सर्दियों में अस्थमा रोगी इन 5 बातों का रखें खास ख्याल, वरना बढ़ सकती है दिक्कत

सर्दियों में अस्थमा रोगियों की दिक्कत काफी बढ़ जाती है। इसलिए इस मौसम में आपको ज्यादा ख्याल रखने की जरूरत होती है। जानें, कुछ टिप्स-

WrittenBy

Written By: Anju Rawat | Published : November 4, 2025 5:25 PM IST

WrittenBy

Medically Verified By: Dr. Raman Kumar

Asthma Patient ke Liye Tips: अस्थमा एक आम बीमारी है, जिससे आजकल कई लोग जूझ रहे हैं। वायु प्रदूषण और अन्य कारणों की वजह से अस्थमा रोगियों के मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है। आपको बता दें कि अस्थमा फेफड़ों की एक बीमारी है, जो वायुमार्गों में सूजन और संकुचन पैदा करती है। इसकी वजह से अस्थमा रोगियों को खांसी और सांस लेने में तकलीफ होती है। अस्थमा रोगियों को सीने में जकड़न और घरघराहट जैसे लक्षणों का अनुभव भी होता है। अस्थमा रोगियों को कई चीजें ट्रिगर करती हैं, इसमें सर्दियों का मौसम भी एक है। जी हां, सर्दियों में अस्थमा रोगियों की मुश्किलें बढ़ जाती हैं। क्योंकि सर्दियों में ठंडी हवाएं वायुमार्ग में जलन पैदा करती है और इससे वायुमार्ग सूजकर सुकड़ जाते हैं। इससे अस्थमा रोगियों को सांस लेने में काफी मुश्किल होती है। इसलिए अस्थमा रोगियों को सर्दियों में कुछ बातों का ख्याल जरूर रखना चाहिए। आइए, अकेडमी ऑफ फैमिली फिजिशियंस ऑफ इंडिया के चेयरमैन और जनरल फिजिशियन डॉ. रमन कुमार से जानते हैं इसके बारे में-

हल्की-फुल्की एक्सरसाइज करें

सर्दियों में ठंड की वजह से अस्थमा रोगियों की दिक्कत बढ़ जाती है। ऐसे में शरीर में गर्माहट बनाए रखने के लिए आप हल्की-फुल्की एक्सरसाइज जरूर करें। इससे शरीर में गर्मी पैदा होगी और अस्थमा के लक्षणों में कमी आएगी।

बाहर निकलने से बचें

इस समय बाहर के वातावरण में प्रदूषण काफी बढ़ा हुआ है। इसलिए इस वक्त आपको ज्यादा बाहर घूमने से बचना चाहिए। अगर जरूरी हो तभी बाहर जाए, इससे आपके फेफड़े स्वस्थ रहेंगे।

आग वाली जगह पर न बैठें

सर्दियों में लोग ठंड से बचने के लिए घर के बाहर आग जलाकर बैठ जाते हैं। लेकिन, अगर आप अस्थमा रोगी हैं तो आग वाली जगह पर बैठने से बचें। आग से निकलने वाला धुआं आपके फेफड़ों को नुकसान पहुंचा सकता है।

प्राणायाम करें

अस्थमा रोगियों को प्राणायाम जरूर करना चाहिए। प्राणायाम करने से फेफड़ों की कार्यक्षमता बढ़ती है। प्राणायाम करने से अस्थमा रोगियों को होने वाली सांस से जुड़ी समस्याओं में आराम मिलता है।

Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source