Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Hepatitis C Symptoms in Hindi: फिजियोलॉजी या चिकित्सा 2020 में नोबेल पुरस्कार सोमवार को अमेरिका के हार्वे जे ऑल्टर और चार्ल्स एम.राइस और ब्रिटिश वैज्ञानिक माइकल ह्यूटन को संयुक्त रूप से हेपेटाइटिस-सी वायरस (Hepatitis-C in hindi) की खोज के लिए दिया गया। करोलिंस्का इंस्टीट्यूट में नोबेल असेंबली ने कहा कि ऑल्टर, ह्यूटन और राइस ने सेमिनल खोजें कीं, जिस कारण हेपेटाइटिस-सी वायरस की पहचान हुई।
इनकी खोज से पहले, हेपेटाइटिस-ए और बी वायरस की खोज महत्वपूर्ण कदम था, लेकिन रक्त-जनित हेपेटाइटिस (Hepatitis) के अधिकांश मामले अस्पष्ट ही रहे। हेपेटाइटिस सी वायरस (Hepatitis C Virus in hindi) की खोज ने क्रॉनिक हेपेटाइटिस के शेष मामलों के कारण का पता लगाया और खून की जांच और नई दवाओं को संभव बनाया, जिसने लाखों लोगों की जान बचाई है। उनकी खोज ने हेपेटाइटिस-सी पर निर्देशित एंटीवायरल दवाओं के तेजी से उत्पादन की भी अनुमति दी।
इतिहास में पहली बार, बीमारी अब ठीक हो सकती है, जिससे दुनिया की आबादी से हेपेटाइटिस-सी वायरस के उन्मूलन की उम्मीद बढ़ जाती है। डब्ल्यूएचओ का अनुमान है कि दुनियाभर में हेपेटाइटिस के 7 करोड़ से अधिक मामले हैं और हर साल 400,000 लोगों की इसेस मौत होती है। ऑल्टर अमेरिका के नेशनल इंस्टीट्यूट्स ऑफ हेल्थ, राइस रॉकफेलर यूनिवर्सिटी से जुड़े हैं, जबकि ब्रिटेन में पैदा हुए ह्यूटन कनाडा के एडमॉन्टन में अलबर्टा यूनिवर्सिटी से जुड़े हैं।
हेपेटाइटिस (Hepatitis) एक लिवर डिजीज है, जो वायरल इन्फेक्शन के कारण होती है। इसमें लिवर में सूजन हो जाता है। हेपाटाइटिस में पांच तरह के वायरस होते हैं, जैसे- ए, बी, सी, डी और ई। इन पांचों वायरस को गंभीरता से लेना चाहिए, क्योंकि इनके कारण ही हेपेटाइटिस महामारी जैसी बनती जा रही है। हर साल इसकी वजह से होने वाली मौतों का आंकड़ा भी बढ़ रहा है। हेपेटाइटिस बी और सी लाखों लोगों को अपनी चपेट में हर साल ले रहा है। ये दोनों ही सबसे खतरनाक स्थिति हैं, जिसमें लिवर सिरोसिस और कैंसर होने की संभावना काफी हद तक बढ़ जाती है।
एचसीवी (HCV) वायरस से हेपेटाइटिस सी (Hepatitis C) होता है। यह एक (Hepatitis C) संक्रामक रोग है, जो लिवर में सूजन पैदा करता है। हेपेटाइटिस सी खून से फैलने वाला संक्रामक रोग है। यह सिर्फ इंसान से इंसान को फैलता है। चूंकि यह संक्रामक खून और इंजेक्शन शेयर करने से होता है, इसलिए ब्लड ट्रांसफ्यूजन के समय खास सतर्क और सावधान रहना चाहिए। ऐसा नहीं करने से लिवर पूरी तरह से डैमेज हो सकता है। हेपेटाइटिस सी के लक्षण जल्दी नजर नहीं आते हैं, लेकिन आपको नीचे बताए गए लक्षण नजर आएं तो सतर्क हो जाएं...
थकान, पैरों में सूजन
भून में कमी, पेट दर्द (Hepatitis C Symptoms in Hindi)
त्वचा और आंखों का पीला होना
जोड़ों और मांसपेशियों में दर्द रहना
बुखार, वजन कम होना
पेशाब के रंग में बदलाव
स्किन पर मकड़ी की तरह ब्लड वेसल्स नजर आना