इन 5 बातों का ध्यान नहीं रखा तो स्वस्थ लोगों में भी बढ़ सकता है दिल की बीमारियों का खतरा, कहीं आप तो नहीं कर रहे इग्नोर

Heart ko healthy kaise rakhe: दिल के स्वास्थ्य को सही बनाए रखने के लिए कुछ खास चीजों का ध्यान रखना जरूरी है। इसलिए इस लेख में हम आपको बताएंगे कि अपने हार्ट को हेल्दी रखने के लिए किन चीजों का ध्यान रखना सबसे ज्यादा जरूरी है।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Published : August 20, 2025 5:26 PM IST

How to Keep Your Heart Healthy: जब दिल सेहतमंद होता है, तो पूरा शरीर स्वस्थ और ऊर्जावान महसूस करता है। लेकिन आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में दिल की बीमारियां बहुत आम होती जा रही हैं। असंतुलित जीवन शैली, गलत खान-पान, तनाव और शारीरिक गतिविधियों की कमी इसके मुख्य कारण हैं। विशेषज्ञ कहते हैं कि दिल की सेहत पर हमारी दिनचर्या, खानपान और मानसिक स्थिति का सीधा असर पड़ता है। एक मजबूत और स्वस्थ दिल न केवल हमें बीमारियों से दूर रखता है, बल्कि हमें जीवन की हर खुशी को महसूस करने की ताकत देता है। इसलिए जरूरी है कि हम अपने दिल का ख्याल रखें और अच्छी बात यह है कि कुछ आदतों को अपनाकर हम दिल को स्वस्थ रख सकते हैं और हार्ट अटैक का खतरा कम कर सकते हैं।। तो आइए जानते हैं 5 ऐसे प्रभावी उपाय जो आपके दिल को सुरक्षित रखने में मदद करेंगे।

संतुलित और हेल्दी डाइट लें

दिल को स्वस्थ रखने के लिए सबसे जरूरी है, सही खानपान। अपनी डाइट में फल, सब्जियां, साबुत अनाज, नट्स, बीज और हेल्दी फैट्स (जैसे ओमेगा-3 फैटी एसिड) शामिल करें। जंक फूड, ज्यादा नमक, ट्रांस फैट और चीनी से परहेज करें। ऑलिव ऑयल, अवोकाडो और मछली जैसे आहार दिल के लिए फायदेमंद होते हैं। इसलिए हेल्दी हार्ट के लिए सही डाइट का होना सबसे ज्यादा जरूरी है।

नियमित व्यायाम करें

हर दिन कम से कम 30 मिनट का व्यायाम दिल की सेहत के लिए जरूरी है। ब्रिस्क वॉकिंग, साइक्लिंग, योग, तैराकी जैसे कार्डियो एक्सरसाइज दिल को मजबूत बनाते हैं और रक्त संचार बेहतर करते हैं। इससे ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल में रहते हैं। अपने व्यस्त जीवन में थोड़ा समय निकालकर व्यायाम जरूर करें।

तनाव से दूर रहें

लंबे समय तक बना रहने वाला तनाव हार्ट डिजीज का बड़ा कारण बन सकता है। मेडिटेशन, गहरी सांस लेने की तकनीक, संगीत सुनना, या दोस्तों-परिवार के साथ समय बिताना तनाव कम करने में मदद कर सकता है। ऐसे में आप मेडिटेशन, योगा व अन्य प्रक्रियाएं कर सकते हैं, जिनसे आपको अपने मानसिक स्वास्थ्य को अच्छा बनाए रखे में मदद मिलेगी।

(और पढ़ें - तनाव दूर करने वाले योगासन)

धूम्रपान और शराब से दूरी बनाएं

स्मोकिंग और अधिक शराब का सेवन दिल के लिए बेहद हानिकारक है। धूम्रपान से धमनियां संकुचित हो जाती हैं, जिससे ब्लड फ्लो प्रभावित होता है और हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है। इन आदतों से दूरी बनाकर दिल को लंबे समय तक स्वस्थ और मजबूत रखा जा सकता है। इसलिए अगर आप अपने हार्ट को हेल्दी रखना चाहते हैं, जो धूम्रपान व शराब का सेवन बंद करना बहुत जरूरी है।

नियमित जांच कराएं

ब्लड प्रेशर, शुगर, कोलेस्ट्रॉल और बीएमआई की नियमित जांच दिल की सेहत के लिए जरूरी है। इनमें असंतुलन होने पर दिल पर सीधा प्रभाव पड़ता है। समय रहते इनकी जांच और सही इलाज से हार्ट अटैक व अन्य गंभीर बीमारियों के खतरे को काफी हद तक टाला जा सकता है। इतना ही नहीं बल्कि एक स्वस्थ व्यक्तिको भी नियमित रूप से अपने स्वास्थ्य की जांच कराते रहना चाहिए।

अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

FAQs

हार्ट पेशेंट को क्या-क्या सावधानी बरतनी चाहिए?

हार्ट पेशेंट को हेल्दी लाइफस्टाइल को फॉलो करना चाहिए। हेल्दी डाइट लें और रेगुलर एक्सरसाइज जरूर करें। हार्ट की रेगुलर चेकअप जरूर कराएं।

हार्ट को हेल्दी रखने के लिए क्या नहीं खाना चाहिए?

हार्ट को हमेशा हेल्दी रखने के लिए नमक का सेवन कम मात्रा में करना चाहिए। आपको धूम्रपान और शराब से भी पूरी तरह परहेज करना चाहिए।

हेल्दी हार्ट के लिए क्या खाएं?

हार्ट हेल्थ में सुधार करने के लिए आपको एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर फूड्स खाना चाहिए। आप फलों, सब्जियों और साबुत अनाज का सेवन कर सकते हैं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source