Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
कब्ज़ पाचन से जुड़ी एक ऐसी समस्या है जो खराब खानपान और लाइफस्टाइल के कारण होती है। दिन भर एक ही जगह पर बैठकर घंटों काम करना और एक्सरसाइज न करना भी कब्ज़ होने की सबसे मुख्य वजह है। हालांकि ये सब तो कारण है ही लेकिन इनके अलावा शरीर के अंदर चल रही किसी बीमारी के कारण भी आप कब्ज़ के शिकार हो सकते हैं। इसलिए उस बीमारी का पता लगाना बहुत ज़रूरी है जिससे आप समय रहते उसका इलाज कराएं और कब्ज़ से मुक्ति पायें। जसलोक हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर के गैस्ट्रोएंट्रोलाजिस्ट डॉ. जयश्री शाह यहां ऐसे ही कुछ रोगों के बारे में बता रही हैं जिनकी वजह से कब्ज़ की समस्या होती है।
हाइपोथायरायडिज्म : थायराइड ग्रंथि के ठीक से काम ना करने की वजह से कई तरह की समस्याएं होने लगती हैं, कब्ज़ भी उन्ही में से एक है। हाइपोथायरायडिज्म की वजह से शरीर का पाचन तंत्र प्रभावित होता है जिस वजह से शौच के समय तकलीफें बढ़ने लगती हैं।
पालीफार्मेसी : आज कल किसी भी बीमारी के इलाज में डॉक्टर मरीजों के 4-5 दवाइयां देते हैं लेकिन शायद आप यह नहीं जानते कि इन दवाइयों की वजह से भी आपको कब्ज़ की समस्या हो सकती है। खासतौर पर अगर आप एंटीडिप्रेशेन्ट, पेनकिलर, एलर्जी की दवाइयां या फिर आयरन कैप्सूल ले रहे हैं तो इनके सेवन से कब्ज़ होने की संभावना काफी बढ़ जाती है। ऐसे में डॉक्टर से अपनी परेशानी बताएं और सही इलाज करवाएं।
इरीटेबल बोवेल सिंड्रोम : इस समस्या से पीड़ित होने पर भी कब्ज़ की समस्या हो जाती है और कुछ मामलों में मरीज की स्थिति बहुत बिगड़ जाती है। लगातार कई दिनों तक कब्ज़ की समस्या रहना और डायरिया इस सिंड्रोम के मुख्य लक्षण हैं।
न्यूरोलॉजिकल कंडीशन : पार्किन्सन डिजीज या स्पाइनल कॉर्ड में हुई किसी इंजरी की वजह से भी कब्ज़ हो सकता है। न्यूरोलॉजी से जुड़ी समस्याओं का सीधा असर आपके ब्लैडर पर पड़ता है साथ ही इससे वे नसें भी प्रभावित होती हैं जो आपकी आंतों से जुड़ी हुई होती हैं। इसलिए इन समस्याओं के कारण कब्ज़ की समस्या होने लगती है।
भोजन नली या रेक्टम में परेशानी : कई बार भोजन नली में किसी तरह की रुकावट के कारण भी कब्ज़ की समस्या हो जाती है जैसे की भोजन नली का पतला होना या फिर पेट के कैंसर का विस्तार भोजन नली तक हो जाने के कारण। ऐसी कोई भी समस्या होने पर तत्काल डॉक्टर से अपना चेकअप करवाएं।
आंत में इन्फेक्शन : कई बार आंतों में बैक्टीरियल इन्फेक्शन के कारण भी कब्ज़ की समस्या होने लगती है।
बिनाइन के बढ़ने के कारण : आंतों में या भोजन नली में बिनाइन के बढ़ जाने के कारण भी शौच के समय तकलीफें बढ़ जाती है। जिस वजह से कब्ज़ की समस्या होने लगती है।
बोवेल कैंसर : इस अवस्था में मरीज की हालत काफी खराब हो जाती है और जैसे जैसे ट्यूमर बढ़ता रहता है वैसे ही कब्ज़ बढ़ता जाता है और शौच के समय तकलीफें भी बढ़ती चली जाती हैं। बेहतर होगा कि ऐसी कोई भी समस्या होने पर सबसे पहले डॉक्टर से अपनी जांच करवाएं।
Read this in English
अनुवादक: Anoop Singh
चित्र स्रोत: Shutterstock