Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
- वेब स्टोरीज
अस्थमा (Asthma Attacks in winter) के मरीज़ों के लिए ठंड का मौसम तकलीफें बढ़ाने वाला होता है। हवा में बढ़ते प्रदूषण कणों और कम होते तापमान के कारण अस्थमा के मरीज़ों की तकलीफें (Asthma Attacks in winter) बढ़ जाती हैं। अस्थमा से परेशान लोगों के लिए ठंड के मौसम में कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। इससे उन्हें अपनी तकलीफों को बढ़ने से रोकने में मदद होगी। (Tips for Asthma patients).
हाथ-मुंह धोते रहना अस्थमा अटैक से बचने का एक अच्छा तरीका है। साबुन और पानी से बार-बार हाथ धोते रहने से सर्दी-ज़ुकाम या इंफेक्शन की चपेट में आने से आप बच सकते हैं। इसके अलावा हाथों की सफाई के लिए सैनिटाइज़र और वेट वाइप्स का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।
सर्दियों में अलाव के आसपास बैठना लोगों को अच्छा लगता है। लेकिन आग सेंकने से अस्थमा के मरीज़ों की तकलीफें बढ़ सकती हैं। अलाव या आग से उठने वाला धुआं सांस के ज़रिए श्वसन नली में पहुंच जाता है और अस्थमा अटैक को ट्रिगर कर सकता है।
सर्दियों में अस्थमा के मरीज़ों को अपना मुंह जितना हो सके बंद ही रखना चाहिए। यह उनके फेफड़ों के लिए अच्छा होगा। दरअसल मुंह खुले रहने से फेफड़ों में ठंडी हवा प्रवेश करती है जिससे अस्थमा ट्रिगर हो सकता है। जबकि नाक से सांस लेने से यह समस्या बढ़ने की संभावना कम ही रहती है। मुंह पर स्कार्फ या दुपट्टा बांधकर बाहर निकलना भी इस समस्या से बचने का एक अच्छा तरीका है।
यह भी पढ़ें- हेल्दी लंग्स और Air Pollution के नुकसान से बचने के लिए करें कपालभाति का अभ्यास !
यह भी पढ़ें- बालों की सुंदरता बढ़ाने के अलावा भृंगराज दिलाता है पेट दर्द से राहत, और भी हैं कई फायदे