Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Which Vitamin Deficiency Causes Hand Tremors : शरीर को स्वस्थ रखने के लिए हर एक विटामिन्स और मिनरल्स की जरूरत होती है। अगर किसी भी विटामिन्स की कमी हो जाए, तो शरीर में कई तरह की तकलीफ होने सकती है। इसमें हाथ-पैरों का कांपना भी है। अक्सर ठंड की वजह से हाथ-पैरों में कंंपकंपनी हो सकती है। लेकिन अगर आपको बिना वजह हाथों में कंपकंपी हो रही है, तो इस स्थिति में आपको एक बार डॉक्टर की सलाह लेने की जरूरत होती है। कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक, शरीर में विटामिन की कमी से भी हाथों में कंपकंपी होने लगती है। इस लेख में हम आपको बताएंगे किस विटामिन की कमी से हाथों में कंपन्न होने लगती है? आइए जानते हैं किस विटामिन की कमी से हाथ कांपने लगते हैं?
कुछ रिपोर्ट्स् के मुताबिक, शरीर में विटामिन बी12 की कमी से हाथ-पैरों में कंपकंपी हो सकती है। कुछ लोगों को इसकी वजह से हाथों में झुनझुनी हो सकती है। अगर आपको ऐसी परेशानी महसूस हो रही है, तो एक बार अपने डॉक्टर से सलाह लें। दरअसल, विटामिन बी12 की कमी के कारण सेल्स डैमेज होने लगते हैं, जिसके कारण हाथों में झुनझुनी हो सकती है।
शरीर में विटामिन बी12 कम होने पर न सिर्फ हाथ कांपते हैं, बल्कि कई तरह की परेशानियां भी हो सकती हैं। आइए जानते हैं
शरीर में विटामिन बी12 की कमी होने पर आपको इसकी पूर्ति करना बहुत ही जरूरी होता है। इसके लिए डॉक्टर की सलाह लें। डॉक्टर आपको कुछ सप्लीमेंट्स और इंजेक्शन लेने की सलाह दे सकते हैं। इसके अलावा आप अपने आहार में विटामिन बी12 से भरपूर आहार को जोड़ सकते हैं। आइए जानते हैं इन आहार के बारे में-
कुछ मछलियां और मीट खाएं - अगर आप मांसहारी है, तो अपने आहार में सैल्मन, ट्यूना, सार्डिन, और मैकेरल जैसी मछलियों को शामिल कर सकते हैं। इसमें विटामिन बी12 भरपूर रूप से होता है। वहीं, चिकन भी विटामिन बी12 का अच्छा सोर्स है। इसके अलावा अंडे की जर्दी खाने से भी आपके शरीर को विटामिन बी12 भरपूर रूप से प्राप्त हो सकता है।
कुछ अनाज - नाश्ते के लिए उपलब्ध विटामिन बी12 से समृद्ध अनाज भी आपके लिए बेस्ट हो सकता है। वहीं, प्लांट-आधारित सोया दूध, बादाम दूध, और अन्य फोर्टिफाइड प्लांट मिल्क भी अच्छे विकल्प हो सकते हैं।
कुछ सब्जियां - शरीर में विटामिन बी12 की कमी होने पर आप मशरूम, पालक, चुकंदर, बटरनट स्क्वैश जैसी सब्जियों का भी सेवन कर सकते हैं।
Disclaimer : प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।