Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Night Eating Disorder : क्या आपको रात के समय अचानक से भूख लगती है। क्या भूख की वजह से रात को आप सो नहीं पाते हैं? अगर हां, तो यह एक गंभीर बीमारी हो सकती है। इस बीमारी का नाम है, नाइट ईटिंग सिंड्रोम (NES) । यह एक ईटिंग डिसऑर्डर है, जो रातभर आपको जगाकर रख सकती है। इस समस्या से ग्रसित मरीजों को अक्सर रात के समय भूख लगी होती है, जिसकी वजह से वे अच्छी नींद में सो नहीं पाते हैं।
कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक, हर 100 में से लगभग 1 व्यक्ति नाइट ईटिंग सिंड्रोम से ग्रसित है। वहीं, अगर आप काफी ज्यादा मोटे हैं, तो इस बीमारी के होने की संभावना आपको अधिक होती है। इसके अलावा जेनेटिक कारको की वजह से भी एनईटी हो सकता है। साथ ही इससे पीड़ित लोग में डिप्रेशन और चिंता का मामला भी बढ़ जाता है।
इस समस्या से पीड़ित व्यक्ति को आमतौर पर समय पर इलाज की जरूरत होती है। इस स्थिति में डॉक्टर आपको एंटी-डिप्रेसेंट दवाएं, संज्ञानात्मक व्यवहार थेरेपी की सलाह दे सकती है। साथ ही स्लीपिंग पैटर्न पर भी ध्यान देने की सलाह दे सकते हैं। इस सिंड्रोम को पहचानने के लिए आपको कुछ रूप से इसके लक्षणों पर ध्यान देने की जरूरत होती है। आइए जानते हैं इसके लक्षणों के बारे में-
क्लीवलैंड क्लिनिक के मुताबिक, नाइट ईटिंग सिंड्रोम वाले लोग अक्सर अनिद्रा की समस्या से पीड़ित रहते हैं। यह परेशानी कई लंबे समय तक चलती रहती है। कभी-कभी व्यक्ति इसकी वजह से पूरी रातभर जगा रहता है।
इस डिसऑर्डर से पीड़ित व्यक्ति को रात के समय कैलोरी युक्त भोजन खाने का मन करता है। ऐसे व्यक्तियों को दिन के बजाय रात के समय अधिक कैलोरीयुक्त खाने का मन करता है। साथ ही उन्हें रात के समय देर से खाने का मन करता है।
एनईएस से पीड़ित व्यक्तियों को खाने पर कंट्रोल नहीं करता है। वे काफी ज्यादा डिप्रेशन और चिंता विकृति से जूझ रहे होते हैं।
ऐसे लोगों को दिन के समय काफी कम भूख लगती है। वहीं, रात के समय काफी तीव्र भूख लगती है।
नाइट ईटिंग सिंड्रोम से बचने के लिए आपको अपनी स्थितियों पर ध्यान देने की जरूरत होती है। ताकि समय पर आप अपना इलाज करा सकें।