Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
थायराइड की समस्या धीरे-धीरे विकसित होती है और शुरुआती संकेत अक्सर सामान्य समस्याओं जैसे लगते हैं। खास बात यह है कि 99 प्रतिशत से ज्यादा लोग थायराइड के शुरुआती लक्षणों को इग्नोर करते हैं।
thyroid ke shuruati lakshan: दिल्ली के PSRI हॉस्पिटल की डॉ. हिमानी चावला का कहना है कि थायराइड ग्रंथि शरीर में हार्मोन का निर्माण करती है। यह हार्मोन मेटाबॉलिज्म, एनर्जी का लेवल, दिल की गति, वजन, त्वचा, बाल और मानसिक स्वास्थ्य को नियंत्रित करते हैं। जब थायराइड हार्मोन का संतुलन बिगड़ता है तो हाइपोथायरायडिज्म (कम हार्मोन) या हाइपरथायरायडिज्म (अधिक हार्मोन) जैसी समस्याएं पैदा होती हैं।
थायराइड के साथ समस्या यह है कि इसके शुरुआती लक्षण सामान्य थकान या जीवनशैली की समस्याओं जैसे लगते हैं, इसलिए लोग इन्हें नजरअंदाज कर देते हैं।
डॉ. हिमिका चावला के अनुसार, थायराइड में दो कंडीशन होती है। पहली कंडीशन में थायराइड हार्मोन कम बनने लगता है। वहीं, दूसरी परिस्थिति में थायराइड शरीर की जरूरत से ज्यादा बनता है। थायराइड के शुरुआती लक्षण इस प्रकार से हैं :

यदि ऊपर बताए गए लक्षण 2- 3 सप्ताह से अधिक समय तक बने रहें, तो डॉक्टर से सलाह लेकर थायराइड टेस्ट करवाना चाहिए।
थायराइड का टेस्ट करवाने के बाद एक बार दवाओं के बारे में अपने डॉक्टर से बात जरूर करें। अगर आपका थायराइड लेवल लगाता बढ़ा हुआ रहता है, तो इस दवाओं के जरिए इसे कंट्रोल करने की कोशिश करें।
अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।