
मुकेश शर्मा
मुकेश शर्मा दिल्ली यूनिर्विसिटी से जर्नलिज्म डिग्री होल्डर हैं और पिछले 8 साल से Health Journalism से जुड़े हुए ... Read More
Written By: Mukesh Sharma | Published : September 14, 2023 5:24 PM IST
Tightness in the body could be a sign of heart attack: हार्ट अटैक आने से पहले शरीर कई ऐसे अजीबोगरीब लक्षण पैदा करता है, जिनका पता लगाकर इस गंभीर स्थिति को पूरी तरह से विकसित होने से पहले ही रोका जा सकता है। ज्यादातर लोगों को लगता है कि हार्ट अटैक से पहले या तो सीने में दर्द शुरू होता है या फिर सांस से जुड़े कुछ लक्षण पैदा होते हैं। जबकि कई अन्य लक्षण भी हैं, जिनकी मदद के हार्ट अटैक के लक्षणों को पैदा होने से रोका जा सकता है। शरीर के कुछ अंगों में अकड़न या जकड़न जैसा महसूस होना भी हार्ट अटैक का ही एक शुरुआती संकेत हो सकता है और इसे भूलकर भी इग्नोर नहीं करना चाहिए। यदि आपको या फिर आपके परिवार में किसी को पहले हार्ट अटैक से जुड़ी कोई समस्या हो चुकी है या अभी भी है, तो यह लेख आपको काफी महत्वपूर्ण जानकारी दे सकता है। चलिए जानते हैं शरीर के किन हिस्सों में जकड़न महसूस होना हार्ट अटैक से जुड़ा संकेत हो सकता है।
हार्ट अटैक से पहले आमतौर पर शरीर के बाएं हिस्से के कई अंग प्रभावित हो जाते हैं, जिनमें गर्दन का बायां हिस्सा भी मौजूद है। कुछ लोगों को हार्ट अटैक से पहले गर्दन के बाएं हिस्से में दर्द महसूस हो सकता है, तो कुछ लोगों को दर्द नहीं सिर्फ एक अजीब जकड़न महसूस होने लगती है, जिसे गलती से भी इग्नोर नहीं करना चाहिए।
हार्ट अटैक से पहले काफी लोग अपने बाएं हाथ में दर्द या अजीब सा महसूस होने की शिकायत करते हैं, जो आमतौर पर बाएं हाथ में हो रही जकड़न का संकेत हो सकता है। हार्ट अटैक से पहले ही जब हार्ट ठीक से काम नहीं कर पाता है, तो इस कारण से हार्ट के आसपास की नसें प्रभावित हो जाती हैं और इनमें से कुछ नसें हाथ से भी जुड़ी होती हैं। यही कारण है कि कई बार हार्ट में भी अजीब जकड़न महसूस होने लगती है।
सीने में दर्द या भारीपन महसूस होना हार्ट अटैक के शुरुआती लक्षणों में एक हो सकता है और यह काफी कॉमन लक्षण माना गया है। बहुत से लोग सीने की जकड़न को सांस या स्वास्थ्य से जुड़ी बीमारी समझ लेते हैं, जिसके कारण कई बार गंभीर स्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। छाती में अचानक से जकड़न, दर्द या अन्य कोई लक्षण महसूस होने पर तुरंत डॉक्टर से बात कर लेनी चाहिए।
हार्ट अटैक से जुड़े कई मामलों में बाएं हिस्से के जबड़े में दर्द भी देखा गया है। कई लोगों को हार्ट अटैक से पहले जबड़े के बाएं हिस्से में दर्द और जकड़न देखी जाती है। लेकिन जबड़े की जकड़न को लोग अक्सर अन्य कोई बीमारी समझ कर इग्नोर कर देते हैं, जिसके कारण कई बार स्थिति बाद में बेहद गंभीर हो जाती है।
कुछ दुर्लभ मामलों में हार्ट अटैक से ठीक पहले ऊपरी हिस्से में यानी हृदय के ठीक पीछे भी कुछ प्रकार की जकड़न महसूस हो सकती है और यह जकड़न छाती की जकड़न की तरह गहरी सांस लेने पर दर्द होने जैसे लक्षणों से जुड़ी हो सकती है। पीठ में महसूस हो रहे इस संकेत को भी इग्नोर नहीं करना चाहिए और एक बार अपने नजदीकी डॉक्टर से संपर्क कर लेना चाहिए।