Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

इस 1 विटामिन की कमी से पूरे दिन सोते रहते हैं आप, बैठे-बैठे लेने लगते हैं खर्राटे

Which Vitamin deficiency causes sleepiness : शरीर में कुछ विटामिन की कमी से आपको काफी ज्यादा नींद आने लगती है, जिसमें 1 विटामिन सबसे अधिक प्रमुख है। आइए जानते हैं इस खास विटामिन के बारे में-

इस 1 विटामिन की कमी से पूरे दिन सोते रहते हैं आप, बैठे-बैठे लेने लगते हैं खर्राटे

Written by Kishori Mishra |Updated : October 6, 2024 6:31 PM IST

Which Vitamin deficiency causes sleepiness : क्या दिनभर बिना किसी थकान या फिर फिजिकल एक्टिविटीज के आपको नींद आती रहती है? क्या आप कुर्सी-सोफा पर बैठे-बैठे की सोने लगते हैं? अगर हां, तो यह कई समस्याओं की ओर इशारा करता है। इसके अलावा एक खास विटामिन की कमी से भी आपको दिनभर नींद आती रहती है। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर ऐसा कौन सा विटामिन है, तो आपको बता दें कि शरीर में विटामिन बी12 की कमी से आपको अक्सर नींद आती रहती है। हम में से अधिकतर लोग विटामिन बी12 पर फोकस नहीं करते हैं, लेकिन यह हमारे शरीर के लिए आवश्यक विटामिन्स में से एक है। वहीं, सामान्य खाद्य पदार्थों से इसकी पूर्ति करना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। ऐसे में कई लोगों के शरीर में विटामिन बी12 की कमी होने लगती है। आइए जानते हैं क्यों विटामिन बी12 की कमी से आपको आने लगती है ज्यादा नींद?

क्यों आती है विटामिन बी12 की कमी से ज्यादा नींद?

शरीर में विटामिन बी12 की कमी के कारण आपको अक्सर नींद आने लगती है। दरअसल, विटामिन बी12 हमारे शरीर में मेलाटोनिन बनाने में मदद करता है, जो एक हार्मोन है। यह नींद को कंट्रोल करता है, ऐसे में इसकी कमी से नींद आने लगती है।

जब हमारे शरीर में पर्याप्त विटामिन बी12 नहीं होता है, तो लाल रक्त कोशिका का उत्पादन कम हो जाता है, जिससे शरीर की कोशिकाओं को ऑक्सीजन मिलना मुश्किल हो जाता है। इससे शरीर की ऊर्जा कम होने लगती है और व्यक्ति को थकान के साथ-साथ नींद आने लगती है। NCBI की रिपोर्ट्समें भी बताया गया है कि शरीर में इसकी अधिक कमी के कारण व्यक्ति को काफी ज्यादा नींद और थकान महसूस होती है।

Also Read

More News

विटामिन बी12 की कमी के अन्य लक्षण

शरीर में विटामिन बी12 की कमी होने पर कई तरह के लक्षण दिख सकते हैं। आइए जानते हैं इन लक्षणों के बारे में-

  • काफी ज्यादा कमजोरी और थकान महसूस होना
  • दस्त की शिकायत होना
  • जीभ में दर्द या लालिमा, कभी-कभी मुंह में छाले होना
  • याददाश्त या किसी चीज को समझने में परेशानी होना
  • स्किन पर रैशेज होना
  • हाथ-पैरों में सुन्नता महसूस होना, इत्यादि।

शरीर में विटामिन बी12 की कैसे करें पूर्ति?

शरीर में विटामिन बी12 की कमी होने पर आप अपने आहार में कई तरह की चीजों को एड कर सकते हैं। वहीं, अगर आपको अधिक परेशानी हो रही है, तो आप डॉक्टर की सलाह पर विटामिन बी12 के सप्लीमेंट्स भी ले सकते हैं।

इसके अलावा अपने आहार में विटामिन बी12 की मात्रा बढ़ाने के लिए ऐसे खाद्य पदार्थों को जोड़ें, जो विटामिन बी12 के अच्छे सोर्स होते हैं। इसकी पूर्ति के लिए आप अपने आहार में बीफ, लिवर और चिकन, मछली और शेलफ़िश जैसे ट्राउट, सैल्मन, टूना और क्लैम इत्यादि को जोड़ सकते हैं।

वहीं, अगर आप शाकाहारी है, तो अपने आहार में साबुत अनाज, डेयरी प्रोडक्ट्स, चीज, नट्स, मशरूम जैसी चीजों को जोड़ें।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Also Read : किस विटामिन की कमी से नींद ज्यादा आती है? जानें किन चीजों के सेवन से करें