
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : January 22, 2025 11:58 AM IST
Heart Attack In Winter Causes: ठंड का मौसम हार्ट हेल्थ के लिए मुश्किल साबित हो सकता है। इसलिए हार्ट डिजिज के मरीजों को सर्दियों के दिनों में अधिक सावधान रहने की सलाह दी जाती है। दरअसल, ठंड के दिनों में जब तापमान कम होने लगता है तब शरीर को ठंड से बचाने के लिए हार्ट अधिक तेज गति से काम करता है। खून को तेजी से पम्प करते हुए हार्ट पूरे शरीर में खून पहुंचाने का काम करता है। इसी तरह हार्ट से जुड़ी हुई नसें सर्दियों में जब सिकुड़ जाती हैं तब हार्ट की तरफ ब्लड का फ्लो बहुत धीमा (Slow blood flow) हो जाता है और इससे भी हार्ट डिजिज और स्ट्रोक जैसी स्थितियों का रिस्क (Risk of heart related conditions in winters) बढ़ जाता है।
इन नेचुरल कारणों के अलावा लाइफस्टाइल से जुड़ी कुछ गलतियां और आदतें भी स्ट्रोक और हार्ट का खतरा बढ़ा (Habits that can increase risk of heart attack in winters) सकती हैं। इन गलतियों के कारण मसल्स की तरफ ऑक्सीजन की सप्लाई ठीक तरीके से नहीं हो पाती। इससे ब्लड क्लॉटिंग की प्रॉब्लम भी बढ़ सकती है जिससे ब्लड फ्लो स्लो हो जाता है और ये आदतें हार्ट अटैक का जोखिम बढ़ा सकती हैं। ऐसी ही एक आदत है सर्दियों में फिजिकली एक्टिव ना रहना और कसरत ना करना।
अमेरिकन हार्ट सोसाइटी की गाइडलाइंस के मुताबिक, सर्दियों में तापमान कम होने लगता है जिससे शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ सकता है और ब्लड प्रेशर लेवल भी बढ़ने लगता है। ये दोनों ही स्थितियां हार्ट के लिए नुकसानदायक हो सकती हैं। वहीं, कड़ाके की ठंड के कारण अक्सर लोग सुबह के समय कसरत करने के लिए नहीं उठते और देर तक बिस्तर में लेटे रहते हैं। शारीरिक गतिविधियों की कमी के कारण शरीर में रक्त का संचार या ब्लड सर्कुलेशन (Blood circulation) ठीक तरीके से नहीं हो पाता और हार्ट पर इसी वजह से दबाव बढ़ने लगता है। नतीजतन हार्ट अटैक और स्ट्रोक के चांसबढ़ जाते (Lack of physical activities can become a cause of heart attack) हैं।
Disclaimer : प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।