Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
जब बात विटामिन की कमी की होती है तो हम में से ज्यादातर लोग गंभीर परिणामों की कल्पना नहीं करते हैं। हम सभी जानते हैं कि शरीर में विटामिन की कमी को सप्लीमेंट्स की मदद से पूरा किया जा सकता है। लेकिन ये स्टडी आपको हिला कर रख देगी। इस स्टडी में एक ऐसे विटामिन की कमी के बारे में बताया गया है, जो वाकई में आपकी धमनियों और नसों को नुकसान पहुंचाने का काम करती है। ये विटामिन और कोई नहीं बल्कि विटामिन बी है, जो आपकी नसों को नुकसान पहुंचाने का काम करता है। आइए जानते हैं इससे जुड़ी जरूरी जानकारी।
बायोमेडिसिन एंड फार्माकोथेरेपी जर्नल में प्रकाशित इस शोध में कहा गया है कि विटामिन बी12, बी6 और बी9 की कमी एथेरोस्क्लेरोसिस (atherosclerosis) का कारण बन सकती है जो दुनियाभर में ह्रदय रोगों से अपनी जान गंवाने वालों की संख्या में सबसे ज्यादा योगदान देता है।
शोधकर्ताओं का कहना है कि विटामिन बी और हाइपरकोलेस्ट्रोलिमिया (हाई कोलेस्ट्रॉल ) का कॉम्बिनेशन एओर्टा (aorta) को मोटा बनाने का काम करता है, जिसकी वजह से एओर्टिक वॉटर डिफ्यूजन में कमी आती है, एलडीएल कोलेस्ट्रॉल को बढ़ा देता है और अनियंत्रित वास्कुलर रिएक्टिविटी होती है।
शोध में ये भी कहा गया कि विटामिन बी की कमी हाइपरकोलेस्ट्रोलिमिया की गैर-मौजूदगू में भी एओर्टा को मोटा बनाने का काम करता है और अपनी मौजूदगी से ही एथेरोस्केलोरोसिस की समस्या पैदा होने लगती है।
जॉन हॉपकिन्स के एक्सपर्ट्स का कहना है कि अभी तक ये स्पष्ट नहीं है कि ये स्थिति कैसे शुरू होती है। हालांकि कुछ कारक इस बीमारी के जोखिम को बढ़ाने का काम करते हैं, जिसमें शामिल हैंः
1-हाई कोलेस्ट्रॉल
2-हाई ब्लड प्रेशर
3-धूम्रपान
4-टाइप-1 डायबिटीज
5-मोटापा
6-शारीरिक रूप से असक्रिय रहना
7-अनसैच्यूरेटेड फैट वाली डाइट
एथेरोस्कोलेरोसिस का पता कार्डियक कैथेटराइजेशन, डॉप्लर सोनोग्राफी, एड़ियों और बाजुओं में ब्लड प्रेशर की तुलना, रेडियोनुसेलाइड एंजियोग्राफी, थैलियम/मायोकार्डियल परफ्यूजन स्कैन और कंप्यूटराइज्ड टोमोग्राफी से लगाया जाता है।
विटामिन बी12 की कमी के कुछ लक्षण इस प्रकार हैंः
1-स्किन पर पीलापन बढ़ना
2-गले में खराश के साथ जीभ पर लालपन
3-मुंह में छाले
4-शरीर में सुईयां सी चुभना
5-देखने में दिक्कत
6-मूड स्विंग
7-एंग्जाइटी और डिप्रेशन
8-गैस्ट्रोइंटेस्टाइलल समस्याएं
9-सिरदर्द
10-ध्यान लगाने में मुश्किल