हेयर ट्रांसप्लांट करवाने से पहले क्लीनिक कैसे चूज करें, किन बातों का ध्यान रखें
हेयर ट्रांसप्लांट एक मिनिमली इनवेसिव लेकिन तकनीकी रूप से बहुत संवेदनशील सर्जरी है। इसमें सर्जन की स्किल, प्लानिंग और क्लिनिक की फैसिलिटी का बड़ा रोल होता है।
Written by Dr. B. L. Jangid|Updated : January 20, 2026 10:15 AM IST
Things you need to consider while choosing a hair transplant surgeon or clinic : आज कल की लाइफस्टाइल, हार्मोनल बदलाव, स्ट्रेस, प्रदूषण और जेनेटिक कारणों से कम उम्र में ही बाल झड़ना, बाल पतले होना और गंजापन आम समस्या बन गया है। नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन की रिसर्च बताती है कि- इन दिनों लाइफस्टाइल के कारण लगभग 35 साल की उम्र तक 40- 50% पुरुष और महिलाएं हेयर लॉस की समस्या से जूझने लगते हैं। ऐसे में बालों का झड़ना केवल फिजिकल नहीं बल्कि मानसिक परेशानी भी बन जाता है।
लोग सेल्फ-डाउट, लो कॉन्फिडेंस और सोशल एंग्जायटी का शिकार हो जाते हैं। यही कारण है कि पिछले कुछ सालों में भारत में हेयर ट्रांसप्लांट का चलन बढ़ गया है। खोए हुए बालों के कारण उनका लुक खराब न हो, इसके लिए लोग हेयर ट्रांसप्लांट करवाते हैं। हेयर ट्रांसप्लांट करवाने से पहले सही क्लीनिक और क्लीनिक द्वारा गाइडलाइन फॉलो की जा रही है या नहीं, इसका पता लगाना जरूरी है।
हेयर ट्रांसप्लांट के लिए सही सर्जन और क्लिनिक कैसे चुनें?
हेयर ट्रांसप्लांट एक मिनिमली इनवेसिव लेकिन तकनीकी रूप से बहुत संवेदनशील सर्जरी है। इसमें सर्जन की स्किल, प्लानिंग और क्लिनिक की फैसिलिटी का बड़ा रोल होता है। आइए जानते हैं वो 7 जरूरी बातें जिन पर ध्यान देना चाहिए।
सर्जन की योग्यता - हेयर ट्रांसप्लांट का रिजल्ट पूरी तरह से सर्जन पर निर्भर करता है। जो सर्जन आपका हेयर ट्रांसप्लांट करने वाला है, उसका मेडिकल क्वालीफाई होना चाहिए। सर्जन के पास मेडिकल डिग्री और हेयर रिस्टोरेशन में ट्रेनिंग होना जरूरी है। जिस सर्जन ने सैकड़ों सफल हेयर ट्रांसप्लांट किए हों, वही आपके लिए बेहतर रहेगा। हेयर ट्रांसप्लांटेशन के दौरान हर ड्राफ्ट को सही एंगल और दिशा में लगाना बेहद जरूरी होता है ताकि बाल नैचुरल दिखें। अगर आप गलत सर्जन चुनते हैं तो इससे बाल अननैचुरल दिख सकते हैं या ग्राफ्ट खराब हो सकते हैं।
कंसल्टेशन और सही प्लानिंग- हेयर ट्रांसप्लांट करवाने से पहले ये बात ध्यान जरूर रखें कि ये कोई एक दिन का फैसला नहीं होता है। हेयर ट्रांसप्लांट के लिए ऐसे क्लीनिक को चुनें। अच्छा सर्जन पहले आपके हेयर लॉस की वजह जानता है – जेनेटिक, हार्मोनल या लाइफस्टाइल। इसके बाद व्यक्ति को हेयर ट्रांसप्लांट का प्रोसीजर, रिस्क, साइड इफेक्ट, टाइमलाइन और रिजल्ट पहले ही समझाए जाने चाहिए। हर व्यक्ति की हेयर लाइन अलग होती है। एक ही डिजाइन सब पर लागू नहीं होता। सर्जन से सही कंसल्टेशन के बाद पूरी प्लानिंग के बाद ही हेयर ट्रांसप्लांट करवाएं।
तकनीक जरूरी है- भारत में हेयर ट्रांसप्लांट करवाने के लिए FUT (Follicular Unit Transplantation) और FUE (Follicular Unit Extraction) तकनीकों का यूज किया जाता है। FUT में स्कैल्प की पतली स्ट्रिप निकालकर उससे ड्राफ्ट तैयार किए जाते हैं। वहीं, FUE में एक-एक ग्राफ्ट माइक्रो पंच से निकाले जाते हैं। कौन सी तकनीक आपके लिए सही है, यह आपकी हेयर क्वालिटी, बजट और गंजेपन का स्तर क्या है ये पूरी तरह से इस पर निर्भर करता है।
क्लीनिक की सुविधाएं- हेयर ट्रांसप्लांट के क्लीनिक के साथ-साथ सही सर्जन का होना भी जरूरी है। उसी क्लीनिक में हेयर ट्रांसप्लांट करवाएं जहां पर एडवांस मशीनरी, ट्रेंड मेडिकल स्टाफ, स्टेराइल ऑपरेशन थिएटर, इंटरनेशनल सेफ्टी स्टैंडर्ड, कोविड और हाइजीन प्रोटोकॉल मौजूग हों। एक अच्छा क्लीनिक आपके हेयर ट्रांसप्लांट के सक्सेस रेट को बढ़ा देता है।
रिव्यू चेक करें- हेयर ट्रांसप्लांट के लिए क्लीनिक चुनते समय उसका रिजल्ट जरूर चेक करें। क्लीनिक के पुराने पेशेंट की रियल फोटो, हेयरलाइन डिजाइन,डेंसिटी और नैचुरल लुक ये सब देखकर आपको क्लिनिक की क्वालिटी का अंदाजा मिल जाता है। आजकल ज्यादातर हेयर ट्रांसप्लांट क्लीनिक के रिव्यू गूगल पर मौजूद होते हैं। ऐसे क्लीनिक को चुनें जहां पर हेयर ट्रांसप्लांट का सक्सेस रेट ज्यादा हो।
फॉलोअप- हेयर ट्रांसप्लांट सिर्फ सर्जरी तक सीमित नहीं है। हेयर ट्रांसप्लांट के बाद कई साइड इफेक्ट होते हैं जिसके लिए आपको रेगुलर चेकअप, मेडिकेशन की जरूरत होती है। एक अच्छा क्लिनिक लंबे समय तक आपका सपोर्ट करता है। इसलिए हेयर ट्रांसप्लांट करवाने से पहले इस बात को जरूर चेक कर लें कि क्लीनिक के सर्जन कितने समय में आपको दोबारा फॉलोअप के लिए बुला रहे हैं। हेयर ट्रांसप्लांट सर्जरी के बाद सही दवाएं दी जा रही हैं या नहीं। इन चीजों का पता लगाने के लिए आप क्लीनिक के पुराने पेशेंट से बात कर सकते हैं।
ट्रांसपेरेंसी और ईमानदारी- हेयर ट्रांसप्लांट करवाने से पहले इस बात की जानकारी जरूर लें कि क्लीनिक की ट्रांसपेरेंसी क्या है। डॉक्टर आपको झूठे वादे नहीं करेंगे। 100% गारंटी नहीं देंगे। हेयर ट्रांसप्लांट करवाने से आपको किस प्रकार के साइड इफेक्ट हो सकते हैं, हेयर ट्रांसप्लांट करवाने के बाद क्या करना चाहिए और क्या नहीं, सीमाएं समझाएंगे। आपको इन सभी चीजों की सही जानकारी मिलती है, तभी वो क्लीनिक आपके लिए सही होगा। कोई भी डॉक्टर हेयर ट्रांसप्लांट सर्जरी से पहले आपके सवालों का जवाब देने में हिचकिचाता है या गुस्सा करता है, तो ऐसे क्लीनिक में हेयर ट्रांसप्लांट बिल्कुल न करवाएं।
हेयर ट्रांसप्लांट के बाद क्या होता है?
शुरुआती दिनों में हल्की सूजन
कुछ हफ्तों में शेडिंग
3 से 4 महीने में नए बाल
8 से 12 महीने में
फाइनल रिजल्ट हेयर ट्रांसप्लांट का रिजल्ट सही मिले इसके लिए व्यक्ति को सबसे ज्यादा धीरज रखने की जरूरत होती है। हेयर ट्रांसप्लांट का रिजल्ट मिलने में थोड़ा समय लगता है। कई बार इसके हल्के साइड इफेक्ट होते हैं। ऐसे में आप जल्दबाजी करते हैं, तो साइड इफेक्ट और ज्यादा बढ़ सकते हैं।
हेयर ट्रांसप्लांट से पहले डॉक्टर से पूछे ये अहम सवाल
हेयर ट्रांसप्लांट करने के लिए कौन सी तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा। क्या ये तकनीक गंजेपन के पैटर्न को भरने के लिए पूरी तरह से सही है।
हेयर ट्रांसप्लांट के दौरान कितने ग्राफ्ट लगेंगे? ग्राफ्ट करवाते समय कौन-कौन सी परेशानी आ सकती है और आपको किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है।
हेयर ट्रांसप्लांट करवाने के बाद शरीर को पूरी तरह से रिकवर होने के लिए रिकवरी टाइम कितना होगा?
हेयर ट्रांसप्लांट के दौरान दर्द होगा या नहीं? अगर दर्द होता है तो कितने दिनों तक होगा? क्या हेयर ट्रांसप्लांट का दर्द ठीक करने के लिए दवाएं खा सकते हैं?
कितने दिन के बाद हेयर ट्रांसप्लांट का रिजल्ट देखने को मिलेगा? क्या रिजल्ट के बाद कुछ करना पड़ेगा।
हेयर ट्रांसप्लांट के फायदे
हेयर ट्रांसप्लांट करवाने के बाद आपके बाल दोबारा से नैचुरल लुक देते हैं।
ये बालों के झड़ने और गंजापन खत्म करने का परमानेंट सॉल्यूशन है।
You may like to read
गंजे हो चुके लोगों में हेयर ट्रांसप्लांट करवाने के बाद कॉन्फिडेंस बढ़ता है।
TRENDING NOW
किन लोगों को हेयर ट्रांसप्लांट नहीं करना चाहिए?
जिन लोगों को डायबिटीज या हाई ब्लड शुगर की प्रॉब्लम है।
बहुत कम डोनर एरिया हो, उन्हें ये सर्जिकल प्रक्रिया को नहीं अपनाना चाहिए।
स्किन इंफेक्शन से जूझने वाले लोगों को।
निष्कर्ष
हेयर ट्रांसप्लांट आज गंजेपन का सबसे प्रभावी समाधान है, लेकिन सफलता तभी मिलती है जब सही सर्जन और क्लिनिक चुना जाए। जल्दबाजी, सस्ता लालच और गलत जानकारी आपके रिजल्ट खराब कर सकती है। अगर आप हेयर ट्रांसप्लांट कराने का सोच रहे हैं तो पहले रिसर्च करें, कंसल्टेशन लें और अनुभवी डॉक्टर से ही इलाज करवाएं।
Don’t Miss Out on the Latest Updates. Subscribe to Our Newsletter Today!
Subscribe Now
Enroll for our free updates
Please confirm that you agree to the terms and conditions.
Thank You for Subscribing
Thanks for Updating Your Information
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
We noticed that you are running an ad-blocker.
Ads helps us keep our content free. Please add us to your whitelist or disable your ad-blocker.