हैवी मील या जंक फूड खाने के बाद ऐसे करें बॉडी को डिटॉक्स, नहीं होगी कब्ज और एसिडिटी की दिक्कत

इन दिनों फेस्टिव सीजन चल रहा है। ऐसे समय में अपनी डाइट को लेकर स्टिक होना और सोच समझकर खाना मुश्किल हो जाता है। अक्सर जब लोग ओवरइटिंग कर लेते हैं या कुछ हैवी खा लेते हैं तो बॉडी को डिटॉक्स करने के लिए या तो अगले दिन व्रत रखते हैं या कुछ खाते ही नहीं है। क्योंकि ऐसा न करने से एसिडिटी, पेट में जलन, कब्ज और ब्लोटिंग की दिक्कत हो जाती है।

WrittenBy

Written By: Rashmi Upadhyay | Published : November 9, 2020 4:08 PM IST

इन दिनों फेस्टिव सीजन चल रहा है। ऐसे समय में अपनी डाइट को लेकर स्टिक होना और सोच समझकर खाना मुश्किल हो जाता है। अक्सर जब लोग ओवरइटिंग कर लेते हैं या कुछ हैवी खा लेते हैं तो बॉडी को डिटॉक्स करने के लिए या तो अगले दिन व्रत रखते हैं या कुछ खाते ही नहीं है। क्योंकि ऐसा न करने से एसिडिटी, पेट में जलन, कब्ज और ब्लोटिंग की दिक्कत हो जाती है। हालांकि अगर आपको बॉडी डिटॉक्स करने का सही और आसान तरीका पता हो तो आपको भूखा नहीं रहना पड़ेगा। आज हम आपको हैवी मील लेने के बाद बॉडी को डिटॉक्स करने के कुछ आसान तरीके बता रहे हैं।

लिवर और किडनी कर सकते हैं बॉडी को डिटॉक्स

आपको यह पता होना चाहिए कि हमारी बॉडी खुद ही डिटॉक्स होने में सक्षम है। हमारा लिवर और किडनी को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि वह घड़ी की तरह बॉडी में घूमकर बॉडी को डिटॉक्स कर सकती है। जब आप बॉडी को डिटॉक्स करने के लिए कैमिकल या किसी और चीज का इस्तेमाल करते हो तो जाने अनजाने में अपने शरीर को नुकसान पहुंचाते हैं। अगर आप अपनी बॉडी को डिटॉक्स करना ही चाहते हैं तो आपको सिर्फ नेचुरल तरीकों का ही इस्तेमाल करना चाहिए।

​नेचुरल तरीकों से करें बॉडी को डिटॉक्स

1. फेस्टिव सीजन में या कभी कभी हैवी मील लेना या जंक फूड का सेवन हर कोई करता है। लेकिन इसका मतलब कतई यह नहीं है कि आप नेगेटिव होकर खुद को कोसें। इससे तनाव बढ़ेगा जिससे आपका वेट गेन हो सकता है। इसलिए खुद को कोसना छोड़ दें।

2. हल्की फुल्की एक्सरसाइज करने से आप काफी फिट रहते हैं और आपकी बॉडी एकदम नेचुरल तरीक से डिटॉक्स होती है। लेकिन एक्सरसाइज करने का मतलब यह नहीं है कि आप अचानक से भारी भरकम एक्सरसाइज करना शुरू कर दें। बॉडी को रिलेक्स करते हुए धीरे धीरे एक्सारसाइज की शुरुआत करें। अगर आप वर्कआउट करने के लिए दृढ़ हैं तो योग या वॉकिंग करें।

3. बॉडी को डिटॉक्स करने का सबसे अच्छा, सरल और प्रभावी तरीका खुद को हाइड्रेट रखना है। आप दिनभर में खूब सारा पानी पीकर बॉडी में जमा टॉक्सिंस को बाहर निकाल सकते हैं। अगर आप ज्यादा पानी नहीं पी पाते हैं तो अपनी डाइट में नारियल पानी, नींबू पानी, जूस और फलों को शामिल करें। इसके साथ ही आप दिन में 2-3 बार जीरा और कैरम सीड्स का पानी पीना भी मददगार हो सकता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source