Switch to Eng

Health, Fitness, Beauty & Diet | Sexual Health, Pregnancy & Parenting | Diseases & Home Remedies | TheHealthSite.com

Health, Fitness, Beauty & Diet | Sexual Health, Pregnancy & Parenting | Diseases & Home Remedies | TheHealthSite.com

Eng
  • होम
  • सेहत
  • ब्यूटी
  • डिज़ीज़
  • लव एन्ड सेक्स
  • प्रेगनेंसी
  • पेरन्टींग
  • न्यूज
  • गैलरीज़
  • वीडियो
Home / Hindi / Diseases & Conditions / Thyroid Problem : क्या है थायरॉइड ? जानें, इसके लक्षण, कारण और खानपान में बरती जानें वाली सावधानियां

Thyroid Problem : क्या है थायरॉइड ? जानें, इसके लक्षण, कारण और खानपान में बरती जानें वाली सावधानियां

विशेषज्ञों के अनुसार, पुरुषों से कहीं ज्यादा थायरॉइड की समस्या महिलाओं में देखी जा रही है। हाईथायरॉइडिज्म की शिकार महिलाएं पुरुषों से तीन गुना अधिक हैं। जानें, क्या है थायरॉइड, इसके लक्षण, कारण, उपचार और खानपान की कुछ सावधानियों के बारे में...

By: Anshumala   | Edited by: Anshumala   | | Updated: October 10, 2019 9:46 am
Tags: symptoms of thyroid  Thyroid diseases  Thyroid problems  
thyroid-problem
क्या है थायरॉइड ? जानें, इसके लक्षण, कारण और खानपान में बरती जानें वाली सावधानियां। ©Shutterstock.

 

Related Stories

  • Thyroid in Men : पुरुषों में थायरॉइड होने के संकेत और लक्षण
  • थयरॉइड है, तो करें अश्वगंधा से इलाज
  • भारत में ऑटोइम्यून थायरॉइड के मामले हैं बहुत आम, पुरुषों की तुलना में महिलाओं पर इसका असर अधिक

भारत में थायरॉइड डिसऑर्डर के मरीजों की संख्या काफी तेजी से बढ़ रही है। विशेषज्ञों के अनुसार, पुरुषों से कहीं ज्यादा थायरॉइड की समस्या महिलाओं में देखी जा रही है। हाइपोथायरॉइडिज्म, हाइपरथायरॉइडिज्म, हाशिमोटो थायरॉइडिटिस और थायरॉइड कैंसर जैसी थायरॉइड से जुड़ी बीमारियों के शिकार लोग अधिक हो रहे हैं। हाईथायरॉइडिज्म की शिकार महिलाएं पुरुषों से तीन गुना अधिक हैं।

क्या है थायरॉइड ?

थायरॉइड एक तितली के आकार की ग्लैंड होती है, जो गर्दन के सामने वाले हिस्से में होती है। यह शरीर के एंडोक्राइन सिस्टम का महत्वपूर्ण हिस्सा है। इससे निकलने वाले हॉर्मोन शरीर के विभिन्न अंगों के कार्यों को प्रभावित करते हैं। थायरॉइड हार्मोन शरीर की मेटाबॉलिक रेट पर नियंत्रण बनाए रखता है। अक्सर इससे पीड़ित लोगों को पता ही नहीं होता कि वो इस रोग के शिकार हो चुके हैं। दरअसल, इसके लक्षण बीमारी की गंभीरता पर निर्भर करते हैं। हाइपोथायरॉइडिज्म एंडोक्राइन सिस्टम की बीमारी है, जिसमें थायरॉइड ग्लैंड पर्याप्त मात्रा में थायरॉइड हार्मोन नहीं बना पाती।

भारत में ऑटोइम्यून थायरॉइड के मामले हैं बहुत आम, पुरुषों की तुलना में महिलाओं पर इसका असर अधिक

थायरॉइड के लक्षण 

थायरॉइड होने पर आपको हमेशा थकाना महसूस होगी। सुस्ती आती रहेगी, जो एक गंभीर लक्षण है। वजन बढ़ने लगता है या कम होने लगता है। कब्ज, अन्य गैस्ट्रो-इंटेस्टाइनल बीमारियां हो सकती हैं। ठंड अधिक लग सकती है। हाथों-पैरों में सूजन, मांसपेशियों में दर्द और ऐंठन रहना, महिलाओं में अनियमित रूप से खून आने की समस्या, गर्भधारण करने में मुश्किल आने जैसे कुछ लक्षण नजर आ सकते हैं।

थायरॉइड होने पर क्या हो सकता है

थॉयराइड की समस्याओं के कारण थायरॉइड ग्लैंड में सूजन आ जाती है, जिसे गॉयटर कहा जाता है। यह थायरॉइड की आम बीमारी है। अगर आपको थायरॉइड गॉयटर है, तो आपको निगलने और सांस लेने में परेशानी हो सकती है। आवाज में घरघराहट हो सकती है।

Thyroid in Men : पुरुषों में थायरॉइड होने के संकेत और लक्षण

थायरॉइड होने पर रखें खानपान का खास ध्यान

  • अपने भोजन में पर्याप्त मात्रा में आयोडीन शामिल करें। जब भी आप थायरॉइड की दवा लें, तो तीन-चार घंटे तक पत्तागोभी, ब्रोकोली, गोभी, पालक और सोया उत्पादों, आयरन एवं कैल्शियम सप्लीमेंट के सेवन से बचें। जिन्हें हाइपरथायरॉइड है, उन्हें अपने खानपान में फाइबर शामिल करना चाहिए। सब्जियों, फलों, मेवों और साबुत अनाज का सेवन भरपूर मात्रा में करें।
  • खानपान से संबंधित कोई भी जानकारी डॉक्टर से भी लेना उचित रहेगा। थायरॉइड का इलाज संभव नहीं है, लेकिन इसे नियंत्रण में रखा जा सकता है। इसके लिए आपको नियमित रूप से थायरॉइड की जांच करवानी होगी। पानी खूब पीते रहना होगा। हाइपोथायरॉइड के मरीज को रोजाना 8-10 गिलास पानी पीना चाहिए, इससे इससे शरीर का मेटाबॉलिज्म तेज हो जाता है।
  • नियमित रूप से व्यायाम करें। इससे शरीर में इंसुलिन का स्तर सामान्य बना रहता है। कार्डियोवैस्कुलर व्यायाम, वेट ट्रेनिंग व्यायाम भी करना सही होगा। एक्सरसाइज से थायरॉइड कंट्रोल में रहता है। धूम्रपान और शराब का सेवन ना करें। शराब के कारण थायरॉइड ठीक से काम नहीं करती है।
Published : October 10, 2019 9:02 am | Updated:October 10, 2019 9:46 am
Read Disclaimer

World Mental Health Day 2019 : ये संकेत बताते हैं, किसके मन में चल रहा है सुसाइड का ख्याल

World Mental Health Day 2019 : ये संकेत बताते हैं, किसके मन में चल रहा है सुसाइड का ख्याल

अपोलो फाउंडेशन ने 1600 एनसीसी कैडेट्स को बेसिक लाइफ सपोर्ट के लिए किया प्रशिक्षित

अपोलो फाउंडेशन ने 1600 एनसीसी कैडेट्स को बेसिक लाइफ सपोर्ट के लिए किया प्रशिक्षित

Please Wait. Article Loading ....

Health News in Hindi

वेट लॉस के वो टिप्स जो बिना डाइट प्लान व एक्सरसाइज के वजन घटाते हैं

वेट लॉस के वो टिप्स जो बिना डाइट प्लान व एक्सरसाइज के वजन घटाते हैं

Fruits for Weight Loss : 7 फल, जिन्हें खाते ही 7 दिनों में शुरू हो जाएगा वजन कम होना

Fruits for Weight Loss : 7 फल, जिन्हें खाते ही 7 दिनों में शुरू हो जाएगा वजन कम होना

शिल्पा शेट्टी की पसंदीदा हेल्दी वेजिटेबल रेसिपी जो वेट लॉस में है मददगार

शिल्पा शेट्टी की पसंदीदा हेल्दी वेजिटेबल रेसिपी जो वेट लॉस में है मददगार

Diabetes Causes Myths : अधिक मीठा खाने से होती है डायबिटीज ? जानें, डायबिटीज होने के कारण और मिथक

Diabetes Causes Myths : अधिक मीठा खाने से होती है डायबिटीज ? जानें, डायबिटीज होने के कारण और मिथक

Winter Allergies : सर्दियों में होने वाली एलर्जी के कारण, लक्षण और उपचार

Winter Allergies : सर्दियों में होने वाली एलर्जी के कारण, लक्षण और उपचार

Read All

About The health Site

TheHealthSite.com is India's largest health site with more than 40 lakh unique visitors per month. We focus on fitness, beauty, health, pregnancy and more.

Most popular health and wellness website in India in 2012 at the Website of the year awards.

health@corp.india.com
+91 – 22 – 6697 1234
Landline Phone number 91 – 22 – 2490 0302.

ZEE ENTERTAINMENT ENTERPRISES LTD, 18th floor, A-Wing, Marathon Futurex, N. M. Joshi Marg, Lower Parel, Mumbai, Maharashtra 400013.

Useful Links

  • Weight Loss
  • Keto Diet Tips
  • Quick Weight Loss Tips
  • Power Yoga
  • Yoga and Diet Tips
  • Yoga Surya Namaskar
  • Weight Loss Yoga Poses
  • Quick Diabetic Diet Recipes
  • Diabetes Diet Tips
  • Clove Oil Beauty Benefits
  • To Loss Belly Fat
  • Symptoms of vitamin B12 deficiency
  • Cancer
  • Symptoms of Chikungunya
  • Symptoms of Dengue
  • Hepatitis b
  • Diabetes
  • Type 2 diabetes
  • Arthritis
  • Swine Flu
  • Back Pain
  • Slipped Disc
  • Teeth Sensitive
  • Breast Cancer
  • EBOL Virus
  • Dengue
  • Malaria
  • International Yoga Day
  • Symptoms of Vitamin B12
  • Acne
  • Vitamin D Deficiency
  • Quit Smoking
  • Celebrity Fitness
  • Flat Abs
  • Apple Cider Vinegar

We respect your privacy

  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • Author Profiles

Copyright © 2019 Zee Entertainment Enterprises Limited. All rights reserved.