... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Jitendra Gupta | Published : November 15, 2021 5:43 PM IST
शरीर में इस विटामिन की कमी की वजह से होता है पैरों में दर्द, जानिए कैसे पूरी करें इस विटामिन की कमी
जब भी बात शरीर के सबसे ज्यादा जरूरी अंगों को होती है तो हमारे दिमाग में ख्याल सिर्फ दिल, फेफड़ों, गुर्दे और लिवर का ही आता है क्योंकि ये हमारे शरीर के अंदर होते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक अंग ऐसा है, जिसे हमेशा से जरूरी अंगों की सूची में सबसे नीचे रखा जाता है? जी हां, ये अंग और कोई नहीं बल्कि आपके पैर हैं, जो हमें तभी याद आते हैं, जब इनमें दर्द उठता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आखिर पैरों में दर्द क्यों होता है। आप सोच रहे होंगे कि ज्यादा चलने या फिर दौड़ने की वजह से ऐसा हो जाता है लेकिन हम आपको बता रहे हैं कि आखिर पैरों में दर्द कि असल वजह क्या है। आइए जानते हैं क्यों होता है पैरों में दर्द।
यूं तो मानव शरीर का हर एक अंग हमारे जीवन के लिए महत्वपूर्ण है। लेकिन इस बात पर ध्यान देने की जरूरत है कि हमारे शरीर का एकमात्र ऐसा अंग कौन सा है, जो शरीर का पूरा भार उठाता है? जी हां, आपके पैर। भले ही ये सबसे ज्यादा नजरअंदाज किया जाने वाला अंग है लेकिन जब भी हमारे शरीर मे कोई समस्या आती है तो इस बातों का संकेत हमें पैर द्वारा मिलाता है।
आजकल के माहौल में पैर दर्द होना बहुत ही आम बात हो चुकी है। ये ज्यादा चलने, खड़े रहने या फिर दौड़ने या फिर मांसपेशियों में खिंचाव के कारण दर्द करने लगते हैं। लेकिन इसके पीछे भी एक कारण छिपा है, जो आपके लिए घातक सिद्ध हो सकता है।
बात करें पैरों से जुड़ी समस्याओं की तो पुरुषों के मुकाबले महिलाएं पैर से जुड़ी किसी न किसी समस्या का शिकार होती है फिर चाहे वो पैर में मोच आना हो या फिर पैर की हड्डियों में दर्द होना, जो कि आजकल बहुत ही आम बात हो चुका है। पैर दर्द होने पर ज्यादा तर लोग पेनकिलर खा लेते हैं, जिससे दर्द ठीक भी हो जाता है लेकिन इस तरह की दवाइयों का ज्यादा मात्रा में सेवन हमारे शरीर को नुकसान पहुंचाने का काम करता है। इसलिए जरूरी है कि ऐसी दवाइयों का अधिक मात्रा में सेवन ना करें क्योंकि ये दवाइयां सीधा आपके लिवर पर अटैक करती हैं।
खैर सबसे जरूरी बात ये है कि आखिर पैर में दर्द हमारे शरीर में किस विटामिन की कमी से होता है। तो बता दें कि शरीर में विटामिन डी की कमी से पैरों में दर्द की समस्या अक्सर होती है। दरअसल विटामिन डी की कमी से हड्डियों के विकास में बाधा पैदा होने लगती है, जिस वजह से रात को सोते समय हमारे पैर बहुत ज्यादा दर्द करते हैं।
विटामिन डी नाम के विटामिन की कमी से पैरों की समस्या दिन-ब-दिन बढ़ती चली जाती है इसीलिए इसे नजरअंदाज करना आपके लिए दिक्कत भरा हो सकता है।
इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप विटामिन डी से युक्त फूड्स का सेवन कर सकते हैं। इसके अलावा आप सुबह के धूप में थोड़ी देर जरूर चले। मछली, दूध, पनीर, अंडे इन सब में विटामिन डी पाया जाता है तो इनका सेवन जरूर करें, जिससे आपको पैर दर्द की समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है।