... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Jitendra Gupta | Published : May 19, 2022 6:21 PM IST
पैर पर दिखते हैं इस कैंसर के सबसे पहले संकेत! जानें किस संकेत से आप पता लगा सकते हैं कैंसर
दुनियाभर में कैंसर से मौतों की संख्या हार्ट अटैक के बाद दूसरे नंबर पर आती है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक, 2020 में करीब 1 करोड़ लोगों की मौत कैंसर से हुई। कैंसर एक ऐसी बीमारी है, जिसमें आपकी कोशिकाएं अनियंत्रित रूप से बढ़ने लगती हैं, जो आपके शरीर के कई हिस्सों में फैल जाती है। हालांकि अगर कैंसर का पता शुरुआत में ही लगा लिया जाए तो इसका उपचार आसान हो जाता है। इसलिए सही जांच और लक्षणों की पहचान कर आप कैंसर को शुरू में ही रोक सकते हैं। आइए जानते हैं कैंसर के ऐसे लक्षणों के बारे में, जो सिर्फ और सिर्फ पैर ही दिखाई देते हैं।
अमेरिकन कैंसर सोसायटी के मुताबिक, कुछ प्रकार के कैंसर में खून के थक्केबनने की संभावना बहुत ज्यादा बढ़ जाती है। इन्हीं में से एक है पैंक्रियाटिक कैंसर, जिसमें मरीज का खून बहुत ज्यादा गाढ़ा हो जाता है और उसके पैर में खून के थक्के बनने लगते हैं। पैंक्रियाटिक कैंसर का सबसे पहला लक्षण पैर में खून के थक्के का बनना ही है। इस स्थिति को डीप वेन थ्रोंबोसिस भी कहते हैं।
ये स्थिति तब पैदा होती है जब खून के थक्के बनने लगते हैं। आपके शरीर पर एक या उससे ज्यादा भी खून के थक्के बन सकते हैं, खासकर पैर पर। इसके लक्षणों में शामिल हैंः
1-एक या दोनों पैर पर सूजन और दर्द रहना
2-प्रभावित हिस्से पर लालपन और स्किन का गर्म रहना
3-सूजी हुई नसें, प्रभावित हिस्सा बहुत सख्त हो जाना और छूने पर दर्द होना
कुछ गंभीर मामलों में ये थक्के का एक टुकड़ा टूटकर आपके फेफड़ों तक पहुंच सकता है, जिसकी वजह से सीने में दर्द और सांस लेने में परेशानी हो सकती है। इस स्थिति को पल्मोनरी एंबोलिज्म कहते हैं।
शरीर में खून के थक्के बनने के अलावा पैंक्रियाटिक कैंसर के दूसरे लक्षण भी दिखाई देते हैंः
1-पीलिया, जिसमें आपकी स्किन और आंखें पीलीहो जाती हैं, जो पैंक्रियाटिक कैंसर का सबसे आम लक्षण है। इसकी वजह से आपको गहरे रंग का पेशाब आता है और पतले शौच होते हैं। साथ ही आपकी स्किन पर खुजली भी होती है।
2-इसके अलावा आपको मतली और उल्टी भी हो सकती है।
3-भूख न लगना, बेवजह वजन कम होना भी कैंसर का संकेत है।
4-पैंक्रियाटिक कैंसर की वजह से आपका ब्लड शुगर लेवल भी बढ़ सकता है, जिसकी वजह से डायबिटीज हो सकती है। इसके अलावा प्यास लगना और बार-बार पेशाब आना भी एक संकेत है।