Advertisement

रात में आर्टिफिशियल लाइट का इस्तेमाल बढ़ा सकता है थायरॉइड कैंसर का खतरा, जानें थायरॉइड कैंसर के लक्षण, प्रकार, कारण

जानें क्या है थायरॉइड कैंसर के लक्षण, कारण, प्रकार और इलाज....

Written By Anshumala
Published : February 8, 2021 9:24 PM IST

क्या है थायरॉइड कैंसर के लक्षण, प्रकार, कारण जानें यहां...

Thyroid Cancer in Hindi: जो लोग रात में कृत्रिम प्रकाश (आर्टिफिशियल लाइट) के उच्च स्तर वाले क्षेत्रों में अधिक देर तक रहते हैं, उनमें थायरॉएड कैंसर (Thyroid cancer) होने की संभावना अधिक रहती है। हाल ही में हुए एक नए अध्ययन में यह बात सामने आई है। ऑनलाइन प्रकाशित हुए अध्ययन के निष्कर्ष बताते हैं कि पिछले कुछ वर्षों में शहरों में खासतौर से एलेक्ट्रिक लाइटिंग का इस्तेमाल काफी अधिक बढ़ा है। इतना ही नहीं, एपिडेमियोलॉजिकल स्टडी के अनुसार, नाइटटाइम लाइट ब्रेस्ट कैंसर के रिस्क को भी बढ़ाता है। अध्ययन में 50-71 वर्ष के लोगों को शामिल किया गया और सैटेलाइट इमेजरी डाटा से प्रतिभागियों द्वारा रात में इस्तेमाल की जाने वाली लाइट को ऑब्जर्ब किया गया। जिन लोगों ने सबसे ज्यादा आर्टिफिशियल लाइट का रात में इस्तेमाल किया था, उनमें थायरॉएड कैंसर विकसित होने की संभावना 55 प्रतिशत पाई गई। अध्ययन में थायरॉएड कैंसर का सबसे कॉमन टाइप पैपिलरी थायरॉएड कैंसर (papillary thyroid cancer) होने की संभावना पुरुषों की तुलना में महिलाओं में अधिक पाया गया। जानिए क्या है थायरॉएड कैंसर के लक्षण और कारण (Thyroid Cancer symptoms, causes in Hindi)....

क्या है थायरॉइड? (What is Thyroid)

तितली नुमा आकार में थायरॉइड (thyroid) ग्लैंड होता है, जो आपके गर्दन में मौजूद होता है। थायरॉइड कैंसर जेनेटिक और पर्यावरणीय कारकों द्वारा हो सकता है। कुछ लोगों में थायरॉइड कैंसर होने पर कोई भी लक्षण नजर नहीं आते हैं, तो कुछ लोगों में गर्दन में गांठ हो सकता है। थायरॉइड ग्लैंड का काम मेटाबॉलिज्म को कंट्रोल करना होता है। यह कई महत्वपूर्ण हॉर्मोन को भी रिलीज करता है, जो शरीर के कई कार्यों के लिए जरूरी होता है जैसे किस तरह आप एनर्जी का इस्तेमाल करते हैं, किस तरह से गर्मी का निर्माण करते हैं, किस तरह से आप ऑक्सीजन का उपभोग करते हैं।

Advertisement

कैसे होता है थायरॉइड कैंसर (Thyroid Cancer in hindi)

थायरॉइड कैंसर तब हो सकता है, जब कोशिकाओं में बदलाव आता है या म्यूटेट करते हैं। एब्नॉर्मल कोशिकाएं आपके थायरॉइड में तेजी से बढ़ने लगती हैं और जब इनकी संख्या बहुत ज्यादा हो जाती है, तो ये ट्यूमर का रूप ले लेते हैं। यदि इसके बारे में जल्दी पता चल जाए, तो थायरॉइड कैंसर का इलाज अन्य कैंसर की तुलना में पॉजिटिव रिजल्ट देता है।

थायरॉइड कैंसर के प्रकार

  • पैपिलरी थायरॉइड कैंसर (papillary thyroid cancer)
  • फॉलिकुलर थायरॉइड कैंसर (Follicular thyroid cancer)
  • मेड्युलरी कैंसर (Medullary cancer)
  • एनाप्लास्टिक थायरॉइड कैंसर (Anaplastic thyroid cancer)

थायरॉइड कैंसर के लक्षण (Symptoms of thyroid cancer in hindi)

  • गर्दन में गांठ या ट्यूमर बनना
  • गर्दन में सूजन और दर्द होना
  • खाना निगलने में दर्द होना
  • आवाज का बदलना
  • सांस लेने में तकलीफ महसूस करना
  • गले में दर्द होना
  • खांसी होना

About the Author

... Read More