थायराइड में रात को दिखते हैं ये 4 लक्षण, भूलकर भी न करें नजरअंदाज

Thyroid ke Lakshan: थायराइड एक आम बीमारी है, जिससे आजकल अधिकतर लोग जूझ रहे हैं। थायराइड होने पर शरीर में रात के समय कई लक्षण अनुभव हो सकते हैं।

WrittenBy

Written By: Anju Rawat | Updated : July 14, 2025 6:47 PM IST

WrittenBy

Medically Verified By: Dr. Raman Kumar

Thyroid Symptoms in Hindi:थायराइड, गले के सामने स्थिति एक छोटी और तितली के आकार की ग्रंथि है। यह ग्रंथि हार्मोन बनाती है और मेटाबॉलिज्म को नियंत्रित करती है। जब यह थायराइड ग्रंथि सही तरीके से काम नहीं करती है, जो शरीर में संतुलन बिगड़ने लगता है। इसकी वजह से थायराइड रोग हो जाता है। आपको बता दें कि थायराइड रोग 2 प्रकार के होते हैं- जिसमें हाइपोथायरायडिज्म और हाइपरथायरायडिज्म शामिल हैं। थायराइड रोग होने पर पीड़ित व्यक्ति को कई लक्षणों का अनुभव होता है। इनमें से कुछ लक्षण रात के समय महसूस हो सकते हैं। आइए, अकेडमी ऑफ फैमिली फिजिशियंस ऑफ इंडिया के चेयरमैन और जनरल फिजिशियन डॉ. रमन कुमार से जानते हैं थायराइड के लक्षण (Thyroid ke Lakshan)-

नींद न आना

थायराइड रोगियों को रात में नींद न आने की समस्या बनी रहती है। अगर आपको अक्सर ही रात को नींद आने में कठिनाई होती है, तो एक बार थायराइड की जांच जरूर करवाएं। थायराइड होने पर रात को सोने में परेशानी हो सकती है। यह अनिद्रा का कारण भी बन सकता है।

रात को पसीना आना

पसीना आना एक आम बात है। लेकिन, थायराइड रोगियों को रात में ज्यादा पसीना आता है। दरअसल, अति सक्रिय थायराइड की वजह से शरीर में तापमान बढ़ जाता है। इसकी वजह से आपको ज्यादा पसीना आ सकता है। अगर आपको भी रात में ज्यादा पसीना आता है, तो एक बार थायराइड का टेस्ट जरूर करवाएं।

घबराहट और बेचैनी महसूस होना

थायराइड रोगियों को रात के समय घबराहट और बेचैनी का अनुभव हो सकता है। थायराइड हार्मोन का स्तर बढ़ने से व्यक्ति को चिड़चिड़ापन हो सकता है। इन लोगों को रात में सोने में मुश्किल हो सकती है। जिससे उनको बेचैनी महसूस होती है।

मांसपेशियों में दर्द या ऐंठन

थायराइड रोगियों को रात के समय मांसपेशियों में दर्द और ऐंठनमहसूस हो सकती है। अगर आपको अक्सर ही मांसपेशियों में दर्द रहता है, तो थायराइड का टेस्ट जरूर करवाएं। थायराइड की वजह से दिल की धड़कन भी तेज हो सकती है।

Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

FAQs

पुरुषों में थायराइड के क्या लक्षण हैं?

पुरुषों को भी थायराइड हो सकता है। बालों का झड़ना, वजन बढ़ना, वजन कम होना, हृदय गति में बदलाव आदि थायराइड के संकेत हो सकते हैं।

थायराइड टेस्ट कब करना चाहिए?

थायराइड टेस्ट करवाने का सबसे सही समय सुबह का होता है। आपको सुबह खाली पेट ही थायराइड का टेस्ट करवाना चाहिए।

थायराइड में कहां-कहां दर्द होता है?

थायराइड का सीधा असर गले पर पड़ता है। इसकी वजह से गले में भारीपन और दर्द महूसस हो सकता है। खाना निगलते समय भी दिक्कत हो सकती है।

थायराइड के शुरुआत लक्षण क्या हैं?

चिड़चिड़ापन, ज्यादा पीसना आना, मांसपेशियों में दर्द, कमजोरी, थकान और हार्ट बीट बढ़ना आदि थायराइड के शुरुआती लक्षण हो सकते हैं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source