hamburger icon
A
Read in English

वर्ल्ड सोरायसिस डे: क्या खाने-पीने की चीज़ों का एलर्जिक रिएक्शन है सोरायसिस!

सोरायसिस से जुड़ी कुछ आम बातों के बारे में जानिए एक्सपर्ट डॉ. श्रीपाद खेडेकर से।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : October 25, 2018 12:05 AM IST

सोरायसिस एक क्रोनिक त्वचा रोग है जो काफी आम है। शुरुआत में इसे रुसी या डैंड्रफ मानकर लोग इसका इलाज नहीं कराते लेकिन जब स्तिथि गंभीर हो जाती है तो लोग इसका इलाज कराने के लिए परेशान हो जाते हैं। यहीं पर होती है गड़बड़ और सही चिकित्सक तक न पहुंचने के कारण अक्सर लोगों को बहुत लम्बे समय तक सोरायसिस के इलाज के नाम पर ठगा जाता है तो वहीं कुछ धोखेबाज़ एक्सपर्ट होने का दावा करते हुए, अलग-अलग तरह के ट्रीटमेंट कराने के लिए मरीज़ों को सलाह देते हैं। लेकिन क्या सचमुच सोरायसिस से इतना परेशान होने की ज़रूरत है ? और क्या इस बीमारी को ठीक करने का कोई सरल उपाय है? कुछ ऐसे ही आम सवालों के जवाब दिए इंपीरियल क्लिनिक के एमडी डॉ. श्रीपाद खेडेकर ने। सोरायसिस होने पर स्किन का ख्याल ऐसे रखें।

रिसर्च से पता चलता है कि आनुवंशिकी, पर्यावरण और कमज़ोर रोगप्रतिरोधक प्रणाली जैसी कई चीज़ें इसका कारण हो सकती हैं। डॉ.खेडेकर कहते हैं कि धोखेबाज इस बीमारी की कोई खास वजह बताते हुए कमजोर मरीजों को चकमा देते हैं। “वे ऐसा जताने की कोशिश करते हैं कि उनके पास आपकी समस्या का जवाब है। डॉ. खेडेकर कहते हैं, वह आपको कुछ ऐसा बताएगा जिसके बारे में आपने पहले कभी नहीं सुना हो और आप उसपर यकिन कर लेते हैं।

सकारात्मक रवैया अपनाएं-

इस रोग की गंभीरता बढ़ने और इससे राहत पाने में मरीज़ की मानसिक स्थिति और उसका मनोबल बहुत बड़ी भूमिका निभाता है। इसलिए जब आपको लगता है कि आप जो दवाएं खा रहे हैं वे असर कर रही हैं, तो इस बारे में अपने डॉक्टर से बात करें। कई बार ऐसा भी होता है कि सोरायसिस के इलाज के लिए आपको डॉक्टर कुछ ऐसी गोलियां या दवाएं भी दे जो आपका मूड बदलने का काम करती हैं।

क्या खाने-पीने की चीज़ों का एलर्जिक रिएक्शन है सोरायसिस!

डॉ. खेडेकर इस बात को भी नकारते हैं कि सोरायसिस का इलाज करने के लिए किसी विशेष डायट की ज़रूरत है। डॉक्टर कहते हैं, “सच तो यह है कि सोरायसिस एक ऑटोइम्युन समस्या है जिसका आपके भोजन के साथ कुछ भी लेना-देना नहीं है।”  सोरायसिस के मरीज़ों के लिए 4 डायट टिप्स ।