Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

ब्रेन स्ट्रोक आने से 7 दिन पहले दिखते हैं ये 9 लक्षण, दिखते ही भागें डॉक्टर के पास

Early signs of a stroke: स्ट्रोक के ये लक्षण दिखने पर डॉक्टर को सम्पर्क करें और उनकी सलाह के अनुसार सही उपाय अपनाएं।

ब्रेन स्ट्रोक आने से 7 दिन पहले दिखते हैं ये 9 लक्षण, दिखते ही भागें डॉक्टर के पास

Written by Sadhna Tiwari |Updated : November 8, 2024 12:14 PM IST

Brain stroke warning signs: ब्रेन स्ट्रोक एक ऐसी स्थिति है जो दिमाग तक ब्लड ठीक तरह से नहीं पहुंच पाता तब दिमाग के अंदर की नसें फट जाती हैं। यह स्थिति जानलेवा भी हो सकती है। वहीं, जिन लोगों की जान बच जाती है उनमें विकलांगता का खतरा बहुत अधिक बढ़ सकता है। ब्रेन स्ट्रोक की गम्भीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि वैश्विक स्तर पर हर साल जितने भी लोगों की मृत्यु होती है उनमें से एक बड़ी संख्या में लोगों की मौत का ब्रेन स्ट्रोक के चलते ही (deaths due to brain stroke) होती है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के आंकड़ों की बात की जाए तो हर साल दुनियाभर में लगभग 50 लाख लोगों की मौत स्ट्रोक के कारण ही होती है। वहीं, डेढ़ करोड़ से अधिक लोग स्ट्रोक की चपेट में आ जाते हैं।

डॉक्टरों और हेल्थ एक्सपर्ट्स स्ट्रोक को एक चिंता का विषय बताते हैं और लोगों को स्ट्रोक के खतरे से बचने के लिए जरूरी सावधानियां बरतने की अपील भी करते हैं। जानकारों के अनुसार लोगों की अनहेल्दी लाइफस्टाइल स्ट्रोक का एक बड़ा कारण बनती है। वहीं, स्ट्रोक से जुड़े लक्षणों की अनदेखी करना भी कुछ मामलों में बहुत नुकसानदायक साबित हो सकती है।

Also Read

More News

स्ट्रोक आने से हफ्तों पहले ही दिखायी देने लगते कुछ लक्षण

ब्रेन स्ट्रोक आने से पहले शरीर धीरे-धीरे कमजोर होने लगता है और इस वजह से स्ट्रोक के कुछ पूर्व लक्षणभी शरीर में दिखायी देने लगते हैं। इनमें से कुछ लक्षण हफ्तों पहले तो कुछ लक्षण सप्ताहभर पहले दिख सकते हैं। जानकारों के अनुसार, अगर इन लक्षणों को समय पर पहचान लिया जाए तो मरीज को सही समय पर इलाज भी दिया जा सकता है और उसके बच पाने की संभावनाएं भी बढ़ सकती हैं।

स्ट्रोक से 7 दिन पहले दिखने वाले लक्षण क्या हैं?

कुछ समय पहले एक स्टडी में यह बात सामने आयी कि स्ट्रोक से पहले लगभग 43% मरीजों में मिनी स्ट्रोक के लक्षण (symptoms of mini stroke) भी दिखायी दिए। ये लक्षण बड़े स्ट्रोक से लगभग 7 दिन पहले दिखायी दे सकते हैं। क्लीवलैंड क्लिनिक की रिपोर्ट के मुताबिक, स्ट्रोक का रिस्क बढ़ाने के कई कारण होते हैं जैसे परिवार में किसी और को स्ट्रोक आने की हिस्ट्री, बुढ़ापा, हाई ब्लड प्रेशर लेवल, सुस्त रहने और कसरत ना करने जैसी आदतों के कारण बिगड़ी हुई लाइफस्टाइल, स्मोकिंग और हार्ट डिजिजेज आदि। इन सब कारणों की वजह से लोगों में स्ट्रोक और मिनी स्ट्रोक जैसी स्थितियों का जोखिम (risk factors of stroke) बढ़ सकता है।

बता दें कि मिनी स्ट्रोक को ट्रांसिएंट इस्केमिक अटैक (TIA) भी कहा जाता हैं। इस स्थिति में मरीज को स्ट्रोक के हल्के लक्षण (mild symptoms of brain stroke) दिखायी देते हैं जो थोड़े समय बाद ठीक हो जाते हैं। मिनी स्ट्रोक बड़े स्ट्रोक का सबसे बड़ा संकेत होता है। मिनी स्ट्रोक में आमतौर पर इस तरह के लक्षण दिखायी दे सकते हैं-

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

  1. चेहरा या शरीर का एक तरफ का हिस्सा काम करना बंद कर देता है या उस हिस्से में पैरालिसिस हो जाता है।
  2. पीड़ित व्यक्ति को साफ-साफ बोल पाने में मुश्किल आती है।
  3. नज़र धुंधली-कमजोर हो जाती है और साफ-साफ दिखायी नहीं देता।
  4. किसी वस्तु या व्यक्ति को 2-2 दिखायी देना।
  5. चलते समय संतुलन ना बना पाना और बैलेंस बिगड़ने की वजह से गिर पड़ना।
  6. हाथ सुन्न हो जाना।
  7. भ्रम और बात को समझ न पाने की समस्या।
  8. चक्कर आना और कमजोरी महसूस करना।