... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Yogita Yadav | Updated : September 26, 2019 8:47 PM IST
छोटे बच्चों को दौड़ने-भागने से पैरों में दर्द हो सकता है, किसी दिन क्षमता से अधिक चलने के कारण बड़ों को भी पैरों में दर्द की शिकायत हो सकती है। पर अगर यह लगातार होने लगा है तो इसकी वजह कुछ पोषक तत्वों की कमी भी हो सकती है। © Shutterstock.
शरीर की चुस्ती-फुर्ती और बेहतर काम करने के लिए जरूरी है बोन हेल्थ का मजबूत होना। इसके साथ ही मांसपेशियों की मजबूती भी आपके डेली रूटीन को प्रभावित करती है। कई बार थकावट के कारण या ज्यादा वर्कआउट करने की वजह से पैरों में दर्द (Foot pain causes) हो जाता है। पर अगर यह लगातार और हर रोज होता है तो इसे गंभीरता से लेने की जरूरत है।
अगर आप दिन भर काम करके थक गए हैं, किसी दिन आपने ज्यादा वर्कआउट किया है, दौडभाग ज्यादा हो गई है तो पैरों में अकसर शाम के समय दर्द होता है। क्योंकि इस वक्त तक आप पूरी तरह थक चुके होते हैं। ऐसी स्थिति में आराम करने से लाभ होता है। इसके उलट अगर सोकर उठने के बाद यानी सुबह के समय आपके पैरों में दर्द होता है तो यह सामान्य स्थिति नहीं है।
अभी तक यह माना जा रहा था कि उम्र बढ़ने के साथ बोन हेल्थ और मांसपेशियां कमजोर हो जाती हैं, जिसकी वजह से हाथ पैरों में दर्द होने लगता है। पर अब इस तरह की समस्याएं युवाओं और बच्चों में भी नजर आने लगी हैं। इसकी वजह विटामिन डी, आयरन और केल्शियम की कमी मानी जा रही है। अनहेल्दी लाइफस्टाइल के कारण बोन हेल्थ और मांसपेशियों की सेहत बहुत ज्यादा प्रभावित हुई है। आयरन की कमी होने पर शरीर के किसी भी हिस्से तक रक्त संचार में बाधा पहुंच सकती है। जिसके कारण दर्द हो सकता है।
बॉडी पेन से हैं परेशान तो करवाएं बैंबू मसाज, जानें इसके फायदे