Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

Diwali and Health : अस्थमा और हार्ट के मरीज दिवाली में इन टिप्स को अपनाकर रखें अपना ख्याल

दिवाली के दिन अस्थमा और दिल के मरीजों को क्या-क्या सावधानी बरतनी चाहिए जानें यहां…

Diwali and Health : अस्थमा और हार्ट के मरीज दिवाली में इन टिप्स को अपनाकर रखें अपना ख्याल
Being rich in antioxidants, apples can potentially protect your lungs from oxidative damage, thus helping in fighting asthma. © Shutterstock

Written by Anshumala |Updated : October 23, 2019 1:48 PM IST

दीपावली (Diwali 2019) में सबसे ज्यादा समस्याएं अस्थमा और हृदय के मरीजों को होता है। पटाखों के हानिकारक धुएं से अस्थमा के मरीजों का घर से बाहर निकलना भी मुश्किल हो जाता है। अब दिवाली में किसी को पटाखे जलाने से मना भी नहीं किया जा सकता है, तो बेहतर है कि आप अपना ख्याल और खुद की सुरक्षा के प्रति खुद ही अलर्ट रहें। खुशियों के इस त्योहार में कोई बाधा ना आए, इसके लिए अपनी सेहत को नजरअंदाज (asthma tips on diwali) भूलकर भी ना करें। दिवाली के दिन अस्थमा और दिल के मरीजों को क्या-क्या सावधानी (asthma tips on diwali) बरतनी चाहिए जानें यहां…

अस्‍थमा के मरीजों के लिए दिवाली सेफ्टी टिप्स

1. दिवाली के दिन जब पटाखे छूट रहे हों, तो आप घर से बाहर बिल्कुल भी ना निकलें। पटाखों से निकलने वाली जहरीली गैसें जैसे कार्बन डाइऑक्साइड, कार्बन मोनोऑक्साइड, सल्फर ऑक्साइड हवा में घुल जाती हैं, जो आपके फेफड़ों में जाकर एलर्जी उत्पन्न कर सकती है। इससे सीने में जलन, सांस लेने में तकलीफ, सीने में जकड़न, यहां तक कि अस्‍थमा का अटैक (Asthma attack) भी आ सकता है। हो सके तो मुंह पर रुमाल या पॉल्युशन मास्क पहन कर रहें। इनहेलर, नेबुलाइजर, अपनी सारी दवाइयों को साथ रखें।

Diwali 2019 : प्रेग्नेंसी में दिवाली मनाते वक्त रखें इन बातों का ख्याल

Also Read

More News

2. घर की साफ-सफाई से दूर रहें। खुद से साफ-सफाई करने से बचें। सफाई का काम चल रहा हो तो मास्क पहन लें। धूल-मिट्टी से एलर्जी बढ़ सकती है। इनकी वजह से अटैक भी आ सकता है।

3. घर के दरवाजे और खिड़कियां बंद करके रखें। इससे सांस लेने में तकलीफ महसूस नहीं होगी।

4 अस्थमा का अटैक पड़े या किसी भी तरह की कोई तकलीफ महसूस हो, तो बिना देर किए डॉक्टर के पास जाएं। अपना इनहेलर साथ में रख लें। कई बार ट्रैफिक हेवी होने से आपको हॉस्पिटल पहुंचने में देर भी हो सकती है।

दिल के मरीजों के लिए दिवाली सेफ्टी टिप्स

1. दिल के मरीजों को दिवाली में पटाखों के तेज शोर से स्ट्रेस, हार्ट रेट बढ़ना, घबराहट, दिल के दौरे का खतरा भी रहता है। इस दिन दिल के रोगी (tips for heart patient on diwali) खानपान में सावधानी बरतें।

2. ज्यादा नमक या मीठा न लें, संतुलित भोजन, ड्राई फ्रूटस, फल लें। त्योहार की तैयारी के दौरान स्ट्रेस बिल्कुल न लें, तनाव लेने से दिल की धड़कन असंतुलित हो जाती है और दिल पर दबाव भी अधिक पड़ता है, जिससे दिल का दौरा पड़ सकता है।

Diwali 2019 : घर सजाने के साथ सेहत भी बनाए रंगोली, जानें कैसे

3. नियमित दवा लेना बिल्कुल न भूलें, तेज आवाज के पटाखों से दूर रहें, तो अच्छा है।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

4. समय पर सोएं, दिल की सेहत का ध्यान भी रखें।

About the Author

... Read More