Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

ओवन में कोई भी बर्तन नहीं डाला जाता, खाना गर्म करने से आपको पता होनी चाहिए ये 5 बातें

Oven Friendly Utensils: क्या आपके घर में ओवन है? क्या आप उसमें कभी प्लाटिक तो कभी स्टील के बर्तन में खाना गर्म करते हैं? अगर हां तो यह आपकी हेल्थ को खराब कर सकता है। कैसे? आइए जानते हैं।

ओवन में कोई भी बर्तन नहीं डाला जाता, खाना गर्म करने से आपको पता होनी चाहिए ये 5 बातें

Written by Vidya Sharma |Published : December 10, 2025 8:42 PM IST

Oven Mai Konse artan Use Karne Chahiye: आजकल टेक्नोलॉजी बहुत आगे बढ़ गई है। जहां हम गैस पर बार-बार ठंडे खाने के गर्म करके खाया करते थे, आज वही खाना मिनटों में गर्म करने के लिए ओवन का इस्तेमाल हो रहा है। आज आपको ऑफिस सहित ज्यादातर घरों में ओवन मिल जाएंगे। इसमें आप कई तरह की चीजें भी बना सकते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ओवन में कोई भी बर्तन नहीं डाला जाता है?

जी हां, हमें लगता है कि 2 मिनट की ही तो बात है। इसलिए प्लास्टिक से लेकर स्टील और कांच तक के बर्तनों को हम ओवन में डाल देते हैं। लेकिन आपका यह जानना बहुत ही ज्यादा जरूरी है कि हम सही बर्तन चुन रहे हैं या नहीं। ताकि खाना बनाते समय सुरक्षा बनी रहे और स्वास्थ्य को कोई खतरा न हो। सेहत के हिसाब से सही जानकारी पाने के लिए हमने एम्स हॉस्पिटल के जनरल फिजिशियन डॉक्टर कुशल बंगर से बात की। आइए आपको बताते हैं उन्होंने क्या कहा।

ओवन में इस्तेमाल करने के लिए सुरक्षित बर्तन

डॉक्टर ने ओवन में इस्तेमालकिए जा सकने वाले कुछ बर्तनों की सूची दी है, जिसमें कांच (Glass), सिरेमिक (Ceramic), ओवन-सेफ सिलिकॉन (Oven-safe Silicone) और कुछ खास तरह की धातुएं जैसे कास्ट आयरन (Cast Iron) या स्टेनलेस स्टील (Stainless Steel) जिन पर ओवन-सेफ लिखा होता है, वह शामिल हैं। यह बर्तन चीजें तेज गर्मी झेल सकते हैं, पिघलते नहीं हैं और खाना गरम होने पर इनसे कोई हानिकारक केमिकल नहीं निकलता।

Also Read

More News

किन बर्तनों को ओवन में नहीं डालना चाहिए?

इसके अलावा कुछ बर्तन ऐसे हैं जिन्हें किसी को भी ओवन में गर्म करने के लिए नहीं डालना चाहिए। डॉक्टर ने ऐसे कुछ बर्तन बताए हैं और कारण भी बताया है कि यह क्यों असुरक्षित हैं। इनमें प्लास्टिक, मेलामाइन या पतले/बिना ओवन-सेफ लेबल वाले धातु के बर्तन शामिल हैं। आइए इनके बारे में थोड़ा विस्तार से जानते हैं।

प्लास्टिक- गर्म होने पर पिघल सकता है या BPA जैसे जहरीले केमिकल छोड़ सकता है, जिससे खाना दूषित हो जाता है और स्वास्थ्य को गंभीर खतरा होता है।

मेटल- कुछ मेटल, खासकर पतली वाली या जिन पर कोटिंग होती है, ओवन में टेढ़ी हो सकती हैं, पिघल सकती हैं या माइक्रोवेव जैसे ओवन में चिंगारी भी छोड़ सकती हैं।

नॉन-स्टिक कोटिंग- अगर ज्यादा गरम हो जाए, तो नॉन-स्टिक कोटिंग से भी जहरीली गैसें निकल सकती हैं।

गलत बर्तन इस्तेमाल करने से हेल्थ पर क्या असर पड़ता है?

अगर आप ओवन में गलत बर्तन इस्तेमाल करते हैं, तो ये खतरे हो सकते हैं- 

  1. केमिकल से दूषित खाना- प्लास्टिक के केमिकल खाने में मिल सकते हैं।
  2. पेट से जुड़ी समस्याएं- जैसे उल्टी, मतली, जी मिचलाना, पेट में ऐंठन और दस्त।
  3. लंबे समय के स्वास्थ्य खतरे- खासकर प्लास्टिक के संपर्क से, हार्मोनल असंतुलन, सांस की समस्याएं, कैंसर का खतरा और बच्चों के विकास में समस्याएं आ सकती हैं।

इन बातों का रखें ध्यान

अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए, हमेशा ओवन-सेफ लेबल वाले बर्तन ही इस्तेमाल करें। ये बर्तन खाना सुरक्षित और समान रूप से पकाते हैं और हानिकारक पदार्थ नहीं छोड़ते। ओवन में कोई भी बर्तन रखने से पहले हमेशा मैन्युफैक्चरर का लेबल जरूर जांच लें। डॉक्टर ने सलाह दी कि सावधान रहें, जानकारी रखें और अपने स्वास्थ्य को बचाने के लिए इन जरूरी सुरक्षा नियमों का पालन करें!

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।