Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Cramps in legs and hands: शरीर में जब किसी पोषक तत्व जैसे विटामिन या मिनरल का लेवल कम होने लगता है जो शरीर अलग-अलग तरीकों से इसका संकेत देता है। न्यूट्रिशनल डेफिशिएंसी के इन लक्षणों (Symptoms of nutritional deficiency) को कुछ लोग जल्दी समझ जाते हैं तो कुछ लोगों को काफी देर से इन परेशानियों के बारे में पता चलता है। ऐसा ही एक लक्षण है हाथों और पैरों में बार-बार झनझनाहट महसूस होना और दर्द महसूस करना। यहां इस लेख में पढ़ें किस विटामिन की कमी से लोगों को हाथों-पैरों में झनझनाहट, ऐंठन या दर्द जैसे लक्षण महसूस हो सकते हैं। (Vitamin deficiency that can cause cramps and tingling in legs and hands in hindi)
विटामिन-बी12 शरीर के लिए एक जरूरी पोषक तत्व है लेकिन, इस विटामिन की कमी भी लोगों में जल्दी होती है। विटामिन बी12 की कमी एक गम्भीर समस्या है क्योंकि, यह पूरे शरीर को कमजोर कर देती है। बता दें कि विटामिन-बी12 हमारे डीएनए के सिंथेसिस की प्रक्रिया के लिए जरूरी है वहीं, शरीर को शक्ति देने और सेंट्रल नर्वस सिस्टम को भी काम करने में मदद करता है विटामिन बी12, इसीलिए जब इस विटामिन की कमी होती है तो फिजिकल और मेंटल हेल्थ बुरी तरह प्रभावित होता है।
उम्र बढ़ने के साथ ही शरीर की विटामिन-बी12 को अवशोषित करने की क्षमता भी कम होने लगती है। इससे विटामिन बी12 की कमी हो सकती है।
डाइट में प्रोसेस्ड फूड्स की अधिक मात्रा के कारण भी विटामिन बी12 कम हो सकता है।
हमेशा उदासी और एंग्जायटी महसूस करना
मुंह में छाले या माउथ अल्सर
ठीक तरह से दिखायी ना दे पाना
त्वचा का रंग पीला पड़ना
बातचीत करने और ठीक तरह से चल पाने में परेशानी
चीजें याद रखने में परेशानी
भ्रम और उलझन महसूस करना
जीभ लाल हो जाना
यह भी पढ़ें-