
Also Read
Signs of Heart Disease in Fingernails
Signs of Heart Disease in Fingernails : क्या आप जानते हैं कि आपके नाखून आपके स्वास्थ्य के बारे में कई तरह की महत्वपूर्ण जानकारी दे सकता है? जी हां, शायद आज से पहले आपने कभी अपने नाखूनों पर गौर न किया हो, लेकिन यह सच है कि नाखूनों से आप अपने स्वास्थ्य के बारे में बहुत कुछ जान सकते हैं। मुख्य रूप से हार्ट हेल्थ से जुड़ी समस्याओं के बारे में नाखून बहुत कुछ बयां कर सकता है। इसलिए अगर आपके नाखून में किसी तरह के बदलाव दिखे, तो इसे नजरअंदाज करने से बचें। इस लेख में हम हार्ट अटैक या फिर हार्ट संबंधी परेशानी होने से पहले नाखूनों में दिखने वाले कुछ बदलावों के बारे में बताएंगे। आइए जानते हैं इस बारे में विस्तार से-
नाखून आपके हार्ट से जुड़ी समस्याओं के बारे में बहुत कुछ बयां करते हैं। ध्यान रखें कि अगर आपके नाखूनों के ऊपर छोटी, लाल-भूरी रंग की रेखाएं हैं, जो नाखूनों के नीचे लंबवत चलती हैं तो यह एंडोकार्डिटिस का संकेत हो सकता है। यह एक जीवाणु संक्रमण है, जो हृदय की परत को प्रभावित करता है। यह काफी खतरनाक हो सकती है। इस स्थिति से बचने के लिए अपने नाखूनों पर गौर जरूर करें।
अगर आपको किसी तरह के हार्ट डिजीज का खतरा है, तो इस स्थिति में अपने नाखूनों पर जरा गौर कीजिए। अगर नाखून अधिक घुमावदार और गोल हो जाते हैं और उंगलियों के आसपास सूजन दिखाई दे रही है, तो इसे इग्नोर न करें। यह हार्ट डिजीज का संकेत हो सकता है, जो शरीर में ऑक्सीजन की कमी के कारण हो सकता है।
हार्ट संबंधी परेशानी बढ़ने पर आपके नाखूनों का रंग नीला दिखाई दे सकता है। अगर नाखून नीले दिख रहे हैं, तो समझ जाएं कि आपके शरीर को पर्याप्त रूप से ऑक्सीजन नहीं मिल रही है, जो हृदय की समस्याओं का संकेत हो सकता है। इस स्थिति में एक बार अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
हार्ट संबंधी किसी तरह की परेशानी होने पर नाखूनों का निचला हिस्सा सफेज या धुला सा दिखाई देता है। ऐसे संकेत दिखने पर एक बार डॉक्टर की सलाह जरूर लें, ताकि आपका इलाज समय पर हो सके।
हार्ट अटैक या फिर हार्ट डिजीज का खतरा बढ़ने पर नाखूनों के आसपास कई तरह के संकेत दिख सकते हैं। इसके अलावा कुछ अन्य लक्षण भी दिखाई देते हैं, जो निम्न हैं-
Disclaimer : प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।