किन 2 चीजों से ब्रेस्ट कैंसर का खतरा सबसे ज्यादा होता है? जानें, कैसे करें बचाव

Reasons of Breast Cancer : महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर की समस्या काफी देखने को मिल रही है, जिसकी वजह दो चीजें हो सकती हैं। आइए आपको इन दो चीजों के बारे में बताते हैं।

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Published : December 5, 2025 12:58 PM IST

Risk Factors of breast cancer : महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर की समस्या काफी बढ़ रही है। यह एक ऐसी बीमारी है, जिसमें असामान्य ब्रेस्ट सेल्स बढ़कर ट्यूमर का रूप ले लेती हैं। यग एक घात क बीमारी है, जिसका समय पर इलाज न हो तो यह मौत का कारण बन सकता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन की रिपोर्ट की मानें, तो 2022 में दुनिया भर में ब्रेस्ट कैंसर से अनुमानित 6,70,000 मौतें हुई थीं। एक्सपर्ट्स की मानें, तो कैंसर जैसी घातक बीमारी की वजह खराब खान-पान और असंतुलित लाइफस्टाइल होती है। इसलिए अगर ब्रेस्ट कैंसर जैसी बीमारी से बचना चाहती हैं, तो कुछ फूड्स ऐसे होते हैं, जिनसे दूर रहना ही बेहतर होता है।

इस आर्टिकल में हम आपको ऐसे फूड्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जो ब्रेस्ट कैंसर के रिस्क को बढ़ाने का काम करते हैं। ऐसे में इस तरह के फूड्स से परहेज करना चाहिए।

ब्रेस्ट कैंसर किससे बढ़ता है?

शराब बढ़ाता है ब्रेस्ट कैंसर का रिस्क

शराब का अधिक सेवन करने से कैंसर का रिस्क बढ़ता है। रिसर्च में भी यह साफ हुआ है कि जो महिलाएं शराब का सेवन करती हैं, उन्हें ब्रेस्ट कैंसर का खतराज्यादा होता है। रिसर्च में बताया गया है कि अगर प्रतिदिन एक ड्रिंक पी जाए, तो ब्रेस्ट कैंसर काखतरा 7 प्रतिशत ज्यादा हो जाता है।

प्रोसेस्ड मीट से बढ़ता है ब्रेस्ट कैंसर

कुछ रिसर्च में बताया गया है कि  मेनोपॉज के बाद कोई महिला प्रतिदिन 50 ग्राम प्रोसेस्ड मीट खाती है, तो उनमें ब्रेस्ट कैंसर का खतरा 9 प्रतिशत और 18 प्रतिशत आंत का खतरा ज्यादा बढ़ जाता है।

ब्रेस्ट कैंसर से बचने के उपाय

कैंसर ही नहीं, किसी भी तरह की समस्या से बचने के लिए लाइफस्टाइल में बदलाव लाना जरूरी होता है।

  • यदि आप अपने खान-पान में बैलेंस बनाकर रखते हैं, डेली एक्सरसाइज करते हैं और अपने आस-पास के पर्यावरण का ख्याल रखते हैं, तो यकीनन इससे किसी भी तरह की समस्या का खतरा काफी कम हो जाता है।
  • अगर आप हर सप्ताह एवरेज 700 ग्राम से ज्यादा रेड मीट खाते हैं, तो यह आंत के कैंसर के खतरे को 18 प्रतिशत तक बढ़ा देता है।
  • इसके अलावा, फास्ट फूड जिनमें इंस्टेंट नूडल्स, फास्ट फूड, मीठे अनाज शामिल होते हैं, वे कम फाइबर और एक्स्ट्रा सोडियम होने की वजह से कैंसर के खतरे को ज्यादा बढ़ाते हैं।
  • आप अपनी लाइफस्टाइल में छोटे-छोटे बदलाव के जरिए इन सभी परेशानियों से बच सकते हैं। इसकी शुरुआत आप अपने खान-पान में सुधार करके कर सकते हैं।
  • डेली रूटीन में एक्सरसाइज और योग को शामिल करें व अपने आस-पास हरे-भरे पौधे लगाएं।

Highlights

  • शराब पीने वाली महिलाओं को ब्रेस्ट कैंसर का रिस्क अधिक रहता है।
  • रेड मीड ब्रेस्ट कैंसर का रिस्क बढ़ा सकती हैं।
  • ब्रेस्ट कैंसर महिलाओं में लगातार बढ़ता जा रहा है।

Disclaimer : प्र‍िय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्‍य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source