आपके बाथरूम जाने की आदत ही बता सकती है आप डायबिटीक हैं या नहीं, जानें हैरान करने वाले लक्षण

हम आपको बता रहे हैं कि कैसे आप अपने बाथरूम में जाने की आदत को पहचान कर डायबिटीज का पता लगा सकते हैं। आइए जानते हैं ये ट्रिक।

WrittenBy

Written By: Jitendra Gupta | Published : December 17, 2021 8:50 PM IST

टाइप-2 डायबिटीज एक ऐसी स्वास्थ्य स्थिति है, जो किसी भी व्यक्ति के शरीर के लिए कई तरह की गंभीर समस्याएं पैदा कर सकती है। टाइप-2 डायबिटीज के लक्षण शुरुआती चरण में कम ही दिखाई देते हैं, जिसके कारण बहुत से लोग इस स्थिति से अंजान रहते हैं। ज्यादातर मामलों में डायबिटीज का पता तभी चल पाता है जब ये बीमारी गंभीर रूप ले लेती है और परेशानियां ज्यादा बढ़ जाती हैं। अगर इसका पता शुरुआती चरण में चल जाए तो इस स्थिति को गंभीर होने से पहले ही रोका जा सकता है। इस लेख में हम आपको बता रहे हैं कि कैसे आप अपने बाथरूम में जाने की आदत को पहचान कर डायबिटीज का पता लगा सकते हैं। आइए जानते हैं ये ट्रिक।

डायबिटीज में क्या होता है?

डायबिटीज एक ऐसी स्वास्थ्य स्थिति है, जिसमें शरीर ग्लूकोज को न तो एनर्जी के रूप में बदल पाता है और न ही इंसुलिन का उत्पादन कर पाता है। ये दोनों ही कारण ब्लड शुगर लेवल को बढ़ाने का काम करता है। लगातार ब्लड शुगर लेवल बढ़ा रहने से शरीर और अंगों के कार्य करने की क्षमता प्रभावित होने लगती है। टाइप 2 डायबिटीज शरीर की हर एक कोशिका को प्रभावित करता है, जिसके ढेर सारे लक्षण होते हैं। ये बात सही है कि दो लोगों में एक जैसे लक्षण नहीं दिखाई देते हैं। ये स्थिति धीमे-धीमे बढ़ती है और अगर शुरुआत में ही इसके लक्षणों को पहचान लिया जाए तो समय रहते बीमारी को कंट्रोल किया जा सकता है।

बार-बार पेशाब जाना आम संकेत

अगर आपको महसूस हो कि रात में आप बहुत ज्यादा पेशाब के लिए जा रहे हैं या फिर सुबह जल्दी उठकर सीधा बाथरूम जाते है तो आपको निश्चित रूप से टाइप-2 डायबिटीज का टेस्ट कराने की जरूरत है। एक्सपर्ट भी मानते हैं कि बार-बार पेशाब जाना भी डायबिटीज का सबसे ज्यादा जाना पहचाना संकेत है। अगर आपके बाथरूम के चक्कर बहुत ज्यादा लग रहे हैं तो आपको डायबिटीज होने की संभावना पूरी है। ऐसा टाइप-1 और टाइप-2 दोनों तरह की दिक्कतों में हो सकता है।

कितनी बार बाथरूम जाना सामान्य

कई लोग 24 घंटे में 6-7 बार पेशाब के लिए जाते हैं, जो कि सामान्य होता है। अगर आप हेल्दी हैं और आप किसी दूसरी स्वास्थ्य समस्या से पीड़ित नहीं है तो दिन में 4 से 10 बार तक पेशाब के लिए बाथरूम जाना भी सामान्य हो सकता है। लेकिन आप इससे ज्यादा बार पेशाब के लिए जाने लगते हैं तो आपको डायबिटीज हो सकती है।

गुर्दों पर पड़ता है सबसे ज्यादा असर

जब हमारे खून में ग्लूकोज या शुगर की मात्रा बढ़ जाती है तो गुर्दों को उसे बाहर निकालने के लिए बहुत ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि हमारे यूरिन शुगर बहुत अधिक हो जाता है और रक्त से भी शुगर लेने लगता है। हमारी किडनी ब्लड से ज्यादा मात्रा में शुगर निकालने लगती है, जो पेशाब के रास्ते शरीर से बाहर निकल जाती है। इस पूरी प्रक्रिया में बहुत ज्यादा पेशाब बनता है, जिसके कारण आपको बार-बार पेशाब जाना पड़ता है। कुछ लोग रात में हर 2-3 घंटे में पेशाब करने के लिए भी उठते हैं। अगर समय रहते इसे कंट्रोल न किया जाए तो डायबिटीज आपके गुर्दे या ब्लैडर को भी नुकसान पहुंचा सकती है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source