
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : January 13, 2023 9:31 PM IST
Thyroid Symptoms in winters: मौसम में ठंड बढ़ने और तापमान बदलने के साथ ही हमारे स्वास्थ्य पर इसका असर पड़ता है और पुरानी बीमारियों के लक्षण गम्भीर होने लगते हैं। ऐसी ही एक बीमारी है थायरॉयड जिसके मरीजों के लिए सर्दियों का मौसम मुश्किलें बढ़ा सकते हैं। इसीलिए, थायरॉयड से पीड़ित लोगों को सर्दियों के मौसम में विशेष सावधानियां बरतने की सलाह दी जाती है । दरअसल, ठंड के मौसम में थायरॉयड ग्लैंड में नेचुरली बदलाव होते हैं। मौसम के प्रभाव के कारण थायरॉयड ग्लैंड के फंक्शन में बहुत मुश्किलें आती हैं। जिसकी वजह से थायरॉयड पेशेंट्स की मुश्किलें बढ़-सी जाती हैं। (Thyroid Symptoms in winters in Hindi)
सर्दियों में थायरॉयड से पीड़ित लोगों में कुछ लक्षण (thyroid symptoms) अधिक दिखायी दे सकते हैं और ये गम्भीर भी हो सकते हैं। थायरॉयड ग्लैंड द्वारा हार्मोन्स के अधिक उत्पादन के कारण लोगों की तकलीफें बढ़ सकती हैं। सर्दियों में दिखायी देने वाले ऐेसे ही कुछ लक्षण (Thyroid Symptoms in winters) हैं-
कुछ समय पहले जर्नल ऑफ क्लिनिकल एंडोक्रिनोलॉजी एंड मेटाबॉलिज्म में एक स्टडी में बताया गया कि, सर्दियों के मौसम में थायरॉयड ग्लैंड पर बहुत अधिक असर पड़ता है और इससे थायरॉयड बढ़ानेवाले हार्मोन्स या टीएसएस के लेवल में बहुत अधिक उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। ऐसे में अगर जो लोग हाइपोथायरायडिज्म की समस्या के से पीड़ित हैं या थायरॉयड से जुड़ी दवाएं खा रहे हैं उन्हें बहुत अधिक सावधान रहने की जरूरत पड़ती है। लापरवाही करने से थायरॉयड के लक्षण गम्भीर हो सकते हैं और समस्याएं बढ़ सकती हैं।
एक्सपर्ट्स के अनुसार सर्दियों में थोड़ी देर धूप में टहलने से थायरॉयड के लक्षणों से आराम मिलता है। धूप सेंकने से विटामिन डी मिलता है।
विटामिन डी रिच फूड्स (Vitamin D Rich foods) खाएं। विटामिन डी थायरॉयड के मरीजों के लिए फायदेमंद विटामिन है और इसकी सही मात्रा थायरॉयड के लक्षणों से आराम दिलाती है।
फिजिकली एक्टिव रहने से भी थायरॉयड के लक्षणों से आराम मिलता है। वहीं, सर्दियों में लोग ठंड और धूप की कमी के कारण घर से बाहर निकलकर वर्कआउट नहीं करते, जिससे थायरॉयड से जुड़ी समस्याएं (complications related to thyroid) भी गम्भीर हो सकती हैं। ऐसे में ठंड के मौसम में आप हल्की-फुल्की एक्सरसाइजेस करें, वॉक करें या योग आसनों (yoga) का अभ्यास करें। इससे आपको कैलोरी बर्न करने के साथ-साथ थायरॉयड के लक्षणों से भी आराम मिलेगा। (ways to manage thyroid in winter season)