजूदा समय में अनिद्रा नींद से जुड़ी एक ऐसी समस्या है जिससे दुनियाभर में लाखों लोग पीड़ित हैं। अनिद्रा की परेशानी वाले लोगों के लिए ठीक तरीके से सो पाना मुश्किल हो जाता है। जिसके चलते लोगों को दिनभर सुस्ती और थकान महसूस होती है। साथ ही सिर दर्द, आंखों के आगे धुंधलापन और पेट से जुड़ी समस्याएं भी होने लगती हैं। तो वहीं, तनाव सहित कई अन्य मानसिक समस्याएं भी होने लगती हैं। (Tips for Better Sleep)

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : December 31, 2020 5:47 PM IST

Tips for Better Sleep:  अच्छी नींद आज की भागदौड़भरी ज़िंदगी में एक बहुत ही सुखद लेकिन, दुर्लभ अनुभव है। क्योंकि दिनभर काम करने के बाद भी कई लोगों को चैन की नींद सोने के लिए या तो वक़्त नहीं मिलता या फिर, उन्हें बहुत कोशिशें करने के बाद भी नींद (Sleep Disturbance) नहीं आती । मौजूदा समय में अनिद्रा (Insomnia) नींद से जुड़ी एक ऐसी समस्या है जिससे दुनियाभर में लाखों लोग पीड़ित हैं। अनिद्रा की परेशानी वाले लोगों के लिए ठीक तरीके से सो पाना मुश्किल हो जाता है। जिसके चलते लोगों को दिनभर सुस्ती (Lethargy) और थकान  महसूस होती है। साथ ही सिर दर्द, आंखों के आगे धुंधलापन और पेट से जुड़ी समस्याएं (Stomach Related Problems) भी होने लगती हैं। तो वहीं, तनाव सहित कई अन्य मानसिक समस्याएं भी होने लगती हैं। (Problems due to Lack of Sleep)

अच्छी नींद सोने से फायदे

  • ब्लड प्रेशर, डायबिटीज और अन्य लाइफस्टाइल डिज़िज़ेज़ का रिस्क कम होता है।
  • दिनभर एनर्जेटिक और फ्रेश महसूस होता है।
  • अच्छी नींद शरीर को संतुलित और स्वस्थ रखने के लिए बेहद आवश्यक है।
  • गहरी नींद से शरीर और दिमाग दोनों को आराम मिलता है।

अच्छी नींद के लिए टिप्स

सिर की मसाज करें

रात में सोने से पहले सिर की तेल से मसाज करें। नारियल तेल, नीलगिरी का तेल और भृंगराज का तेल दिमाग को आराम दिलाता है और नर्वस सिस्टम को सूकून दिलाता है जिससे, अच्छी नींज आती है।

लाइफस्टाइल मे करें बदलाव

अच्छी लाइफ और अनिद्रा की परेशानी कम करने के लिए आप अपनी लाइफस्टाइल में कुछ ज़रूरी बदलाव करने चाहिए। इसके लिए सोने और जागने का समय निश्चित करें। रोज़ जल्दी सोने की आदत डालें। इससे, आपको नींद न आने की परेशानी कम होगी।

सोने से पहले पीएं दूध

रात में सोने से पहले एक गिलास गर्म दूध पीना आपकी नींद की समस्या कम कर सकता है। दूध से तनाव कम होता है, जिससे दिमाग को भी आराम मिलता है और आपको बेहतर नींद आती है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source