Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
डायबिटीज की बीमारी में ब्लड शुगर लेवल में होनेवाले बदलाव बीमारी से जुड़ी कॉम्प्लिकेशन्स (complications in diabetes) बढ़ाने का काम कर सकते हैं। ब्लड शुगर लेवल में होनेवाले ये उतार चढ़ाव डायबिटीज के साथ-साथ अन्य बीमारियों को भी गम्भीर बना सकती हैं। लम्बे समय तक अगर ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित ना किया जाए तो इससे शरीर के ऑर्गन्स को नुकसान (organ damage due to uncontrolled blood sugar level) पहुंच सकता है। विशेषकर नर्वस सिस्टम को हाई ब्लड शुगर लेवल की वजह से बहुत अधिक डैमेज पहुंच सकता है। इसीलिए, डायबिटीज के कुछ मरीजों में कई बार अजीबो-गरीब लक्षण भी दिखायी दे सकते हैं। ऐसा ही एक लक्षण है हाथों-पैरों में झुनझुनी महसूस (tingling in leg) करना, जो काफी गम्भीर लक्षण (severe signs of high blood sugar level) हैं और इसे नजरअंदाज ना करने की सलाह दी जाती है।
शरीर में ब्लड शुगर लेवल जब हाई हो तो इससे नसों को नुकसान पहुंचता है। इस स्थिति को डायबिटिक नर्व डैमेज (Diabetic nerve damage) या डायबिटिक न्यूरोपैथी भी कहा जाता है। डायबिटीज के पुराने मरीजों में यह समस्या काफी कॉमन है।डायबिटिक न्यूरोपैथी की स्थिति में मरीज के पैरों की नसें बहुत बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो जाती हैं। इसी वजह से पैरों में बहुत अधिक दर्द महसूस हो सकता है। वही, डायबिटीज नर्व डैमेज में ये लक्षण (Symptoms of nerve damage) भी दिखायी दे सकते हैं-
डॉक्टरों द्वारा अक्सर डायबिटीज मरीजों को सलाह दी जाती है कि वे अपने पैरों का ख्याल रखें और नियमित अपने पैरों को चेक भी करते रहें। दरअसल, डायबिटीज में नर्व डैमेज के कई लक्षण पैरों में दिखायी देते हैं। इसीलिए, इन लक्षणों की समय पर पहचान करने के लिए डायबिटीज मरीजों को रोजाना रात में सोने से पहले पैरों की जांच करने के लिए कहा जाता है।
ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल करने और पैरों में दर्द की समस्या से आराम के लिए डॉक्टर जिन भी दवाओं की सलाह देते हैं उन दवाओं का सेवन समय पर करें।
पैरों में होने वाली झुनझुनी और दर्द की समस्या से आराम के लिए आप मालिश या थेरेपी की भी मदद ले सकते हैं।
इन सबके साथ अपनी लाइफस्टाइल को हेल्दी बनाएं, रोजाना एक्सरसाइज करें और एक्टिव रहें। साथ ही हेल्दी डाइट अपनाएं और तनाव से बचें।
Disclaimer : प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।