Written by Ashu Kumar Das|Updated : March 5, 2026 12:50 PM IST
आजकल थायराइड की समस्या तेजी से बढ़ रही है। यह एक ऐसी बीमारी है जो शरीर के हार्मोनल संतुलन को प्रभावित करती है। जब शरीर में थायराइड हार्मोन का स्तर असंतुलित हो जाता है, तो इसका असर कई चीजों पर पड़ता है- जैसे वजन बढ़ना या घटना, थकान, स्किन की समस्या और सबसे आम समस्या बालों का झड़ना (Thyroid ki wajah se Hair Fall)।
डॉ. ईला बताती हैं कि थायराइड की बीमारी से जूझने वाले ज्यादातर लोग बालों के झड़ने से परेशान रहते हैं। लेकिन थायराइड के मरीज सही खानपान, लाइफस्टाइल और कुछ सावधानियां अपनाएं तो इसे काफी हद तक कंट्रोल किया जा सकता है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं थायराइड में बाल झड़ने पर क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए।
थायराइड के कारण बाल क्यों झड़ते हैं
नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन की वेबसाइट पर छपी रिपोर्ट बताती है कि थायराइड ग्रंथि शरीर के मेटाबॉलिज्म और हार्मोन को नियंत्रित करती है। जब यह सही तरीके से काम नहीं करती तो शरीर के कई फंक्शन प्रभावित होने लगते हैं। थायराइड के कारण स्कैल्प को सही पोषण नहीं मिल पाता है। इससे बाल सफेद होने लगते हैं। इतना ही नहीं थायराइड के कारण बाल पतले, दोमुंहे भी हो सकते हैं।
संतुलित और पोषक आहार लें- थायराइड के मरीजों को आम लोगों के मुकाबले ज्यादा प्रोटीन, जिंक, आयरन और अन्य विटामिन की जरूरत होती है। बालों को मजबूत रखने के लिए इन सभी चीजों को डाइट का हिस्सा जरूर बनाएं। डॉ. ईला कहती हैं थायराइड के मरीजों को हरी पत्तेदार सब्जियां, दालें और बीन्स, अंडे, ड्राई फ्रूट्स, फल और सलाद को डाइट का हिस्सा बनाना चाहिए।
आयोडीन और सेलेनियम युक्त आहार-थायराइड ग्रंथि को सही तरीके से काम करने के लिए आयोडीन और सेलेनियम बहुत जरूरी होते हैं। थायराइड के मरीजों को पर्याप्त मात्रा में आयोडीन युक्त नमक, सीफूड, ब्राजील नट्स का सेवन करना चाहिए। आयोडीन और सेलेनियम स्कैल्प को पोषण देकर बालों का झड़ना और गिरना कम करते हैं।
बालों की सही देखभाल करें- थायराइड में बाल कमजोर हो जाते हैं इसलिए बालों की देखभाल और भी जरूरी हो जाती है। थायराइड के मरीजों को बालों को गिरने से रोकने के लिए सप्ताह में 2 से 3 बार तेल से मालिश जरूर करनी चाहिए। बालों को धोने के लिए माइल्ड शैम्पू का इस्तेमाल करें। सप्ताह में 2–3 बार ही बाल धोएं, ज्यादा बाल धोने से कमजोरी बढ़ती है। इससे बालों के झड़ने की परेशानी होती है।
मानसिक तनाव कम करें- थायराइड के मरीज अगर ज्यादा मानसिक तनाव में रहते हैं, तो भी उन्हें बालों के झड़ने की समस्या होती है। इसलिए मानसिक तनाव को कम करने की कोशिश करें। मानसिक तनाव कम करने के लिए मेडिटेशन करें। रात को कम से 8 घंटे की नींद जरूर लें।
हेल्थ चेकअप कराएं- डॉ. ईला के अनुसार, थायराइड के मरीजों को समय-समय पर अपना TSH टेस्ट करवाना चाहिए। हेल्थ चेकअप से यह पता चलता है कि हार्मोन का स्तर सही है या नहीं और उसी के अनुसार दवा में बदलाव किया जा सकता है। थायराइड के मरीज बिना किसी डॉक्टरी सलाह के दवा में किसी प्रकार का बदलाव करने से बचें।
थायराइड में बाल झड़ने पर क्या नहीं करना चाहिए
प्रोसेस्ड फूड से बचें- जिन लोगों को थायराइड की समस्या है, उन्हें ज्यादा तेल, मसाले और प्रोसेस्ड फूड से बचना चाहिए। प्रोसेस्ड फूड शरीर के हार्मोनल संतुलन को खराब कर सकते हैं। इससे बालों के झड़ने की समस्या कम होने की बजाय बढ़ सकती है।
केमिकल्स का इस्तेमाल न करें- हेयर कलर, स्ट्रेटनिंग और अन्य केमिकल ट्रीटमेंट बालों को और ज्यादा कमजोर कर सकते हैं। अगर आपको थायराइड की समस्या है तो ऐसे ट्रीटमेंट से बचना चाहिए। थायराइड हार्मोन और हेयर ट्रीटमेंट में इस्तेमाल होने वाले केमिकल्स बालों को और ज्यादा डैमेज कर सकते हैं। इससे बाल झड़ने की समस्या ज्यादा हो सकती है।
ज्यादा बाल धोने से बचें- जैसा कि हम पहले भी बात कर चुके हैं कि बहुत ज्यादा शैम्पू करने से बालों की नेचुरल नमी खत्म हो जाती है। रोजाना या सप्ताह में 2 से 3 बार से ज्यादा बाल धोने से बाल और ज्यादा टूटने लगते हैं। इसलिए बालों को सीमित ही धोने की कोशिश करें।
दवा न बदलें- डॉ. ईला कहती हैं कि कई लोग हेयर फॉल रोकने के लिए सप्लीमेंट्स या दवाएं खुद से लेने लगते हैं। लेकिन बिना किसी डॉक्टरी सलाह के दवा और सप्लीमेंट में बदलाव सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। इस तरह के सप्लीमेंट थायराइड की दवा के रिएक्ट करके बालों का झड़ना कम करने बजाय बढ़ा सकते हैं।
निष्कर्ष
थायराइड के कारण बाल झड़ना एक आम समस्या है, लेकिन सही इलाज, संतुलित आहार और स्वस्थ जीवनशैली अपनाकर इसे काफी हद तक नियंत्रित किया जा सकता है। आप थायराइड के मरीज हैं और आपके बाल लगातार झड़ रहे हैं, तो इस विषय पर अपने डॉक्टर से बात जरूर करें।
Add The HealthSite as a Preferred Source
Highlights
थायराइड के कारण बाल झड़ सकते हैं।
बालों का झड़ना रोकने के लिए डाइट बदलें।
बालों का झड़ना रोकने के लिए सप्लीमेंट न लें।
Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।
Don’t Miss Out on the Latest Updates. Subscribe to Our Newsletter Today!
Subscribe Now
Enroll for our free updates
Please confirm that you agree to the terms and conditions.
Thank You for Subscribing
Thanks for Updating Your Information
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
We noticed that you are running an ad-blocker.
Ads helps us keep our content free. Please add us to your whitelist or disable your ad-blocker.