
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : May 5, 2020 7:46 PM IST
Weight Loss Tip: आयुर्वेद की मदद से लॉकडाउन में करें वेट लॉस, पीएं यह हेल्दी चाय, जो बढ़ाती है इम्यूनिटी भी
Weight Loss during Lockdown: कोविड-19 इंफेक्शन (Covid-19) ने पूरी दुनिया के लोगों को अपनी चपेट में ले लिया है। इस महामारी की वजह से लोगों को समझ में आया कि किस तरह कमज़ोर इम्यूनिटी (Immunity) जानलेवा साबित हो सकती है। कोरोना अब तक की दुनिया की सबसे ख़तरनाक बीमारी मानी जा रही है। इसीलिए, खुद को इससे बचाने और इम्यून सिस्टम को स्ट्रॉन्ग बनाना आवश्यक है।
जैसा कि सुरक्षा के लिहाज से ही पूरी दुनिया में लॉकडाउन (Lockdown) लगा दिया गया है। लेकिन, इस तरह अपने घरों में बंद होकर लोग सुस्त हो गए हैं। चलने-फिरने और रोज़मर्रा के कई काम बंद हो गए हैं। जिससे, उनका वेट (Weight Gain during Lockdown) बढ़ रहा है। इस तरह लोगों को अब खुद को फिट (Fitness Tip) रखने के लिए ज़्यादा मेहनत करनी पड़ रही है। अगर आप भी लॉकडाउन में बढ़े वजन को कम करना चाहते हैं, तो आप इन हर्बल टी रेसिपीज़ (Herbal Yea for Weight Loss) को घर में तैयार कर सकते हैं। (Weight Loss during Lockdown)
जैसा कि आयुर्वेद (Ayurveda) के खजाने में ढेरों ऐसी हर्ब्स और जड़ी-बूटियां (Herbs for Immunity) हैं जो आपका वजन कम (Weight Loss) कर सकती हैं। अच्छी बात यह है कि इन हर्ब्स की मदद से तैयार किए गए फॉर्मूलाज़ ना केवल इम्यून सिस्टम (Ayurveda for Immunity Boost) को स्ट्रॉन्ग बनाते हैं। बल्कि, इससे वेट लॉस भी होता है। जी हां, बस थोड़ी-सी हल्दी (Turmeric) के साथ आप एक आयुर्वेदिक टी तैयार कर सकते हैं। इससे, आपका एक्स्ट्रा फैट भी कम होता है और आपकी इम्यूनिटी भी बढ़ती है। (Weight Loss during Lockdown in hindi)
इसमें कोई शक नहीं है कि हल्दी (Turmeric) हर भारतीय परिवार में इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए सबसे पहली पसंद है। यह साधारण और सस्ता मसाला केवल रंगत ही नहीं अपने औषधिय गुणों की वजह से भी पसंद की जाती है। हल्दी में कर्क्यूमिन (curcumin) नामक तत्व पाया जाता है। हल्दी में एंटी-ऑक्सिडेंट्स (Anti-Oxidants) होते हैं। साथ ही इसमें, एंटी-इंफ्लेमेटरी प्रापर्टीज़ भी होती हैं। जो, दर्द से राहत दिलाते हैं। भारतीय परिवारों में हल्दी को चोट लगने या सर्दी-ज़ुकाम से राहत पाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। इसी तरह हल्दी (Haldi) के सेवन से मेटाबॉलिज़्म (metabolism) बढ़ता है। जिससे, वेट बढ़ने से रोकने में मदद होती है। लॉकडाउन में हल्दी के सेवन से कई फायदे हैं। जिसमें, एक इम्यूनिटी (Turmeric for Weight Loss) बढ़ाना भी है। (Weight Loss during Lockdown)
Fitness Tip: करना चाहते हैं वेट लॉस, तो खाने के बाद रोज़ करें केवल 15 मिनट वॉक
Weight Loss Tip: बिना एक्सरसाइज़ और डायट के भी हो सकता है वेट लॉस, अपनाएं ये स्मार्ट तरीके