Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Eating habit that can harm bones: स्वस्थ रहने के लिए लोग खुद का बहुत ख्याल रखते हैं। रोजाना एक्सरसाइज करने से लेकर सिगरेट और तम्बाकू जैसी हानिकारक चीजों से खुद को बचाकर रखने जैसी आदतें अपनाते हैं। इसके अलावा डाइट लोगों के स्वास्थ्य को बनाने और बिगाड़ने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। हेल्दी रहने के लिए ताजी और हरी सब्जियों का सेवन किया जाता है, सीजन के अनुसार उपलब्ध ताजे-रसीले फल खाने और हेल्दी अनाज को अपनी डाइट में शामिल कर लोग ना केवल पोषण प्राप्त करने की कोशिश करते हैं बल्कि, बीमारियों से बचने के प्रयास किए जाते हैं।
इन सब हेल्दी इटिंग हैबिट्स के बीच खान-पान से जुड़ी एक छोटी-सी आदत लोगों के स्वास्थ्य को बहुत अधिक नुकसान पहुंचा सकती हैं। यह गलती है रोजाना नमक का जरूरत से अधिक सेवन करना।
नमक एक ऐसी चीज है जिसकी जरा-सी भी मात्रा अगर खाने में बढ़ जाए तो इससे आपका स्वाद बढ़ जाता है लेकिन इससे आपके शरीर के महत्वपूर्ण अंगों को बहुत नुकसान पहुंच सकता है। आइए जानें क्यों नमक खाने से शरीर को नुकसान पहुंचता है और रोजाना कितनी मात्रा में नमक खाना हेल्दी माना जाता है और नमक के सेवन के नुकसान से कैसे बचा जा सकता है।
बता दें कि नमक को सोडियम क्लोराइड भी कहा जाता है। शरीर को थोड़ी मात्रा में सोडियम की आवश्यकता होती है लेकिन जब आप अधिक मात्रा में नमक खाते हैं तो इससे आपकी हड्डियां डैमेज हो सकती हैं। हड्डियां की कमजोरी बढ़ने लगती है और इससे ऑस्टियोपोरोसिस की बीमारी हो सकती है। इस स्थिति में थोड़ी-सी चोट लगने से फ्रैक्चर का रिस्क बढ़ जाता है।
हाइपरटेंशन तेजी से बढ़ रही एक लाइफस्टाइल डिजिज है और इसका एक बड़ा कारण है नमक का अधिक मात्रा में सेवन करना। बहुत अधिक नमकीन-चटपटा और तला-भुना खाने वाले लोगों को हाई ब्लड प्रेशर होने का रिस्क अधिक होता है।
अधिक नमक खाने से किडनियों को सीधा नुकसान होता है। किडनी शरीर में जमा अतिरिक्त सोडियम को फिल्टर नहीं कर पाता जिससे किडनी डैमेज का खतरा भी बढ़ जाता है और इससे किडनी से जुड़ी अन्य समस्याएं भी बढ़ सकती हैं।
एक्सपर्ट्स के अनुसार, एक वयस्क व्यक्ति को हर दिन 5 ग्राम तक नमक करना चाहिए। रोजमर्रा के खान-पान जैसे दाल, सब्जी और सलाद जैसी चीजों में जितना नमक मिलाया जाता है वह काफी है। लेकिन, जब इन सबके अलावा लोग रोजाना चिप्स, नमकीन,पकौड़े और समोसे जैसी चीजें भी खाते हैं तो इन सबके साथ बहुत सारा नमक भी लोग खा लेते हैं। इससे शरीर में सोडियम की मात्रा बहुत बढ़ जाती है और हेल्थ प्रॉब्लम्स बढ़ने का रिस्क बढ़ जाता है।