
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Published : November 13, 2019 7:13 PM IST
अनियंत्रित डायबिटीज़ से कई हेल्थ प्रॉब्लम्स का खतरा भी बढ़ता है।
डायबिटीज़ ( Diabetes Management Tip) की समस्या की गम्भीरता समझने में एचबीए1सी (HbA1c -Haemoglobin A1c) लेवल्स को समझना ज़रूरी है। इनसे पता चलता है कि ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मरीज़ को कितनी कामयाबी मिली है। एचबीए1सी एक साधारण सा ब्लड टेस्ट है जो डायबिटीज़ के मरीज़ कराते हैं। इससे यह पता चलता है कि एक निश्चित अवधि में ब्लड शुगर लेवल को कितना मैनेज (Managing Diabetes) या कंट्रोल किया गया है। (Managing Diabetes Tip)
एक्सपर्ट्स के मुताबिक हर डायबीटिक व्यक्ति को अपना ब्लड चेकअप कराना चाहिए और हर 3-6 महीने में एचबीए1सी लेवल (HbA1c) लेवल की जांच करानी चाहिए। एचबीए1सी लेवल 7 से कम होना चाहिए। हेल्थ एक्सपर्ट्स यह भी कहते हैं कि डायबीटिक व्यक्ति में 6-7 के बीच के अंक एक कंट्रोल ब्लड शुगर लेवल दर्शाते हैं। जबकि नॉन-डायबीटिक या आम लोगों में यह स्तर 5 से नीचे होता है। (Managing Diabetes)
7 से अधिक का स्कोर यह दर्शाता है कि डायबिटीज़ से जुड़ी हुई समस्याओं का खतरा भी बढ़ रहा है। अनियंत्रित डायबिटीज़ की वजह से आंखों की समस्या डायबीटिक रेटिनोथेरेपी हो सकती है। जबकि किडनी से जुड़ी बीमारियां और नर्व डैमेज की समस्याओं का खतरा भी काफी हद तक बढ़ जाता है।
साल भर में दो बार यानि हर 6 महीने के बाद एचबीए1सी टेस्ट कराएं। संभव हो तो हर 3 महीने बाद यह ब्लड टेस्ट कराना चाहिए। टेस्ट की संख्या इस बात भी निर्भर करती है कि आप अपने ब्लड शुगर लेवल को कितना बेहतर तरीके से कंट्रोल कर रहे हैं। जिन लोगों के ब्लड शुगर लेवल के अलावा एचबी1एसी लेवल बहुत ज़्यादा हैं, उन्हें 3-3 महीने में टेस्ट करवाते रहना चाहिए। इस तरह समझ में आएगा कि आपका एचबी1एसी लेवल कितना कम हुआ है, और उसी आधार पर दवाइयां, डायट औऱ एक्सरसाइज़ में बदलाव किए जाते हैं। (Diabetes Management Tip)
यह भी पढ़ें- Weight Loss Food: ना पीएं ज़्यादा ग्रीन टी हो सकता है लीवर इंफेक्शन, और भी हैं Green Tea के साइड इफेक्ट्स।