Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
थायराइड के केस आप आज के समय में काफी ज्यादा देख सकते हैं। आमतौर पर ऐसा माना जाता है कि महिलाओं में पुरुषों के मुकाबले ज्यादा थायराइड के केस देखने को मिलते हैं लेकिन पुरुषों में भी इस बीमारी का इतना ही खतरा है। पुरुषों को भी थायराइड के वही लक्षण देखने को मिलते हैं जो महिलाओं को मिल रहे हैं। इसके कारण आपका रिप्रोडक्टिव फंक्शन प्रभावित हो सकता है और आपको कई तरह की शारीरिक समस्याएं भी देखने को मिल सकती हैं जैसे मोटापा बढ़ना और बाल झड़ना आदि। पुरुषों की सेक्सुअल इच्छा इसके कारण कम हो सकती है। इन सारी स्थितियों से बचने के लिए आपको थायराइड मैनेज करना चाहिए। आइए जानते हैं थायराइड के दौरान आपको कौन कौन से लक्षण देखने को मिल सकते हैं और इसे कंट्रोल में रखना इतना जरूरी क्यों है?
अगर आपको थायराइड हो जाता है तो आपको निम्न लक्षण देखने को मिल सकते हैं जिन्हें देख कर तुरंत आपको थायराइड लेवल चेक करवा लेने चाहिए।
थायराइड ग्लैंड का काम होता है थायराइड को रिलीज करना और उसे कंट्रोल करना। इससे आपका मेटाबॉलिज्म कंट्रोल होता है। मेटाबॉलिज्म एक ऐसी प्रक्रिया होती है जिसमें आपका खाना एनर्जी में तब्दील होता है। इस एनर्जी से ही आपका शरीर सारे काम करता है।
T4 और T3 जैसे हार्मोन्स के कारण थायराइड ग्लैंड आपके मेटाबॉलिज्म को कंट्रोल करती है। यह हार्मोन शरीर की सेल्स को बताते हैं कि उन्हें कितनी एनर्जी का प्रयोग करना है। अगर थायराइड हार्मोन आपके शरीर में सही मात्रा में मौजूद नहीं होगा तो इससे आपका मेटाबॉलिज्म सही ढंग से काम नहीं करेगा और आपके शरीर के कई फंक्शन प्रभावित होंगे। जब थायराइड काफी ज्यादा हो जाता है तो शरीर एनर्जी का प्रयोग काफी जल्दी करने लगता है और इस स्थिति को हाइपर थायराइडिजम कहा जाता है। वहीं जब इसकी मात्रा कम होने लगती है तब इसे हाइपो थायराइडिज्म कहा जाता है। यह दोनों ही स्थिति आपके एनर्जी लेवल को प्रभावित कर सकती हैं और इसकी वजह से आप का वजन ज्यादा बढ़ने लगेगा या फिर ज्यादा कम होने लगेगा और आपको हर समय थकान महसूस होगी।
इस स्थिति से बचने के लिए जरूरी है कि थायरॉयड को कंट्रोल में रखा जाए। इससे हार्ट रेट भी प्रभावित हो सकता है। अगर थायराइड को ठीक करने के लिए कोई कदम नहीं उठाते हैं तो इससे कई सारी शरीर से जुड़ी स्थितियों का सामना आपको करना पड़ सकता है। जैसे वजन में बदलाव होना, हर समय थकान रहना या फिर हर्ट बीट का अनियमित हो जाना। इसके अलावा डिप्रेशन जैसी स्थितियों का सामना भी आपको करना पड़ सकता है।
निष्कर्ष: अपने शरीर के फंक्शन को नॉर्मल रखने के लिए और हमेशा हेल्दी रहने के लिए थायराइड को कंट्रोल करना बेहद जरूरी होता है इसलिए अगर आपको इसके लक्षण दिखाई देते हैं तो इलाज जरूर शुरू करवा दें।
(Inputs By: Dr. Archana Dhawan Bajaj - Gynecologist, Obstetrician and IVF Expert, Nurture Clinic, New Delhi)