Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Thyroid Pain Area in Hindi : खराब लाइफस्टाइल और खानपान की वजह से लोगों को तरह-तरह की बीमारियां हो रही हैं, जिसमें थायराइड भी शामिल है। थायराइड गले में तितलीनुमा ग्रंथि है, जो हमारे शरीर में हार्मोन को बैलेंस करने का कार्य करती है। अगर थायराइड ग्रंथि में किसी तरह की परेशानी हो जाए, तो यह शरीर में हार्मोन को असंतुलित कर सकता है। साथ ही इससे कई तरह की समस्याएं जन्म ले सकती हैं। थायराइड की परेशानी से जूझ रहे लोगों को शरीर के अलग-अलग हिस्सों में दर्द महसूस होता है, जो कभी-कभी असहनीय भी हो सकता है। इस लेख में हम आपको थायराइड में कहां-कहां दर्द होता है, इस बारे में विस्तार से बताएंगे। आइए नोएडा स्थित शारदा हॉस्पिटल के इंटरनल मेडिसिन डॉ. श्रेय श्रीवास्तव का से जानते हैं थायराइड में कहां-कहां दर्द (Where Would I Feel Thyroid Pain) होता है?
थायराइड की परेशानी होने पर मरीजों को गर्दन के आसपास काफी दर्द हो महसूस होता है। इस स्थिति में मरीजों को गर्दन के आसपास सूजन जैसा भी अनुभव हो सकता है। अगर आपको ऐसे संकेत दिख रहे हैं, तो फौरन डॉक्टर की सलाह लें। ताकि डॉक्टर से समय पर अपना इलाज करा सकें।
थायराइड हार्मोन असंतुलन होने की स्थिति में मरीजों को गर्दन के साथ-साथ जबड़ों में भी तेज और असहनीय दर्द हो सकता है। इस तरह के लक्षणों को नजरअंदाज न करें और फौरन अपने डॉक्टर की सलाह लें। कुछ लोगों को इसकी वजह से कान के आसपास भी दर्द हो सकता है। इसलिए एक बार डॉक्टर की मदद लें।
शरीर में थायराइड का स्तर बढ़ने की स्थिति में मरीजों को जोड़ों में काफी दर्दहो सकता है। दरअसल, सबस्यूट थायरॉयडिटिस की स्थिति में दर्द धीरे-धीरे आपके जोड़ों तक पहुंचने लगता है। इस स्थिति में मरीजों चलने और उठने-बैठने में भी परेशानी होती है। अगर आपको ऐसे संकेत दिख रहे हैं, तो एक बार अपने हार्मोन की जांच जरूर करा लें।
थायराइड से जूझ रहे मरीजों को पैरों में भी दर्द की परेशानी रहती है। यह दर्द तलवों में भी हो सकता है। अगर आपको चलने या फिर खड़े होने के दौरान पैरों और तलवों में दर्द महसूस होता है। साथ ही जलन की परेशानी होती है, तो इस स्थिति में एक बार अपनी जांच जरूर करा लें।
थायराइड होने पर मरीजों को अक्सर मांसपेशियों में दर्द की शिकायत रहती है। इसके साथ ही उन्हें सूजन भी होने लगता है। अगर आपको ऐसे लक्षण दिख रहे हैं, तो एक बार अपनी जांच जरूर करा लें। ताकि स्थिति को गंभीर होने से रोका जा सके।
Disclaimer : प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।