जिद्दी खांसी से रहते हैं परेशान, ट्राई करें तुलसी-शहद !

सर्दी के मौसम में कुछ लोगों को खांसी ऐसे जकड़ लेती है कि जल्दी जाने का नाम ही नहीं लेती है। खांसी का इलाज अधिक दिनों तक नहीं करने से आपको काफी परेशानी हो सकती है। आपके किचन में ही कई ऐसी चीजें मौजूद हैं, जो खांसी को दूर करने में बहुत उपयोगी हैं। शहद और तुलसी ऐसी ही दो चीजें हैं, जो जिद्दी खांसी का जड़ से इलाज करती हैं। इसके अलावा आप कुछ अन्य हर्ब्स और फूड्स का सेवन करके खांसी को जड़ से खत्म कर सकते हैं।

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : December 24, 2019 11:38 AM IST

सर्दी से लोगों का हाल बेहाल है। कुछ खांसी (Cough) से परेशान हैं, तो कुछ जुकाम में नाक बहने से, करें तो क्या करें। अधिकतर लोग सर्दियों से लड़ने के लिए कंबल और स्वेटर तो खूब पहनते हैं, लेकिन बार-बार गला खराब, खांसी-सर्दी से छुटकारा नहीं मिल पा रहा है। कफ या खांसी से सर्दियों में ज्यादातर लोग परेशान रहते हैं। कफ और सर्दी होने पर कुछ लोग दवाओं या कफ सिरप का सेवन करने लगते हैं, पर इनसे भी कोई लाभ नहीं होता है। कुछ लोगों को तो इन दवाओं से साइड एफेक्ट भी हो जाते हैं। आपको भी पिछले 10 दिनों से खांसी परेशान कर रही है, तो आप कुछ देसी नुस्खे (Tips to prevent cough) आजमा सकते हैं। आयुर्वेद के अनुसार, तुलसी और शहद के सेवन (Tulsi and Honey to cure cough) से आप पुरानी से पुरानी खांसी का इलाज जड़ से कर सकते हैं।

खांसी के लिए तुलसी के पत्ते और शहद

मौसम की वहज से आने वाले कफ को दूर करने के लिए तुलसी के पत्ते और शहद ये परफेक्ट इलाज हैं। आपको सिर्फ तुलसी के 3-4 पत्ते सुबह खाली पेट चबाने हैं। आप जल्दी ठीक होने के लिए ये पत्ते ज्यादा मत खाएं। ऐसे करने से ये आपके शरीर पर काम नहीं करते हैं। तुलसी के पत्ते चबाने के बाद एक चम्मच शहद पीजिए। शहद पीने के बाद 10-15 मिनट तक पानी मत पिएं। यही नहीं, 30 मिनट तक ब्रेकफास्ट भी ना करें, क्योंकि ऐसा करने से तुलसी और शहद खांसी पर सही तरह से काम नहीं कर पाता है।

रात में खांसी आने पर आराम पाने के लिए अपनाएं ये 10 टिप्स

तुलसी में मौजूद इम्मुनिमोडुलाटोरी कम्पाउंड आपकी इम्युनिटी बढ़ाकर इंफेक्शन होने से बचाता है। तुलसी के पत्ते में मौजूद एसेंशियल ऑयल के गुण म्यूकस को कम करके आपको चेस्ट कंजेस्शन (chest congestion) से आराम दिलाता है। इन पत्तों की एन्टीटसिव गुण (antitussive) आपके गले के कफ पर काम करके खांसी को कम करता है। शहद के एंटीवायरल और एंटीबैक्टीरियल गुण वायरल इन्फेक्शन और बैक्टीरिया से दूर रखते हैं। इसके आराम देने वाले गुण की वजह से गले का कफ कम होता है। यहां तक कि बच्चे का शहद और तुलसी का लेना सेफ होता है।

जिद्दी खांसी दूर करे अदरक और शहद

सर्दी-जुकाम से हाल बेहाल है, तो अदरक और शहद का मिश्रण भी आराम पहुंचाता है। अदरक की तासीर गर्म होती है, ऐसे में यह आपको अंदर से गर्म रखता है। कफ वाली खांसीहोने पर आप एक चम्मच अदरक के रस में आधा चम्मच शहद मिलाकर पिएं।

लौंग वाली चाय पीते ही, दूर हो जाएगी सर्दी-जुकाम और गले की खराश

काली मिर्च-मिश्री से करें सर्दी-जुकाम का इलाज

जिद्दी से जिद्दी खांसी दूर करने के लिए (Tips to prevent cough) आप प्रतिदिन सुबह या रात में सोने से पहले काली मिर्च पाउडर को मिश्री के मिलाकर खाएं। अन्य उपायों में आधी छोटी चम्मच हल्दी, दो चुटकी सौंठ एवं लौंग का पाउडर, आधी चुटकी बड़ी इलायची पाउडर लें। इसे एक गिलास दूध में डालकर, दूध को अच्छी तरह से उबाल लें। इसे पीने से जड़ से खांसी की समस्या दूर होगी।

इलायची भी करती है खांसी दूर

छोटी इलायची के सेवन से भी आप खांसी की समस्या को दूर कर सकते हैं। इलायची से आप दो से तीन दिनों में ही सर्दी-जुकाम से भी बच सकते हैं। सबसे पहले इलायची पीस लें। इस पाउडर को रूमल में लगा लें या बांध लें। इसे बीच-बीच में सूंघते रहें, बंद नाक, गाल, सीने में जमी कफ सभी दूर होने लगेंगे। चाय में भी इलायची डालकर पीने से लाभ होगा।

Tips for Cough : जब सर्दी-जुकाम से बंद हो जाए नाक, तो इन उपायों से तुरंत खोलें बंद नाक

जुकाम का इलाज करे कपूर

कपूर का  इस्तेमाल आप पूजा-पाठ में अधिक करते होंगे, पर क्या कभी सर्दी-खांसी का इलाज (Tips to prevent cough) इससे किया है? नहीं किया है, तो जरूर करें। कपूर को रूमाल में बांध कर इसे सूंघने से आराम मिलता है और बंद नाक भी खुल जाती है। कपूर सूंघते रहने से आपको ठंड भी ज्यादा नहीं लगेगी।

नींबू-पानी पिएं, खांसी से पाएं छुटकारा

नींबू-पानी पीकर अब तक आप अपना वजन कम करते थे, अब इसे पिएं खांसी दूर करने के लिए। हालांकि, कुछ लोग ये सोचते हैं कि सर्दी-जुकाम में खट्टी चीजों का सेवन नुकसान पहुंचा सकता है, पर नींबू के साथ ऐसा नहीं है। नींबू का रस पानी में मिलाकर पीने से सर्दी-खांसी में आराम मिलता है। हां, इसे ठंडे नहीं, बल्कि गर्म पानी में शहद के साथ पिएं। इस उपाय को रात के समय आजमाएं। एक नींबू का आप रोस्ट करके भी उसका रस निचोड़ कर डाल सकते हैं।

Cold & Cough : सर्दी-जुकाम की दवा हैं ये 4 फूड्स, खाएंगे तो कम होगा जुकाम

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.